अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पश्चिम बंगाल के राजनीतिज्ञ हैं (Politician West Bengal). वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं (CM Mamata Banerjee Nephew). अभिषेक बनर्जी 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव में खड़ें नहीं हुए, लेकिन पार्टी के चुनावी रणनीतिकार के रूप में पूरे राज्य में चुनाव अभियान का नेतृत्व किया.
वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के सदस्य के साथ ही, 2014 से डायमंड हार्बर (Dimond Harbor) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य भी हैं (Abhishek Banerjee MP TMC).
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी को 13 सितंबर 2023 को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया था (ED Notice). इस घोटाले में सरकारी स्कूलों में अवैध तरीकों से शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां शामिल थीं. राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और पश्चिम बंगाल सरकार के कई अन्य अधिकारी इस घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए सलाखों के पीछे हैं, जिसकी जांच ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) दोनों द्वारा की जा रही है (Abhishek Banerjee WB Teacher Recruitment Scam). पूर्व में कोयला चोरी घोटाले में केंद्रीय एजेंसियों ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की जा चुकी है (Abhishek Banerjee Coal Pilferage Scam).
वह पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना में कार्यरत हैं. बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं. 2011 से वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा से जुड़े हुए हैं.
अभिषेक बनर्जी ने 2014 में वाणिज्य की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है. उन्हें 2014 में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी चुना गया था. उन्होंने रेलवे कन्वेंशन समिति (RCC) के सदस्य के रूप में अप्रैल 2015 से मई 2019 तक कार्य किया था. वह सितंबर 2019 से विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं. 5 जून 2021 को उन्हें अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था. वह डायमंड हार्बर एफसी (Diamond Harbor FC) के संस्थापक भी हैं (Abhishek Banerjee Political Career).
उनका जन्म 7 नवंबर 1987 को कोलकाता (Kolkata), पश्चिम बंगाल में हुआ था (Abhishek Banerjee Age). उनका पालन-पोषण कोलकाता में ही हुआ है. बनर्जी ने नवा नालंदा हाई स्कूल और एम.पी. बिरला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की. बाद में, बनर्जी दिल्ली चले गए और 2009 में भारतीय योजना और प्रबंधन संस्थान (IIPM), नई दिल्ली (New Delhi) से मानव संसाधन और विपणन में बीबीए और एमबीए की पढ़ाई की (Abhishek Banerjee Education).
अभिषेक बनर्जी ने 24 फरवरी 2012 को रुजीरा बनर्जी से शादी की (Abhishek Banerjee Wife) और उनके दो बच्चे हैं. बेटी का नाम अजानिया और बेटे का नाम अयांश है (Abhishek Banerjee Children).
कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए विदेश यात्रा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई जुलाई में निर्धारित की है.
कोलकाता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्रा की याचिका पर फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है. बनर्जी ने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अदालत ने सुनवाई अगले सोमवार तक टाल दी है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. तृणमूल कांग्रेस के भीतर बगावत अब खुले संघर्ष में बदलती नजर आ रही है. बागी गुट ने कोलकाता में बैठक कर नया संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है और ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाने का दावा किया है. वरिष्ठ नेता अरूप रॉय को नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई है, जबकि ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट अब खुद को असली TMC बताने की तैयारी में है.
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है. बिधाननगर साइबर क्राइम मामले में कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत तो दी थी, लेकिन विदेश जाने पर रोक लगाई थी.
तृणमूल कांग्रेस के बागियों ने अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी से हटा दिया है. बागी विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष बनाते हुए, ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी को मुख्य सलाहकार बनने की पेशकश की है. ममता बनर्जी के पास अब बहुत कम विकल्प बचे लगते हैं.
ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से हटाने और अभिषेक बनर्जी को सस्पेंड करने की घोषणा की है. बागी विधायकों ने खुद को असली टीएमसी बताते हुए पार्टी की नई संगठनात्मक समिति भी बनाई है. अरूप रॉय को नई संगठनात्मक समिति का चेयरमैन बनाया गया है.
पश्चिम बंगाल में घमासान जारी है. एक ओर घुसपैठ को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है तो वहीं टीएमसी और बीजेपी के बीच मारपीट के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे. कोलकाता एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रहे अभिषेक बनर्जी के स्वागत को टीएमसी कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से हाथापाई हो गई. देखें वीडियो.
अभिषेक बनर्जी कल लोकसभा स्पीकर से मिलने दिल्ली आए थे. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की. अभिषेक ने भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची का हवाला देते हुए बताया कि नियम 2A के अनुसार यदि कोई सांसद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ देता है तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जानी चाहिए.
दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी कोलकाता लौट रहे थे जिसके बाद उनके स्वागत के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या एयरपोर्ट पर पहुंची. इसी दौरान बीजेपी समर्थक भी इकट्ठे हुए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद तेजी से बढ़कर हाथापाई में बदल गया, जिससे एयरपोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई और यात्री घबरा गए.
दिल्ली से अभिषेक बनर्जी के कोलकाता पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई. एग्जिट गेट के पास दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थक अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने के इरादे से वहां जुटे थे.
कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई. अंडे फेंकने की आशंका को लेकर विवाद बढ़ा और पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें उस एग्जिट गेट से बाहर नहीं लाया गया जहां हंगामा हो रहा था, बल्कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया गया.
अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात के बाद बताया कि टीएमसी के 4-5 सांसद यह दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी बना रहे हैं. वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि अगर कोई नेता टीएमसी छोड़ता है, तो उसे पार्टी का हिस्सा नहीं माना जाएगा.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय द्वारा दायर मानहानि मामले में भोपाल की विशेष अदालत द्वारा जारी टीेएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक को पूरी तरह हटा दिया है.
बंगाल में विरोध का नया ट्रेंड पैदा हुआ है- अंडा अटैक. इसे डिंबक्रेसी भी कहा जा रहा है. गुस्सा और नाराजगी जताने का ये तरीका तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल होता है और इसे खूब प्रचार मिलता है. अब इस ट्रेंड से परेशान TMC नेता ने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है.
तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने अपनी तरफ से बड़े ही सुरक्षित कदम बढ़ाए हैं, लेकिन संविधान और कानून के जानकार उनकी तरफ से अपनाई गई प्रक्रिया को पक्का नहीं मान रहे हैं. एक्सपर्ट की नजर में कई खामियां हैं, जो उनके रास्ते का रोड़ा साबित हो सकती हैं. और, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले भी यही कहते हैं.
अभिषेक बनर्जी से ईडी ने करीब 11 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से विपक्ष को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है.
अभिषेक बनर्जी सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए. उनकी ये पेशी शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर हुई. कोलकाता में CGO कॉम्प्लेक्स में ED वे सवाल-जवाब किए. इससे पहले सोमवार को CID ने भी फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक से 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी. देखें वीडियो.
पश्चिम बंगाल में CID की एक टीम ने सोमवार को राज्य विधानसभा का दौरा किया. जानकारी के अनुसार, यह दौरा विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित हेराफेरी की जांच के सिलसिले में किया गया.
TMC के बागी सांसदों ने कल दिल्ली में बैठक के बाद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का ऐलान कर दिया. ये सांसद NDA का समर्थन करेंगे और साथ ही सुप्रीम कोर्ट में असली तृणमूल होने का भी दावा करेंगे. उससे पहले अब सभी की नजरें स्पीकर पर टिकी हैं कि आखिर वो क्या रूख अपनाते हैं.
TMC नेता अभिषेक बनर्जी आज ईडी के सामने फिर पेश होंगे आज वो शिक्षक भर्ती घोटाले में पेश होने वाले हैं. एक दिन पहले सीआईडी ने 8 घंटे से ज्यादा समय तक फर्जी हस्ताक्षर मामले में सवाल जवाब किए.
तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद शताब्दी रॉय ने NDA का समर्थन करने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं.