अमित शाह, राजनेता
अमित अनिल चंद्र शाह (Amit Anil Chandra Shah)भारत के केंद्रीय गृह मंत्री हैं. वे भारत के पहले सहकारिता मंत्री भी हैं. वे गांधीनगर से लोकसभा के सदस्य हैं. अमित शाह ने 2014 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे. वे पीएम नरेंद्र मोदी के एक विश्वसनीय सलाहकार रहे हैं.
उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को, (Date of Birth) मुंबई में, अनिल चंद्र शाह और कुसुमबेन शाह के घर हुआ था (Amit Shah Parents). अमित शाह की शादी सोनल शाह से हुई है. उनका एक बेटा है- जय शाह, जो आईसीसी के चेयरमेन हैं.
अमित शाह एक व्यापारी परिवार से हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने व्यापारी के तौर पर की थी. वे एक स्टॉकब्रोकर के रूप में वित्त उद्योग में भी काम कर चुके हैं. बाद में, उनका रुझान राजनीति की ओर हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ काम करना शुरु किया. शाह ने सीयू शाह साइंस कॉलेज (CU Shah Science College) से बायोकेमिस्ट्री में डिग्री हासिल की है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ उन्हें राष्ट्रवादी चुनावी रणनीति बनाने वाले व्यक्ति के रूप में पहचान मिली और यह जोड़ी भाजपा की सफलता की गारंटी बन गई.
शाह ने 1989 से अब तक, 29 चुनाव लड़े हैं, जिसमें विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव शामिल हैं और आज तक व्यक्तिगत तौर पर वे एक भी चुनाव नहीं हारे हैं. वह लगातार चार चुनावों, यानी 1997 (उप-चुनाव), 1998, 2002 और 2007 में गुजरात के सरखेज से विधायक के रूप में चुने गए हैं (Amit Shah Election).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @AmitShah है और उनके फेसबुक पेज का नाम Amit Shah है. वह इंस्टाग्राम पर amitshahofficial के नाम से एक्टिव हैं.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के 14 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. यह देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित, ड्राइवर-स्वामित्व वाली टैक्सी सेवा है, जिसमें जीरो कमीशन मॉडल लागू होगा. ड्राइवरों को पूरी कमाई मिलेगी और वे प्लेटफॉर्म के सह-स्वामी होंगे. योजना के तहत कम ब्याज पर ऋण, बीमा और व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद रणनीति की कमान संभाल रहे हैं. अकाली दल से दूरी बनाकर BJP सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का अभियान शुरू कर चुकी है.
केंद्र सरकार ने विदेशी चंदे को लेकर FCRA नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए निगरानी और जवाबदेही को और सख्त कर दिया है. नए नियमों के तहत धार्मिक गतिविधियों की स्पष्ट सूची जारी की गई है, जबकि धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.
राजस्थान के कई जिलों में मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टारगेटेड बताया है. उन्होंने इसे गैर-कानूनी कार्रवाई करार देते हुए मुस्लिम इबादतगाहों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग की है.
अमित शाह ने कहा कि पहले शिंदे जी के पीछे शिवसेना के अलग-अलग घट थे लेकिन अब शिंदे घट पूरी तरह से खत्म हो गया है और शिवसेना का एक ही रूप बचा है. इस स्थिति ने शिवसेना को पहले से ज्यादा मजबूत और एकजुट बनाया है. अब शिवसेना किसी विभाजन के बिना एकसाथ काम कर रही है.
भारत सरकार ने देश में बढ़ते साइबर वित्तीय अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी जंग छेड़ दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस करने और अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है.
समाजवादी पार्टी में संभावित टूट के दावों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहस तेज हो गई है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोर्चा संभालते हुए पार्टी की एकजुटता का दावा किया है. उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि दूसरी पार्टियों में सेंध लगाना उसकी पुरानी राजनीति रही है. इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है.
बॉर्डर और शहरी क्षेत्रों में बदलती डेमोग्राफी को लेकर सरकार बड़े कदम उठाने की तैयारी में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनसंख्या संरचना में हो रहे अस्वाभाविक बदलावों पर चिंता व्यक्त की है.
अमरनाथ यात्रा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी सभा में उपस्थित थे.
गृहमंत्री अमित शाह ने NDA नेताओं को संबोधित किया, और आने वालोे चुनावों का रोडमैप भी बता दिया. अमित शाह ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी. सुनिए गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा.
गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.
मोदी सरकार ने सीमा प्रबंधन को एडवांस बनाने के लिए लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया है, जो भारत के सभी भूमि बंदरगाहों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा. गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को इस सिस्टम का शुभारंभ करेंगे और मेघालय और त्रिपुरा के भूमि बंदरगाहों पर नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे.
अमित शाह ने त्रिपुरा के सालबगान में भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल BSF नहीं बल्कि पूरे प्रशासन की जिम्मेदारी है. सीमावर्ती इलाकों में आर्थिक लेनदेन, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री, बड़े निर्माण कार्य, फेक करेंसी और ड्रग्स तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.
तमिलनाडु बीजेपी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी को लेकर चल रही अटकलों को खारिज किया है. पार्टी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि अन्नामलाई को नई पार्टी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह का कोई समर्थन नहीं मिला है.
बीजेपी छोड़ने के बाद आखिरकार अन्नामलाई ने चुप्पी तोड़ दी है। जिस नेता को कभी तमिलनाडु में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता था, वही अब पार्टी से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक राह पर निकल पड़ा है। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि अन्नामलाई ने बीजेपी क्यों छोड़ी... बड़ा सवाल यह है कि क्या तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक ताकत जन्म लेने वाली है?
राजनीति में लंबे सफर के बाद रास्ते बदल पाना आसान नहीं होता. लेकिन, तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई बीजेपी का साथ एक खूबसूरत मोड़ पर ही छोड़ना चाहते हैं. अन्नामलाई चाहते हैं आगे भी मिलकर या गठबंधन में काम करने की पूरी गुंजाइश बनी रहे. अन्नामलाई की यह कोशिश राजनीति के दुर्लभ प्रयासों में शुमार की जाएगी.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ममता के गढ़ पर फतह हासिल कर ली है. अब बारी है पार्टी के किए वादों को पूरा करने का. बीजेपी ने चुनाव में घुसपैठियों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. और अब जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस काम में कमर कस के जुट गए हैं. इसी पर आधरित है सो सॉरी की ये ताजातरीन और गुदगुदाने वाली पेशकश.
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने का मौखिक संकेत दिया है, जिससे पार्टी और राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जल्दबाजी न करने को कहा है.
गृह मंत्रालय का स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट अब केवल फेंसिंग और जवानों की तैनाती तक सीमित नहीं रहेगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंटी-ड्रोन सिस्टम, सेंसर, रडार और रियल टाइम निगरानी तकनीकों के जरिए भारत की सीमाओं को भविष्य के खतरों के खिलाफ अभेद्य बनाने की रणनीति तैयार की गई है.
तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की है. पार्टी छोड़ने और नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच हुई इन बैठकों के बाद BJP नेतृत्व ने उन्हें इंतजार करने की सलाह दी है.
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर राजनीतिक चर्चाएं लगातार तेज हैं. नई पार्टी बनाने और भाजपा छोड़ने की अटकलों के बीच उन्होंने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है. इन बैठकों में तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई. हालांकि फिलहाल उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, जिससे उनके अगले कदम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.