आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) मशीन की मदद से प्रदर्शित की जाने वाली बुद्धिमत्ता है, जो किसी भी जीव की बुद्धिमत्ता के विपरीत है. मशीन की बुद्धिमत्ता में वाक्य पहचान, कंप्यूटर दृष्टि, भाषाओं के बीच अनुवाद, साथ ही, इनपुट के अन्य फिचर्स शामिल हैं (AI Features).
एआई ऐप्लिकेशन्स में एडवांस वेब सर्च इंजन (जैसे, Google सर्च), रिकमंडेशन सिस्टम (यूट्यूब, अमेज़ॅन और नेटफ्लिक्स द्वारा उपयोग किया जाता है), मानव आवाज को समझना (जैसे सिरी और एलेक्सा), सेल्फ-ड्राइविंग कार (जैसे, वेमो), जनरेटिव या क्रिएटिव टूल्स (चैटजीपीटी और एआई कला), ऑटोमेटेड डिसिज़न मेकिंग, और गेम सिस्टम (जैसे शतरंज और गो) में उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना शामिल हैं (AI Applications).
चाइनीज स्टार्टअप ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का एक पावरफुल मॉडल तैयार कर दिया है, जिसका नाम GLM 5.2 है. चीनी स्टार्टअप का यह AI मॉडल एंथ्रोपिक के फ्लैगशिप AI मॉडल Mythos के बराबर के बग खोजने का टास्क कंप्लीट कर सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
अमेरिका ने एंथ्रोपिक कंपनी को राहत दे दी है. अब एंथ्रोपिक अपने सबसे पावरफुल AI मॉडल Mythos 5 का एक्सेस और कंपनियों को भी दे सकेगा. पहले अमेरिकी प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया था. अब प्रशासन ने थोड़ी राहत दे दी है. हालांकि इसमें भारत को अभी फायदा नहीं मिलेगा.
गोवा सरकार ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जहां सरकार लोगों को गोवा से काम करने की सुविधा देगी. इसके लिए सरकार बीच किनारे शैक बनाए हैं, जहां लोग समंदर किनारे बैठकर अपने दफ्तर का काम कर सकेंगे. इसकी मदद से कंपनी नए कंपनियों और स्टार्टअप को गोवा में आकर्षित करना चाहती हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
स्मार्टफोन गर्म कई वजहों से होता है. इनमे से एक वजह हैकिंग है. साइबर क्रिमिनल्स दूर से ही जब आपके फोन को निशाना बनाते हैं तो ऐसे में फोन ओवरहीट हो सकता है.
ऐमेजॉन के सीईओ भारत यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. ऐमेजॉन ने भारत में 2026 से 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश करने का भी ऐलान किया है.
कई बार आपको कुछ भी सीखने के लिए पैसे की नहीं बल्कि जज्बे की जरूरत होती है. ऐसी ही कहानी एक युवा की सामने आई है जो केवल 19 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये कमा रहा है. घर की आर्थिक तंगी के कारण उसने खुद ही मशीन लर्निंग सीखना शुरू कर दिया. छह साल की मेहनत के बाद 19 साल की उम्र में उसने AI आधारित शिक्षा का अपना बिजनेस खड़ा कर लिया है.
सिर्फ 19 साल की उम्र में आयुष सिंह AI की मदद से करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. बिना IIT या बड़े कॉलेज की डिग्री के उन्होंने ऐसा काम किया कि आज उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नाम पर कई कंपनियों ने जम कर छंटनी कर दी है. लेकिन अब मामला उल्टा पड़ता हुआ दिख रहा है. AI बेहद महंगा है और लोगों ने इसे सस्ता समझने की गलती कर दी.
WhatsApp के ग्लोबल सीईओ होंगे कुनाल शाह. क्रेड फाउंडर कुणाल शाह को WhatsApp की कमान मिल रही है.
Oracle ने वित्त वर्ष 2026 में दुनियाभर में करीब 21,000 कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने कहा है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से आगे भी नौकरियों में कटौती हो सकती है. Oracle AI और क्लाउड कारोबार में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. पुनर्गठन के तहत Oracle ने वित्त वर्ष 2026 में 1.84 अरब डॉलर से अधिक खर्च भी किया है.
क्या AI इंसानों से आगे निकलने वाली है? एलॉन मस्क की नई भविष्यवाणी ने दुनिया को चौंका दिया है.अगले 4 से 5 साल में टेक्नोलॉजी कितना बदल सकती है, जानिए पूरी कहानी!
सालों तक आईआईटी का मतलब सिर्फ 'कंप्यूटर साइंस' (CSE) माना जाता था. लेकिन AI के दौर में बदलते करियर और देश में जारी इंफ्रास्ट्रक्चर बूम ने समीकरण बदल दिए हैं. जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के देश के कुछ टॉप रैंकर्स अब सिविल इंजीनियरिंग को एक नए नजरिए से देख रहे हैं. यह बदलाव भारत के भविष्य के इंजीनियरों की बदलती सोच और दूरदर्शी रणनीति को दर्शाता है.
अमेरिकी AI कंपनियां भारतीय कस्टमर्स बटोरने के लिए साल भर का फ्री प्लान दे रही हैं. लेकिन जब बात आती है टॉप एआई टेक और टूल्स की तो उसे भारत में बैठे लोग यूज ही नहीं कर सकते हैं.
फिगर AI के सीईओ ने पोस्ट करके बताया है कि इंसानी कर्मचारियों की संख्या की तुलना में रोबोट्स की संख्या ज्यादा हो गई है. उन्होंने पोस्ट में एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिसमें बहुत से रोबोट्स डब्बों में बैठा दिखाया है, जो इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Jio का नया Premium 5G प्लान इंटरनेट की दुनिया बदलने वाला है? तेज स्पीड, VIP नेटवर्क और AI फीचर्स के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आने वाले दिनों में डेटा महंगा हो जाएगा?
AI अब आपकी हर कॉल सुनेगा, आपके लिए कैब बुक करेगा और बिना कहे काम भी करेगा. Jio ने दिखाया ऐसा AI फ्यूचर, जो करोड़ों भारतीयों की जिंदगी बदल सकता है.
दुनिया के मुकाबले भारतीय कंपनियों में एंट्री-लेवल के काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से निपटा रहा है. अब सिर्फ कोडिंग या रट्टाफिकेशन नहीं, एआई को सुपरवाइज करने वाले और 'सॉफ्ट स्किल्स' वाले युवाओं की है मांग. आइए जानते हैं ऐसे में छात्रों को क्या पढ़ना ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है.
गैलप की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक इंडस्ट्री में AI का इस्तेमाल न करने वाले कर्मचारियों पर छंटनी का खतरा उन लोगों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है जो AI का नियमित उपयोग करते हैं. अमेरिका में 23,000 से अधिक कर्मचारियों पर किए गए सर्वे के अनुसार, AI टूल्स का उपयोग करने वालों की छंटनी की संभावना केवल 6% है, जबकि नॉन-एआई यूजर्स का जोखिम 18% तक पहुंच जाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में चल रहे VivaTech 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी को लेकर कई बड़ी बाते कहीं. AI सबके लिए उपलब्ध होना चाहिए और ये लोगों की लाइफ बेहतर करने के लिए हो.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर लोगों को इतना भरोसा हो रहा है कि डबलिन में एक रोबो कॉप रखा गया. इसे बनने में 63 लाख रुपये लग गए. एक साल तक इस रोबोट ने सर्विस दी, लेकिन एक भी अपराधी नहीं पकड़ पाया ना ही पुलिस की मदद की.
ड्रीमी टेक्नोलॉजी ने भारत में दो नए पावरफुल रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स लॉन्च किए हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें 30000Pa तक की सक्शन पावर दी गई है.