कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) एक भारतीय व्यंग्यात्मक (सटायर) राजनीतिक आंदोलन है. इस आंदोलन की शुरुआत 16 मई 2026 को आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने की थी. यह पार्टी पारंपरिक राजनीति से अलग, व्यंग्य और इंटरनेट कल्चर के जरिए युवाओं की नाराजगी और बेरोजगारी के मुद्दों को सामने लाने के लिए बनाई गई..
इस आंदोलन की शुरुआत उस समय हुई जब 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “समाज के परजीवी” से की. यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई युवाओं ने इसे अपमानजनक माना. इसके अगले ही दिन अभिजीत दिपके ने X (पहले Twitter) पर “सभी कॉकरोचों के लिए एक मंच” बनाने की घोषणा कर की.
उन्होंने मजाकिया अंदाज में पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ “योग्यताएं” भी बताईं, जैसे बेरोजगार होना, आलसी होना, हमेशा ऑनलाइन रहना और प्रोफेशनल तरीके से अपनी भड़ास निकालना. यही बात इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आई और देखते ही देखते यह आंदोलन वायरल हो गया.
16 मई को “कॉकरोच जनता पार्टी” की वेबसाइट लॉन्च हुई, जिसकी टैगलाइन थी - “आलसियों और बेरोजगारों की आवाज”. शुरुआत के सिर्फ 48 घंटों में ही इस प्लेटफॉर्म ने 40 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा किया. बाद में यह संख्या 70 हजार से भी आगे पहुंच गई.
21 मई 2026 तक Instagram पर इसके 10 मिलियन से ज्यादा और X पर 1.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके थे.
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी CJP के प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं. वांगचुक जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रोटेस्ट में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमला तेज कर दिया. उन्होंने कहा कि NEET के बाद TET पेपर लीक भी परीक्षा व्यवस्था की विफलता है और प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए. दीपके ने छात्रों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक रविवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिया है कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जा सकती है. उन्होंने पेपर लीक मामलों में शामिल 'पेपर माफिया' पर सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया. जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कुछ संगठनों की मंशा पर सवाल उठाए और राहुल गांधी पर छात्रों के बीच डर फैलाने का आरोप लगाया.
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में CJP का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की बात कही. प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने दोबारा परीक्षा देने से हुए मानसिक तनाव की बात रखी.
अभिजीत दिपके ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया है, जो रात भर जारी रहा. वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की बात कर रहे हैं. सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल रहे. उन्होंने मंत्री के इस्तीफे तक भूख हड़ताल की चेतावनी दी है.
Delhi Jantar Mantar Live: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर CJP के पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से हटाना शुरू किया. समय बढ़ाने की मांग खारिज. अभिजीत दिपके और AISA नेता मंच पर डटे...
कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. संगठन NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत अभिजीत दिपके ने की थी. ये समूह परीक्षाओं में अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाता रहा है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि वो 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेगा. यह प्रोटेस्ट नीट पेपर लीक मामले को लेकर है और मुख्य मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. संगठन के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह एक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट होगा और दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी गई है.
कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है. पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बार फिर से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है.
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ और मारपीट का शिकार हुए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने पहली बार घटना पर प्रतिक्रिया दी है. इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए थप्पड़ कांड के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना को युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी से जोड़ते हुए कहा कि रोजगार के बेहतर अवसर होते तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती. घटना के बाद उनके बयान ने बेरोजगारी, युवा असंतोष और राजनीतिक माहौल को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.
जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी विरोधी प्रदर्शन के दौरान CJP प्रमुख अभिजीत दिपके पर हमला हो गया. दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
नीट यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी 16 जून को नागपुर में संविधान चौक पर प्रदर्शन करेगी. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है.
जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को थप्पड़ मार दिया गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया.
जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान विवाद की स्थिति बन गई. बड़ी संख्या में छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर शहीद स्मारक पर जुटे थे. इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से जुड़ा घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया. घटना के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 16 जून को नागपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने छात्रों, युवाओं और नागरिकों से शाम 4 बजे संविधान चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पार्टी का आरोप है कि नीट (यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं, इसलिए इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.
नीट और सीबीएसई परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर देश के युवाओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अमृतसर में हुए बड़े विरोध प्रदर्शन में संस्थापक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है.
सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचे. इको गार्डन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परिणामों से जुड़े मुद्दों को उठाया. प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने सरकार से निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से 13 जून तक इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सीबीएसई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों से लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं. दिपके ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 20 जून को देशभर के छात्र और युवा दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मजाक उड़ाने के बाद, अब एल्विश ने खुद की एक तथाकथित 'खरगोश जनता पार्टी' अनाउंस कर दी है. एल्विश ने इस डमी पार्टी का बकायदा एक मजेदार पोस्टर और मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को जंतर-मंतर पहुंचने और 'फ्री गाजर' देने का ऑफर दिया है.
एल्विश यादव ने मजाकिया अंदाज में ‘खरगोश जनता पार्टी’ की घोषणा की है. पोस्टर, नारे और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के साथ उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. एल्विश की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजक बताया, जबकि अन्य ने इसकी आलोचना भी की.