डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति हैं. वे 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रहे. इसके बाद 2025 में 47वें राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने दोबारा सत्ता में वापसी की. राष्ट्रपति के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल 2029 तक रहेगा.
14 जून, 1946 को जन्मे ट्रंप ने 1968 में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में विज्ञान स्नातक की उपाधि हासिल की. 1971 में उनके पिता ने उन्हें अपने रियल एस्टेट बिजनेस का प्रेसिडेंट बना दिया था. ट्रंप ने इसका नाम बदलकर ट्रंप ऑर्गनाइजेशन कर दिया, जो गगनचुंबी इमारत, होटल, कैसिनो और गोल्फ कोर्स का निर्माण करती है.
अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के बाद दोनों देशों ने बातचीत जारी रखने और अस्थायी रूप से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है. अब कतर में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दों, समुद्री सुरक्षा और शांति समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. इस बैठक को क्षेत्रीय स्थिरता और दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम माना जा रहा है.
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के वैनिटी प्रोजेक्ट्स और लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के विवादित रेनोवेशन को भ्रष्टाचार बताया. भाषण के बाद बाइडेन मंच से उतरते समय कंफ्यूज नजर आए, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को सुझाव दिया है कि लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई सीरिया को करने दी जाए. ट्रंप का मानना है कि सीरिया की नई सरकार इस मोर्चे पर ज्यादा प्रभावी साबित हो सकती है. हालांकि सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से इनकार किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीजफायर चेतावनी के बाद ईरान की IRGC ने दावा किया कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरान के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा उसके तटीय ठिकानों पर किए गए हमलों के जवाब में की गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक AI-जनरेटेड तस्वीर शेयर की. तस्वीर में वह ग्रीक पौराणिक पात्र 'एटलस' की तरह पूरी धरती को अपने कंधों पर उठाए नजर आ रहे हैं. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. आखिर ट्रंप क्या संदेश देना चाहते थे?
ईरान की सेना IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. यह कार्रवाई कुवैत और बहरीन में मौजूद ठिकानों पर हुई. ईरान का कहना है कि यह हमला अमेरिका की तरफ से ईरान की 5 तटीय चौकियों पर किए गए हमले का जवाब है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सीजफायर का उल्लंघन जारी रहा तो उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा. यह बयान अमेरिका के लगातार दूसरे दिन ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले और तेहरान पर युद्धविराम तोड़ने के आरोप के बीच आया है.
होर्मुज में कार्गो शिप पर हमले और ईरान पर जवाबी कार्रवाई ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया. सीजफायर कागजों पर बना हुआ है, लेकिन दोनों देशों में वार-पलटवार और हवाई हमलों का सिलसिला तेज हो गया है. क्या अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील के बावजूद फिर युद्ध होगा? देखें वॉर रूम.
अमेरिका और ईरान के बीच नए हमलों के बाद तनाव फिर बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तान ने ईरान को भरोसा दिया है कि वह शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए अपना 'कंस्ट्रक्टिव रोल' निभाता रहेगा.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया है..अमेरिकी सेना ने बताया कि ये हमला होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर ईरान की ओर से हुए हमले के जवाब में किया गया. देखें दुनिया आजतक.
स्ट्रेट ऑफ होर्मज खुलने के बाद भारत को ईरानी तेल खरीदने के कई ऑफर आ रहे हैं, जिसमें सस्ते दामों पर ईरानी तेल बेचने की पेशकश भी हो रही है, लेकिन एक रिपोर्ट का दावा है फिर भी भारत ये तेल नहीं खरीदेगा. आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या खुलासा किया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत दौरे पर आएंगे, अगले साल ट्रंप भारत आ सकते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ये जानकारी दही है. रूबियो ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते है डोनाल्ड ट्रंप. IANS न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते शानदार दौर में हैं. उन्होंने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बेहद अच्छी मुलाकात हुई थी. देखें...
भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप के करीबी सहयोगी सर्जियो गोर ने कई बड़े संकेत दिए हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि ट्रेड डील आखिरी चरण में है, ट्रंप अगले साल भारत दौरे पर आ सकते हैं और रक्षा, ऊर्जा, AI, सेमीकंडक्टर और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होने जा रही है.
पेंटागन ने छह F35 फाइटर जेट बिना रडार के डिलीवर कि. नया रडार 2028 में आएगा. ट्रंप ने भारत को भी यह जेट ऑफर किया था. प्रोग्राम की देरी और महंगा होने से इस पर फैसला नहीं हुआ.
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ सड़क के उद्घाटन की तस्वीर भी साझा की और भारत का आभार व्यक्त किया।
अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप भारत के दौरे पर आएंगे. इस बात का ऐलान करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि वे इस यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही भारत पहुंचेंगे.
अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत दौरे पर आएंगे. वहीं अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में CCTV और वायरलेस सिस्टम की जिम्मेदारी संभालने वाले अर्जुन देव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में किसानों के एक समूह के लिए डिनर का आयोजन किया. इस दौरान ट्रंप ने खेती में इनोवेशन को बढ़ावा देने से जुड़े एक एक्जेक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया. पार्टी के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस एक्जेक्यूटिव ऑर्डर का मतलब अमेरिका की फूड सप्लाई की सुरक्षा को मजबूत करना और देश में खाद्यान की सप्लाई को बनाना है.
हैदराबाद में अपने नाम पर सड़क बनाए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का धन्यवाद किया. उन्होंने इसे अपने लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया और कहा कि भारत में इस तरह सम्मान पाने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं.
होर्मुज स्ट्रेट में एक कार्गो जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई की है. इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ चेतावनी दी कि अगर ईरान ने सीजफायर तोड़ा तो अमेरिका हर हमले का जवाब ताकत से देगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर कम से कम चार वन-वे अटैक ड्रोन दागे हैं. उन्होंने कहा यह हमारे संघर्ष-विराम समझौते का मूर्खतापूर्ण उल्लंघन है.