शिवसेना प्रमुख महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कोपरी- पाचपाखाड़ी सीट से चुनाव लड़ा. चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की. एकनाथ शिंदे ने फडणवीस के अधीन उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करने पर सहमति जताई है. उन्होंने 5 दिसंबर 2024 को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली (Maharashtra Deputy CM).
पहले वे महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री थें (Eknath Shinde Former CM). वे शिवसेना के सदस्य के रूप में ठाणे, महाराष्ट्र के कोपरी-पछपाखडी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य हैं. वह 2004, 2009, 2014 और 2019 के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में लगातार 4 बार निर्वाचित हुए हैं.
एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 को हुआ था (Eknath Shinde age). उनका परिवार महाराष्ट्र के सतारा में पहाड़ी जवाली तालुका के मराठा समुदाय से हैं. ठाणे शहर आने के बाद, उन्होंने मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, ठाणे से 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उन्हें अपने परिवार की आजीविका के लिए शिक्षा छोड़नी पड़ी. हालाँकि, 2014 में भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री बनने के बाद, उन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक की उपाधि प्राप्त की (Eknath Shinde education. उनके बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए. वह एक एक आर्थोपेडिक सर्जन भी हैं (Eknath Shinde son).
वह 1980 के दशक में शिवसेना में शामिल हुए और 1997 में पहली बार ठाणे नगर निगम के लिए पार्षद चुने गए. वे 2001 में ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के पद पर निर्वाचित हुए. 2002 में, दूसरी बार ठाणे नगर निगम के लिए चुने गए. 2004 में, वह पहली बार महाराष्ट्र विधान सभा के लिए चुने गए. 2005 में, शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए. शिंदे 2009 में महाराष्ट्र विधान सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए और 2014 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई. अक्टूबर 2014 से दिसंबर 2014 तक वह महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे. 2014 से 2019 तक, महाराष्ट्र राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने. 2018 में, उन्हें शिवसेना पार्टी के नेता के रूप में नियुक्त किया गया. एकनाथ शिंदे 2019 में लगातार चौथी बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए और सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बने. इसी साल उन्हें शिवसेना विधायक दल का नेता भी चुना गया साथ ही, शहरी विकास और लोक निर्माण मंत्री के रूप में भी नियुक्त हुए (Eknath Shinde political career).
जब उद्धव ठाकरे से फडणवीस के साथ विमान यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच हाई लेवल टॉक हुई. जब उनसे नतीजे के बारे में पूछा गया, तो ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में परिणाम पता चल जाएगा.
उद्धव गुट को छोड़कर शिंदे में गुट में जाने वाले सांसद संजय दीना पाटील का एक विवादित वीडियो सामने आया है..जिसमें वो पत्रकारों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करते नज़र आ रहे.. पत्रकारों को सवाल न पूछने और कैमरा बंद करने की धमकी देते दिखे...और वीडियो में कह रहे है...अगली बार आओगे तो मार खाओगे. देखें...
शिवसेना (यूबीटी) लोकसभा सांसदों की बगावत के बाद संसदीय ताकत में भारी कमी का सामना कर रही है. छह सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं, जिससे पार्टी के संसदीय दल में सिर्फ चार सांसद बचे हैं. ऐेसे में अब संसद भवन परिसर में पार्टी के कार्यालय के आवंटन पर संकट मंडराने लगा है, क्योंकि नियम के मुताबिक पांच या ज्यादा सांसदों वाले दलों को ही अलग कार्यालय मिलता है.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर तो पूरा हुआ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे खत्म कर दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी और भी कदम उठाने बाकी हैं.
आज हम बात करने जा रहे हैं महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर पर. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही हैं. 6 सांसदों ने अभी शिंदे गुट में शामिल होने का एलान किया ही था कि सियासी गलियारे में नई बगावत की चर्चा तेज हो गयी.
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन टाइगर की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने फिल्मी अंदाज में कहा कि जब वे कोई कमिटमेंट करते हैं तो फिर वह अपने आप की भी नहीं सुनते. इस बात से उनकी दृढ़ता और संकल्प का पता चलता है. एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि वे एक बार कमिटमेंट करने के बाद पूरी लगन से उसे पूरा करते हैं.
छह सांसदों के शिंदे समूह में आने से एकनाथ शिंदे की राजनीतिक ताकत में जबरदस्त वृद्धि हुई है. न केवल राज्य की राजनीति में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रभाव बढ़ रहा है. यह बदलाव आने वाले दिनों में प्रदेश और देश की राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है. एकनाथ शिंदे का कद अब और ऊंचा होता दिख रहा है.
शिवसेना के 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद विधायक मुरजी पटेल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि एकनाथ शिंदे और सुंदर ठाकरे की पार्टी के खिलाफ ऑपरेशन टाइगर थ्री की योजना बनाई जा रही है. इस ऑपरेशन के परिणाम क्या होंगे, यह सवाल सभी के मन में है. इस सियासी घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.
शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सियासी कुनबा बढ़ गया है. उद्धव ठाकरे के जो 6 बागी सांसद थे, आज वो शिंदे कैंप में शामिल हो गए है. अब लोकसभा में शिंदे के 7 सांसद की जगह 13 सांसद हो गए हैं. ऑपरेशन टाइगर को शिंदे ने खुद अंजाम दिया है. शिंदे ने बोले कि- मैंने कहा था कि, एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो उसके बाद मैं अपने आप की भी नहीं सुनता.
महाराष्ट्र में विपक्ष के कुछ विधायकों के सत्ता पक्ष में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस पर बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने कहा कि विपक्ष के विधायक अगर विपक्ष में ही रहें, तो यह ज्यादा बेहतर होगा.
शिवसेना UBT में बगावत के बीच आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर विपक्षी सांसदों को तोड़ने का आरोप लगाया है. वहीं पार्टी ने बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर के बेटे कृष्णा पाटिल अष्टिकर को संगठन से निष्कासित कर दिया है.
उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन दोनों फिलहाल राजनीति के एक ही मोड़ पर पहुंच गए हैं. ममता बनर्जी ने अभी वह आखिरी चाल नहीं चली हैं, जो उद्धव ठाकरे चल चुके हैं. क्या ममता बनर्जी भी उद्धव ठाकरे वाला दांव आजमाएंगी?
उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट पर आज मुहर लग जाएगी. 6 बागी सांसद आज मुंबई में एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल होने का ऐलान करने वाले हैं. मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर में दोपहर 3 बजे बागी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. पार्टी छोड़ने को तैयार सांसदों पर शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा हमला बोला है.
महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुटों के बीच चल रही सियासी जंग में ओमराजे निंबालकर का फैसला अहम मोड़ साबित हो सकता है. उद्धव गुट ओमराजे को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि ओमराजे ने अभी तक किसी गुट के पक्ष में साफ बयान नहीं दिया है.
महाराष्ट्र के सियासत में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. दोपहर तीन बजे शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी में टूट को लेकर कहा कि इससे वह निराश नहीं हैं. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ऑपरेशन सफल रहा.
मुंबई के भांडुप में आयोजित रैली में उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों, बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिवसेना को तोड़ने की सबसे बड़ी कोशिश बीजेपी ने की और बाहरी लोग यह तय नहीं कर सकते कि असली शिवसेना किसकी है.
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. हिंगोली सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के कारण उनके क्षेत्र को विकास निधि नहीं मिल रही थी, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा.
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद अलग होने की तैयारी में हैं. वे शिंदे गुट से जुड़ सकते हैं.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए महायुति गठबंधन और देवेंद्र फडणवीस के साथ अपने रिश्तों पर बड़ा बयान दिया.
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर विरासत वाली सियासत देखने को मिली है. एकनाथ शिंदे ने गोरेगांव में आयोजित समारोह में ऑपरेशन टाइगर की सफलता पर हुंकार भरते हुए कहा कि, ऑपरेशन करने के लिए टाइगर का दिल चाहिए क्योंकि, भेड़िया ऑपरेशन नहीं कर सकता. शिंदे ने उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत पर कहा कि, ये तो ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक कार्यक्रम में जोरदार भाषण देते हुए विरोधियों पर तीखे शब्दों में हमला बोला. उन्होंने विरोधियों को कुत्ते बताया और कहा कि टाइगर हमेशा अकेला आता है. शिंदे ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें सम्मान देने की अपील की.