फीफा यानी इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल, एक गैर-लाभकारी संगठन है (Non-profit Organisation). यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन करने के अलावा खेल से संबंधित तमाम नियमों और कानूनों को बनाता और लागू करता है. फीफा फुटबॉल का सुप्रीम गवर्निंग बॉडी है (Football’s Supreme Governing Body ).
फीफा की स्थापना 1904 में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की देखरेख के लिए की गई थी (FIFA Founded in 1904). फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है (FIFA Headquarter). विश्व के कुल 211 राष्ट्रीय संघ बतौर सदस्य फीफा में शामिल हैं (211 National Associations in FIFA). प्रशासनिक दायित्वों को पूरा करने के लिए फीफा को छह क्षेत्रीय संघों में बांटा गया है. ये क्षेत्रीय संघ हैं: अफ्रीका, एशिया, यूरोप, उत्तरी और मध्य अमेरिका और कैरिबियन, ओशिनिया और दक्षिण अमेरिका. प्रत्येक राष्ट्रीय संघों का इन छह में से एक का सदस्य होना अनिवार्य है (Structure of FIFA).
आज के दिन ही पेले ने ब्राजील को फुटबॉल का पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था. पहली बार दुनिया के सामने एक महान फुटबॉलर सामने आया, जिसने आने वाले समय में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी.
फीफा वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले से ठीक पहले केप वर्डे के कप्तान रयान मेंडेस मुश्किलों में हैं. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. फीफा ने भी पुष्टि की है कि वह न्यूजीलैंड के अधिकारियों के संपर्क में है.
बादी के लिहाज से विश्व का सबसे बड़ा देश भारत अब तक फुटबॉल वर्ल्ड कप नहीं खेल पाया है. पिछले कुछ साल से भारतीय फुटबॉल विवादों में भी रहा है, जो चिंता की बात है. भारतीय फुटबॉल को बूस्टर डोज की जरूरत है, लेकिन ये डोज कब मिलेगा फिलहाल तय नहीं है. साल दर साल बीत रहे हैं, लेकिन भारतीय फुटबॉल जस का तस है.
साउथ अफ्रीका का शानदार अभियान यहीं समाप्त हो गया. गोलकीपर रोनवेन विलियम्स ने पूरे मैच में पांच शानदार बचाव किए, लेकिन इंजरी टाइम में हुई एक छोटी सी चूक उनकी टीम पर भारी पड़ गई.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 39 साल के लियोनेल मेसी ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि महान खिलाड़ी उम्र से नहीं, अपने प्रदर्शन से पहचाने जाते हैं.
फीफा वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में 48 टीमों ने भाग लिया है. इनमें से 32 टीमों ने राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई है, बाकी को निराशा हाथ लगी. ईरान, साउथ कोरिया और दो बार की चैम्पियन टीम उरुग्वे ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गए.
जॉर्डन के खिलाफ जीत ने साबित कर दिया कि अर्जेंटीना की टीम अब सिर्फ लियोनेल मेसी पर निर्भर नहीं है. जियोवानी लो सेल्सो और लौटारो मार्टिनेज जैसे खिलाड़ी भी बड़े मौकों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी है.
राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया का सामना घाना से होना है. जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली टीम पुर्तगाल को क्रोएशिया की कठिन चुनौती पार करनी होगी. फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच आने वाले दिनों में अब और बढ़ने वाला है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे की टीम लगातार दो मुकाबले जीत दर्ज कर नॉकआउट राउंड में पहुंच चुकी है. टीम की इस शानदार सफलता के बीच नॉर्वे के कोच स्टाले सोलबक्केन की बेटी इडा सोलबक्केन सुर्खियां बटोर रही हैं.
फीफा विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर तब हुआ, जब दो बार की चैम्पियन उरुग्वे ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई. वहीं पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है.
उस्मान डेम्बेले और कीलियन एम्बाप्पे जैसे खिलाड़ियों की शानदार फॉर्म को देखते हुए फ्रांस इस बार खिताब का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है. अगर यही लय बरकरार रही तो फ्रांस को रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए इक्वाडोर ने चार बार की चैम्पियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया. शुरुआती मिनट में पिछड़ने के बावजूद इक्वाडोर ने शानदार वापसी की. इस जीत के साथ टीम ने नॉकआउट में जगह बनाई और 2013 के बाद पहली बार किसी UEFA टीम को हराने का कारनामा भी कर दिखाया.
मेक्सिको की 3-0 की शानदार जीत के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गईं H-Town Girl यानी ओलिविया बेथेल. मेक्सिको के हर गोल पर उनके जोशीले जश्न, 'MEXICOOOOOO!' के नारों और जबरदस्त ऊर्जा ने फैन्स का दिल जीत लिया.
स्विट्जरलैंड की स्टार फुटबॉलर अलीशा लेहमन अक्सर अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. अलीशा लेहमन और मोंटेल मैकेंजी ने अपने रिश्ते को नई पहचान दी है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने 981 दिनों बाद नेशनल टीम के लिए वापसी की. स्कॉटलैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में उन्हें 76वें मिनट में मैदान पर उतारा गया. ब्राजील ने मैच 3-0 से जीता और ग्रुप C में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई. मुकाबले के बाद भावुक नेमार की आंखों से आंसू निकल पड़े.
असीम मदीबो फीफा के इस फैसले के खिलाफ अपील कर पाएंगे. हालांकि जिस तरह का टैकल उन्होंने किया, ऐसे में इस फैसले को पलटना फीफा के लिए मुश्किल होगा. मदीबो की टीम कतर फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच पाई.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैक्सिको ने चेक रिपब्लिक को 3-0 से हराकर पहली बार ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीते. वहीं 52 साल बाद वर्ल्ड कप खेल रही हैती को मोरक्को से हार के बावजूद दो गोल करने की खुशी मिली. स्विट्जरलैंड ने कनाडा को हराकर ग्रुप-B जीता, जबकि बोस्निया ने कतर को मात देकर नॉकआउट की उम्मीदें मजबूत कर लीं.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मैक्सिको में एक जापानी और स्थानीय फैन की मजाकिया मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पहले थप्पड़, फिर किस वाले इस पल ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा.
विनीसियस जूनियर के दो शानदार गोल और मैथियस कुन्हा की एक बेहतरीन फिनिश की बदौलत ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. मियामी में खेले गए मुकाबले में नेमार ने लंबे चोटिल ब्रेक के बाद वापसी की. ब्राजील 7 अंकों के साथ ग्रुप-C में टॉप पर रहा.
पुर्तगाल की 5-0 की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागे, जबकि उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने नंबर-7 पुर्तगाल जर्सी में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर सुर्खियां बटोर लीं. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.
फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल किए और छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने. पुर्तगाल अब चार पॉइंट के साथ आगे है और शनिवार को कोलंबिया से खेलेगा.