scorecardresearch
 
Advertisement

गायत्री जी की आरती

गायत्री जी की आरती

मां गायत्री की आरती को गायत्री मंत्र के समान ही अत्यंत फलदायी माना गया है. माता गायत्री को सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी कहा जाता है. उनका स्मरण और मंत्र-जप करने से जीवन की समस्त बाधाएं दूर हो जाती हैं. मां गायत्री की पूजा के उपरांत आरती करना विशेष पुण्यदायी होता है.

गायत्री जी की आरती
गायत्री जी की आरती

जयति जय गायत्री माता,
जयति जय गायत्री माता ।
सत् मारग पर हमें चलाओ,
जो है सुखदाता ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

आदि शक्ति तुम अलख निरंजन जगपालन करती ।
दु:ख शोक, भय, क्लेश कलश दारिद्र दैन्य हरती॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

ब्रह्म रूपिणी, प्रनत पालिनी जगत धातृ अम्बे ।
भव भयहारी, जन-हितकारी, सुखदा जगदम्बे ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

भय हारिणी, भवतारिणी, अनघे अज आनन्द राशि ।
अविकारी, अघहारी , अविचलित, अमले, अविनाशी ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

कामधेनु सतचित आनन्द जय गंगा गीता ।
सविता की शाश्वती, शक्ति तुम सावित्री सीता ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

ऋग, यजु साम, अथर्व प्रणयनी, प्रणव महामहिमे ।
कुण्डलिनी सहस्त्र सुषुमन शोभा गुण गरिमे ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

स्वाहा, स्वधा, शची ,ब्रह्माणी ,राधा, रुद्राणी ।
जय सतरूपा, वाणी, विद्या, कमला, कल्याणी ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

जननी हम हैं दीन-हीन, दु:ख-दरिद्र के घेरे ।
यदपि कुटिल, कपटी कपूत तउ बालक हैं तेरे ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

स्नेहसनी करुणामय माता चरण शरण दीजै ।
विलख रहे हम शिशु सुत तेरे दया दृष्टि कीजै ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

काम, क्रोध, मद, लोभ, दम्भ, दुर्भाव द्वेष हरिये ।
शुद्ध बुद्धि निष्पाप हृदय मन को पवित्र करिये ॥
॥ जयति जय गायत्री माता..॥

 

जयति जय गायत्री माता,
जयति जय गायत्री माता ।
सत् मारग पर हमें चलाओ,
जो है सुखदाता ॥

 

-------समाप्त-------

समाप्त

यह भी पढ़ें

बुध देव की आरती

बुध देव की आरती (Budh Dev Ki Aarti)

मान्यता है कि बुध देव की नियमित पूजा-अर्चना, आरती करने से कु...

और पढ़ें
सूर्य देव की आरती

सूर्य देव की आरती (Surya Dev Aarti)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग समाज में प्रतिष्ठा और सम...

और पढ़ें
मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती

मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती (Maa Tripura Sundari Aarti)

मां त्रिपुरा सुंदरी को शक्ति, सौंदर्य और करुणा की देवी माना ...

और पढ़ें
बटुक भैरव जी की आरती

बटुक भैरव जी की आरती (Batuk Bhairav Aarti)

पुराणों की मानें तो भैरव आरती का नियमित पाठ करने से साधक की ...

और पढ़ें
चिंतपूर्णी माता की आरती

चिंतपूर्णी माता की आरती (Chintpurni Mata Aarti)

चिंतपूर्णी माता की आरती प्रतिदिन सच्चे मन से ध्यान कर पाठ कर...

और पढ़ें
सिद्धिदात्री माता की आरती

सिद्धिदात्री माता की आरती (Siddhidatri Mata Aarti)

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आरती करने से भक्तो...

और पढ़ें
महागौरी माता की आरती

महागौरी माता की आरती (Mahagauri Mata Aarti)

मां महागौरी, मां दुर्गा का आठवां स्वरूप मानी जाती हैं और उन्...

और पढ़ें
कालरात्रि माता की आरती

कालरात्रि माता की आरती (Kalaratri Mata Ki Aarti)

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा और आरती करने से...

और पढ़ें
कात्यायनी माता की आरती

कात्यायनी माता की आरती (Katyayani Mata Aarti)

मां कात्यायनी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है और वे अपने भक्...

और पढ़ें
स्कंदमाता की आरती

स्कंदमाता की आरती (Skandamata Mata Ki Aarti)

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आरती करने से भक्तों...

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement