scorecardresearch
 

FIFA World Cup: रोनाल्डो के गोलों से ज्यादा क्यों हो रही जॉर्जिना की चर्चा?

पुर्तगाल की 5-0 की जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागे, जबकि उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने नंबर-7 पुर्तगाल जर्सी में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर सुर्खियां बटोर लीं. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
X
5 गोल पुर्तगाल ने किए, लेकिन वायरल सिर्फ जॉर्जिना हुईं. (Photo, Getty)
5 गोल पुर्तगाल ने किए, लेकिन वायरल सिर्फ जॉर्जिना हुईं. (Photo, Getty)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खास है. 41 साल की उम्र में वह शायद अपने आखिरी विश्व कप अभियान में उतर रहे हैं और ट्रॉफी जीतने का सपना अब भी बाकी है. पुर्तगाल ने जब उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा, तब रोनाल्डो के दो गोल चर्चा में थे. लेकिन मैच खत्म होते-होते सोशल मीडिया पर एक और नाम ट्रेंड करने लगा-जॉर्जिना रोड्रिगेज. रोनाल्डो की मंगेतर ने ऐसी तस्वीर शेयर की कि फैन्स की नजरें कुछ देर के लिए मैच से हटकर उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टिक गईं.

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल पर कोई असर नहीं डाल पाई है. उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने पहले हाफ में दो गोल दागे और टीम को 5-0 की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ पुर्तगाल ने नॉकआउट दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं.

मैदान पर रोनाल्डो का जादू चल रहा था, वहीं हजारों किलोमीटर दूर बैठीं जॉर्जिना रोड्रिगेज भी हर पल पर नजर बनाए हुए थीं. मैच के दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने देखते ही देखते फैन्स का ध्यान खींच लिया.

georgina
Georgina Rodriguez (Instagram @georginagio)

तस्वीर में जॉर्जिना टीवी स्क्रीन के सामने खड़ी थीं. स्क्रीन पर ठीक उसी पल रोनाल्डो अपने गोल का जश्न मना रहे थे. जॉर्जिना ने दोनों हाथों से पीस साइन बनाया हुआ था और चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी. लेकिन फैन्स की सबसे ज्यादा नजर जिस चीज पर गई, वह थी रोनाल्डो की मशहूर नंबर-7 पुर्तगाल जर्सी.

Advertisement

जॉर्जिना ने इस लुक को बेहद कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया. उन्होंने तस्वीर के साथ सिर्फ 'Match Day' लिखा और चार लाल दिल वाले इमोजी लगाए. सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे रोनाल्डो के लिए उनके प्यार और समर्थन का खास इजहार बताया.

रोनाल्डो और जॉर्जिना की कहानी पिछले कई वर्षों से दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी लव स्टोरी में गिनी जाती है. 2016 में शुरू हुआ उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत दिखाई देता है. चाहे क्लब फुटबॉल हो, यूरो कप हो या वर्ल्ड कप, जॉर्जिना अक्सर स्टैंड्स में या सोशल मीडिया के जरिए रोनाल्डो का उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं.

georgina
Georgina Rodriguez (Instagram @georginagio)

इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. जब रोनाल्डो गोल कर रहे थे, तब जॉर्जिना दूर बैठकर उनकी हर उपलब्धि का जश्न मना रही थीं. यही वजह है कि पुर्तगाल की जीत के बाद सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें सबसे ज्यादा शेयर हुईं- एक रोनाल्डो के गोल सेलिब्रेशन की और दूसरी जॉर्जिना की इंस्टाग्राम स्टोरी की.

अब उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के अगले चरणों में जॉर्जिना अमेरिका पहुंचकर स्टेडियम से भी रोनाल्डो का समर्थन करेंगी. उधर, रोनाल्डो अपने करियर की सबसे बड़ी अधूरी ख्वाहिश पूरी करने के मिशन पर हैं. अगर पुर्तगाल का यह शानदार फॉर्म जारी रहा, तो फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी के हाथों में आखिरकार वह ट्रॉफी भी आ सकती है, जिसकी तलाश उन्हें पिछले दो दशकों से है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement