scorecardresearch
 
Advertisement

हेल्थ न्यूज़

antacid medicines

आप भी रोज खा रहे हैं एसिडिटी की गोली? ये अंग हो सकते हैं खराब

29 जून 2026

गैस और एसिडिटी की दवाओं का बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. एम्स के प्रोफेसर डॉ. शालीमार ने बताया कि इन दवाओं के ओवरडोज से सेहत को नुकसान हो सकता है.

मोटापा बढ़ने से कई तरह के कैंसर का खतरा, स्टडी में दावा

26 जून 2026

Nature Metabolism में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि बढ़ा हुआ बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है. इस अध्ययन में 226 वैज्ञानिक शोधों और लगभग 15 लाख कैंसर मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया गया है.

Bad Cholesterol

क्या मक्खन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है? जानें कब खाएं कब नहीं

26 जून 2026

सामान्य लोगों को मक्खन हमेशा सीमित मात्रा में खाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति का लाइफस्टाइल ठीक नहीं है और वह एक्सरसाइज भी नहीं करता है तो उसको मक्खन नुकसान कर सकता है. यह शरीर में फैट बढ़ाता है

Fatty liver

लिवर को शराब जैसा नुकसान कर रहे ये 4 फूड, एम्स डॉक्टर ने चेताया

26 जून 2026

फैटी लिवर के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे लिवर की कई दूसरी बीमारियां भी हो रही हैं. आमतौर पर लोग मानते हैं कि शराब पीने से लिवर खराब होता है, लेकिन खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो लिवर को शराब जितना ही नुकसान करती हैं.

Hepatitis A virus

खराब पानी पीने से लिवर हो सकता है फेल, क्या है हेपेटाइटिस A

26 जून 2026

हेपेटाइटिस A वायरस (HAV) दूषित पानी और भोजन से फैलने वाला एक खतरनाक संक्रमण है. यह लिवर में सूजन पैदा करता है. AIIMS के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. शालीमार के अनुसार, वैक्सीन लगवाकर इस संक्रमण से बचाव संभव है. किशोरों और वयस्कों में लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं, इसलिए स्वच्छता और समय पर टीकाकरण आवश्यक है.

 ebola

इबोला के खतरे के बीच भारत अलर्ट, AIR SUVIDHA 2.0 लॉन्च

25 जून 2026

भारत में अभी तक इबोला वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन देश में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है. सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी के लिए AIR SUVIDHA 2.0 नाम का नया डिजिटल हेल्थ डिक्लेरेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.

Filariasis

मच्छर काटने से हाथी जैसा हो जाता है पांव! क्या है फाइलेरियासिस

24 जून 2026

झारखंड के दुमका के 30 वर्षीय फाइलेरियासिस रोगी का आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पा रहा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने दुमका के डीसी को तुरंत इलाज कराने का निर्देश दिया. फाइलेरियासिस बीमारी के बारे में डॉ. एल. एच घोटेकर ने बताया है.

social media perfect life comparison mental health risk

दूसरों की ‘परफेक्ट' जिंदगी से तुलना बना रही मानसिक मरीज

24 जून 2026

सोशल मीडिया पर दूसरों की परफेक्ट जिंदगी देखकर खुद से तुलना करने की आदत बीमारियों का कारण बन रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह आदत युवाओं में ज्यादा देखी जा रही है. इसके बारे में मानसिक रोग विशेषज्ञों ने बताया है.

बच्चे को गाय का दूध कब से पिलाएं? डॉक्टर बोले...

24 जून 2026

क्या 1 साल से कम उम्र के बच्चे को गाय का दूध देना चाहिए? AIIMS के पीडियाट्रिक डॉक्टर ने बताया कि इस उम्र में मां का दूध और आयरन युक्त इन्फेंट फॉर्मूला क्यों बेहतर विकल्प हैं. 6 महीने के बाद धीरे-धीरे मसले हुए फल, पकी हुई सब्जियां, दाल और उम्र के अनुसार अन्य पूरक आहार शुरू किए जा सकते हैं.

बच्चे को गाय का दूध दें या नहीं, AIIMS डॉक्टर ने बताया

24 जून 2026

1 साल से छोटे बच्चे की सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. कई महिलाएं इन बच्चों को गाय का दूध पिलाना शुरू कर देती हैं. क्या ये उसकी सेहत के लिए ठीक है? इस बारे में दिल्ली एम्स में पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. हिमांशु भदानी ने बताया है.

Phone and mental health

फोन करा रहा पति-पत्नी का तलाक! मनोचिकित्सक ने चेताया

24 जून 2026

स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग अब मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है. दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. राम प्रताप बेनीवाल के अनुसार, फोन भी एक प्रकार का नशा बन गया है. लोगों को इसकी लत लग गई है.

Fatty liver

फैटी लिवर में क्या खाएं, क्या नहीं? AIIMS एक्सपर्ट से जानें

23 जून 2026

फैटी लिवर की बीमारी अब शराब न पीने वालों और पतले लोगों में भी आम हो रही है. यह तब होता है जब लिवर की सेल्स में अत्यधिक फैट जमा हो जाता है, जो खराब खानपान और जीवनशैली के कारण होता है. AIIMS की डायटिशियन मोनिता गहलोत ने फैटी लिवर से बचाव के लिए डाइट प्लान बताया है.

Diabetes prevention

डायबिटीज से बचा सकते हैं दोस्त, भारतीयों पर हुई स्टडी में खुलासा

23 जून 2026

Diabetes Prevention : भारत के केरल में 9 साल तक चली रिसर्च में पता चला कि दोस्तों का साथ डायबिटीज का खतरा कम करता है. रिसर्च में 841 हाई रिस्क लोगों को दो ग्रुप में बांटा गया. रिसर्च के परिणाम डायबिटीज को कंट्रोल करने में दोस्तों की भूमिका को अहम बताते हैं.

ओमेगा-3 के क्या हैं फायदे, क्या ब्रेन के लिए है अच्छा?

22 जून 2026

हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया है कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने से याददाश्त में कोई खास सुधार नहीं होता है. इस अध्ययन में 365 लोगों को दो साल तक ओमेगा-3 सप्लीमेंट दिए गए, लेकिन उनके ब्रेन फंक्शन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया, यह रिसर्च मेडिकल जर्नल eBioMedicine में प्रकाशित हुई है.

Fast food and dental health

दांतों के दुश्मन बने बर्गर-पिज्जा, एक्सपर्ट ने बताया खतरा

22 जून 2026

फास्ट फूड पेट खराब करता है. ये कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी बन सकता है, लेकिन फास्ट फूड दांतों से लेकर पूरी ओरल हेल्थ को भी खराब कर रहा है. इस बारे में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया है.

Walking After Lunch

खाने के कितनी देर बाद वॉक करें? AIIMS एक्सपर्ट ने बताया

22 जून 2026

खाना खाने के तुरंत बाद टहलना ठीक है या नहीं. कितनी देर की वॉक करना हेल्थ के लिए अच्छा है? ऐसे कई सवालों का जवाब हमने एक्सपर्ट्स से जाना है. इसके लिए AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एल. एच घोटेकर ने बताया है.

Healthy habits

अच्छी सेहत के लिए कैसा हो रूटीन, AIIMS की डायटिशियन ने दिए टिप्स

22 जून 2026

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों को अपने जीवन में शामिल करना जरूरी है. सुबह उठने से लेकर सोने तक का आपका रोज का रूटीन कैसा हो? इस बारे में एक्सपर्ट ने बताया है. इसके लिए हमने दिल्ली AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत से बातचीत की है.

Land of sleeping people

जानिए किस देश के लोग हैं 'नींद के चैंपियन', टॉप-5 में चीन-भारत भी शामिल!

21 जून 2026

क्या आप भी रात भर करवटें बदलते हैं? सोशल मीडिया और स्क्रीन टाइम के इस दौर में जहां आधी दुनिया अनिद्रा से जूझ रही है, वहीं कई ऐसे देश भी हैं जहां के लोग 'कुंभकरण' को टक्कर दे रहे हैं. नींद की दुनिया के इस नक्शे में चीन और भारत का नाम भी टॉप-5 में है. हालांकि, ज्यादा नींद केवल आलसीपन का ही प्रतीक नहीं है बल्कि हेल्थ के लिहाज से लंबी नींद अच्छी भी मानी जाती है. आइए इस नींद के नक्शे की पड़ताल करते हैं और इसके स्वास्थ्य वाले पहलू को भी देखते हैं.

बच्चे को अंडा कब देना शुरू करें? (Photo-ITG)

बच्चे को किस उम्र से अंडा खिलाना चाहिए? हो सकते हैं ये फायदे

20 जून 2026

अक्सर पेरेंट्स के मन में यह सवाल रहता है कि बच्चों को किस उम्र में अंडा देना शुरू करना चाहिए. ऐसे में हाल ही में हुई नई रिसर्च इस कन्फ्यूजन को काफी हद तक दूर करने में मदद कर सकती है.

Kid in hospital bed

आपका बच्चा भी बार- बार बीमार होता है? डॉक्टर से जानें कारण

19 जून 2026

कुछ बच्चों को बार-बार इंफेक्शन हो जाता है. उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है. ऐसा क्यों होता है. क्या ये कमजोर इम्यूनिटी के कारण हैं. बच्चों को खानपान में क्या चीजें देनी चाहिए. इस बारे में सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर पीडियाट्रिशियन डॉ. धीरेंद्र गुप्ता ने बताया है.

Mowgli girl

जंगल में पली यूपी की 'मोगली' की 18 की उम्र में कैसे हुई मौत?

19 जून 2026

भारत की मोगली गर्ल एहसास, जो 2017 में जंगल से मिली थी, 18 वर्ष की उम्र में लखनऊ में उसका निधन हो गया. एहसास का निधन लंग्स से शरीर में फैले ब्लड इंफेक्शन के कारण हुआ. इस इंफेक्शन के बारे में प्रोफेसर डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया है.

Advertisement
Advertisement