26 साल के यूट्यूबर और डायरेक्टर करी बार्कर की फिल्म 'ऑब्सेशन' ने वर्ल्डवाइड 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में भी इसका जलवा ऐसा है कि 80 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ यह साल 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. फिल्म की इंडियन सक्सेस से डायरेक्टर शॉक में हैं.
हॉलीवुड एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो जिन्हें ब्रेकिंग बैड जैसी पॉपुलर सीरीज में अहम रोल निभाते देखा गया है, उन्होंने सऊदी अरब में इस्लाम कुबूल कर लिया है. एक्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो नमाज पढ़ते नजर आए.
करीब दो साल के इंतजार के बाद हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 अब उस मोड़ पर लौट रहा है जहां रैनेरा टार्गेरियन, ग्रीन्स और एमंड के बीच टकराव खुली जंग में बदलने वाला है, और बैटल ऑफ द गलेट जैसे बड़े संघर्ष कहानी को आगे धकेलेंगे.
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों का जबरदस्त भौकाल देखने को मिल रहा है. दर्शकों में अच्छी हॉरर फिल्मों की डिमांड ऐसी है कि तीन हफ्ते पुरानी हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' भी तमाम नई फिल्मों से बेहतर भीड़ जुटा रही है. क्या बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी से बिजनेस जुटाने फेर में बड़ा मौका चूक गया है?
पॉप स्टार Dua Lipa और उनके पति Callum Turner इन दिनों इटली में हनीमून मना रहे हैं. समंदर किनारे दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो कि बेहद रोमांटिक हैं.
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. बीते शुक्रवार थिएटर्स में दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' समेत 7 नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन 'ऑब्सेशन' के क्रेज के आगे ये सभी फीकी साबित हुईं. इस हॉरर फिल्म का क्रेज अलग लेवल पर चल रहा है.
दुनिया के दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग की मच-अवेडेट फिल्म 'डिस्क्लोज़र डे' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एमिली ब्लंट और जॉश ओ'कॉनर स्टारर इस फिल्म ने अपने ट्रेलर से एलियंस पर एक बड़े खुलासे की उम्मीद जगाई थी. हालांकि, पौने तीन घंटे की यह फिल्म अपने सुस्त स्क्रीनप्ले और रूटीन चेज़ सीन्स के कारण काफी बोर करती है.
एलियंस पर सबसे बड़े खुलासे का दावा करने वाली स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'डिस्क्लोज़र डे' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इसकी रिलीज से ठीक पहले अमेरिकी सरकार भी UFO (UAPs) से जुड़े गुप्त दस्तावेज सार्वजनिक करने लगी है. चर्चा गर्म है— क्या स्पीलबर्ग पेंटागन के इशारे पर एलियंस पर फिल्म ला रहे हैं? या असली राज उन्हीं के पास हैं? जानिए क्या है पूरा मामला.
चाहतों से बना इंसान एक चाहत चाहता है, कोई उसे चाहे ये चाहता है. ऐसा ही कुछ 'वी आर ऑल ट्राइंग हियर' का हीरो Hwang Dong-man (Actor Koo Kyo-hwan) भी चाह रहा है. डोंग-मान, अपनी जिंदगी में अकेलेपन के साथ-साथ बेकार और नाकारा होने के ख्यालों और इल्जामों से भी लड़ रहा है. ये सीरीज आपको जरूर रुला देगी.
हॉलीवुड के एक यूट्यूबर ने छोटे बजट और कम समय में एक ऐसी हॉरर फिल्म बनाई, जिसे देखने के लिए इंडियन्स भी 'ऑब्सेस्ड' होते हुए नजर आए. लेकिन इस फिल्म में ऐसा क्या है, जिसे देखने के लिए बड़े से लेकर छोटे बच्चे भी थिएटर में भीड़ लगाकर पहुंच रहे हैं? आइए, आपको बताते हैं.
मशहूर ईरानी-फ्रेंच फिल्ममेकर और 'पर्सेपोलिस' की क्रिएटर मार्जान सत्रापि का 56 साल की उम्र में निधन हो गया. महिलाओं के अधिकारों और लोकतंत्र की आवाज उठाने वाली मार्जान को दुनिया भर में सम्मान मिला था. उनके निधन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी श्रद्धांजलि दी.
जब से फिल्म 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' (Masters of The Universe) का ऐलान हुआ है, ही-मैन (He-Man) के फैंस में अलग ही उत्साह है. 80 के दशक के फेवरेट खिलौने और कॉमिक बुक को हम सभी ने खूब पसंद किया है. अगर आप इस पिक्चर को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए.
हॉलीवुड फिल्म बैकरूम्स ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस हॉरर फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में ₹1127 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इसके डायरेक्टर केन पार्सन्स, ने जब फिल्म पर काम शुरू किया था तो सिर्फ 16 साल के थे. अब वो बॉक्स ऑफिस टॉप करने वाले सबसे यंग फिल्ममेकर हैं.
करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने दुनियाभर में 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. जानिए आखिर क्यों इस फिल्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. सीमित शोज के साथ रिलीज होने के बावजूद इसने शुरुआती वीकेंड में मजबूत कमाई दर्ज की. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का प्रदर्शन कई समकालीन फिल्मों से बेहतर रहा.
फ्राइडे आ गया है और वीकेंड के प्लान बनने शुरू हो गए हैं. ऐसे में अगर आपका मन चिलचिलाती गर्मी में बाहर जाने के बजाए घर पर आराम करके कुछ देखने का है, तो हम आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट ले आए हैं.
एली केनेडी की बेस्टसेलिंग किताब पर सीरीज 'ऑफ कैंपस' को बनाया गया है. इसमें एला ब्राइट, हैना वेल्स नाम की कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं. शो में उनकी उम्र 20 साल है, मगर वो असल जिंदगी में अभी 19 साल की ही हैं. एला के बॉयफ्रेंड गैरेट ग्राहम का रोल निभा रहे एक्टर बेलमोंट कैमेली 28 साल के हैं.
ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स 2026 में शिरकत की. ऐश्वर्या वहां दो लुक्स में नजर आईं, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई. हर कोई एक्ट्रेस का बदला लुक देखकर हैरान हुआ. ऐश्वर्या को देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था.
कान्स के दौरान ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उनके जैसा कोई नहीं है. एक्ट्रेस से मिलने हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दौड़ी चली आईं, और फिर उन्होंने ऐश्वर्या को गले लगाया.
मॉडल एंड्रिया डेल वाल के साथ 19 मई को खतरनाक घटना हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में एंड्रिया काफी परेशान नजर आ रही हैं. उनके चेहरे से खून बह रहा था. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है.
आज की डेट में किसी भी फिल्म को देखना काफी आसान हो गया है. पुरानी से पुरानी फिल्में ओटीटी पर जैसे-तैसे मिल जाती हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिसे आप ढूंढकर भी नहीं देख पाएंगे. आइए, आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं.
आज मैं बात कर रही हूं नेटफ्लिक्स के 2026 के सबसे बढ़िया रोमांटिक-कॉमेडी शोज में से एक Can This Love Be Translated? की. 8.2 IMDb रेटिंग वाला ये K-Drama, इस साल की शुरुआत में रिलीज हुआ था और मुझे अब इसे देखने का मौका मिला है. मगर चलो देर आए दुरुस्त आए.