अगर आप अपने पौधों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ और हरा-भरा रखना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद फल और सब्जियों के छिलके एक बेहतरीन उपाय हो सकते हैं. अलग-अलग छिलकों से बने पानी का उपयोग पौधों की ग्रोथ को बेहतर करने और उन्हें कीड़ों व बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.
इन दिनों निर्माण कार्यों में और बड़े- बड़े बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में फाइबर सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह लोहे की छड़ का बढ़िया और मजबूत विकल्प है. ऐसे में समझते हैं कि आखिर प्लास्टिक की छड़, लोहे की रॉड से कैसे मजबूत और किफायती हो सकती है.
आज के दिन ही पेले ने ब्राजील को फुटबॉल का पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था. पहली बार दुनिया के सामने एक महान फुटबॉलर सामने आया, जिसने आने वाले समय में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी.
इन दिनों अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदा सिस्टम का मामला चर्चा में है. इसी कड़ी में जानते हैं कि देश के सबसे धनी मंदिर माने जाने वाले तिरुपति बाला जी में आने वाले चढ़ावे, आभूषणों और सोने का क्या होता है? इनका प्रबंधन किस तरह से होता है? हर साल मंदिर में दान और चढ़ावे के तौर पर आने वाले सोने का मंदिर प्रबंधन क्या करती है?
रेलवे की ओर से कुछ कैटेगरी के लोगों को ट्रेन में छूट मिलती है, जिसमें मरीज, स्टूडेंट, दिव्यांगजन आदि शामिल है. तो जानते हैं उनके किराए में कैसे छूट मिलती है.
पेरिस में आए तेज तूफान के दौरान एफिल टॉवर पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नजारा डरावना था, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस टॉवर को ऐसी घटनाओं के लिए ही तैयार किया गया है.
अमेरिका में स्कूलों का नया सत्र सितंबर से शुरू होकर जून तक चलता है. इसके बाद बच्चों को करीब दो महीने की समर वेकेशन मिलती है, जिसमें ज्यादातर स्कूल होमवर्क नहीं देते. इस दौरान बच्चे खेल, स्विमिंग, ट्रैवल, समर कैंप और नई हॉबी सीखते हैं.
आज के दिन ही साराजेवो में एक ऐसी हत्या हुई थी, जिससे ऐसी आग भड़की कि पूरा विश्व खासकर यूरोप दो धड़े में बंट गया. यही वो घटना थी, जो प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बनी.
मिडिल ईस्ट के कुछ इलाकों में ऊंटों को 'हयाम' नाम की बीमारी के इलाज के लिए जिंदा सांप खिलाने की पारंपरिक मान्यता प्रचलित है. स्थानीय लोगों का दावा है कि इससे ऊंट ठीक हो जाता है, लेकिन पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस इलाज का कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है.
क्या आपने कभी सोचा है कि कई दवाओं की स्ट्रिप में सिर्फ एक या दो गोलियां होती हैं, जबकि बाकी हिस्सा खाली रहता है? यह कोई गलती या पैकेजिंग की बर्बादी नहीं, बल्कि दवा की सुरक्षा, पैकिंग तकनीक, इलाज की जरूरत और जरूरी जानकारी छापने जैसे कई वैज्ञानिक कारणों से किया जाता है
एक नई रिसर्च में पता चला है कि शहरों में रहने वाले ब्लू टिट जैसे कुछ पक्षी अपने घोंसले बनाने के लिए इस्तेमाल किए हुए सिगरेट के बट का उपयोग करते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि सिगरेट के बट में मौजूद कुछ रसायन टिक, माइट और दूसरे छोटे परजीवियों को दूर रखने में मदद करते हैं.
मनी प्लांट की कटिंग से नया पौधा तैयार करना काफी आसान है, लेकिन जड़ें निकलने के लिए सही तकनीक अपनाना जरूरी होता है। दालचीनी (Cinnamon) पाउडर का उपयोग एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है, जो कुछ मामलों में कटिंग को फफूंदी से बचाने में मदद कर सकता है।
नींबू के पौधे के लिए पतला किया हुआ छाछ (Buttermilk) सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना एक लोकप्रिय घरेलू गार्डनिंग उपाय है। इसके कुछ संभावित फायदे हो सकते हैं, लेकिन इसे चमत्कारी खाद नहीं माना जाना चाहिए।
क्या हर इंसान रोज झूठ बोलता है? क्या लोग सबसे ज्यादा फायदा उठाने के लिए झूठ बोलते हैं? या फिर किसी की भावनाएं बचाने के लिए? अमेरिका की मशहूर मनोवैज्ञानिक बेला डीपाउलो और उनकी टीम की रिसर्च में इस सवाल के कई दिलचस्प जवाब मिले हैं.
अमेरिका के गांव भारत के गांवों से काफी अलग हैं. यहां साफ-सुथरी सड़कें, आधुनिक घर, पार्क, बच्चों के खेलने की जगह और शहर जैसी लगभग सभी सुविधाएं मिलती हैं. इतना ही नहीं, खेती के लिए अलग क्षेत्र बनाए जाते हैं, जिससे रहने की जगह और खेत अलग-अलग रहते हैं.
अक्सर लोग सोचते हैं कि अपनी कार में सिगरेट पीना उनका निजी मामला है, लेकिन दिल्ली में ऐसा करना महंगा पड़ सकता है. ट्रैफिक नियमों के तहत वाहन के अंदर धूम्रपान करने पर 500 रुपये का चालान लगाया जा सकता है, जबकि दोबारा नियम तोड़ने पर जुर्माना 1500 रुपये तक पहुंच सकता है.
अमेजन वर्षावन दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय जंगल है. यहां लाखों प्रजातियों के साथ ऐसे जनजातीय समुदाय भी रहते हैं, जिनका बाहरी दुनिया से बहुत सीमित संपर्क है. जानिए इस रहस्यमयी जंगल से जुड़े रोचक तथ्य. अमेजन आज भी पृथ्वी के सबसे रहस्यमय और महत्वपूर्ण प्राकृतिक क्षेत्रों में गिना जाता है.
सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी की मृत्यु के बाद फैमिली पेंशन किसे मिलती है? जानिए पत्नी, बेटे, बेटी, दिव्यांग बच्चों, विधवा या तलाकशुदा बेटी, माता-पिता और गोद लिए बच्चों के लिए क्या हैं नियम.
अमेजन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा वनक्षेत्र माना जाता है. यह इतना घना है कि जमीन सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती है. अमेजन से जुड़े कई रहस्यों का आजतक खुलाासा नहीं हो पाया है. यहां आज भी ऐसे लोग रहते हैं, जिन्हें बाकी दुनिया ने नहीं देखा है. क्योंकि, यह जंगल इतना घना और मुश्किलों से भरा है कि लोग इसके अंदरूनी हिस्से तक पहुंच ही नहीं पाते. इसका कई इलाके आज भी अनएक्सप्लोर्ड हैं. कहा जाता है कि अमेजन के बीच एक अलग ही दुनिया बसी हुई है, जो हमारी सभ्यता से बिलकुल अलग है.
आज के दिन ही पहली बार बार कोड का इस्तेमाल किया गया था. जब एक ग्रोसरी शॉप में च्युइंगम को पैकेट को स्कैन कर यह साबित किया गया है कि बार कोड को छोटे से छोटे प्रोडक्ट पर आसानी से इस्तेमाल किया जाता सकता है.
क्या आप जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप के ऑफिस में रखी टेबल पर एक लाल बटन लगा हुआ है. उनकी पोती काई ट्रंप ने अपने वीडियो में इसकी जानकारी दी है.