scorecardresearch
 
Advertisement

लीगल न्यूज़

राम जन्मभूमि ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया (Photo: PTI)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार

29 जून 2026

राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर मंदिर में चढ़ावा में हेरफेर करने के आरोप लगे हैं. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा है कि सीबीआई की अगुवाई में एक टीम बनाकर समय सीमा के भीतर जांच कराई जाए और यह जांच कोर्ट की निगरानी में हो. याचिकाकर्ता ने इस मामले को तुरंत सुनने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया.

Ayodhya News Ram Mandir

चढ़ावा चोरी: FIR दर्ज, दोष सिद्ध होने पर हो सकती है उम्रकैद... जानें कौन सी धाराएं लगीं

25 जून 2026

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की राशि के कथित गबन मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. BNS की धारा 61, 306, 316 और 317 के तहत दर्ज इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र, अमानत में खयानत और चोरी की संपत्ति से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं. जांच में आरोप साबित होने पर कुछ मामलों में दोषियों को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.

Bhojpur Encounter Case

'भरत भूषण एनकाउंटर का लें स्वतः संज्ञान', पत्र लिखकर की CJI से मांग

21 जून 2026

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी गई है. याचिका में स्वत: संज्ञान लेने, स्वतंत्र जांच कराने और पीड़ित परिवार के साथ गवाहों को सुरक्षा देने की मांग की गई है.

Delhi High Court refuses to lift ban on political ads in metro

दिल्ली मेट्रो में चुनावी प्रचार पर रोक, HC का बैन हटाने से इनकार

21 जून 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव के दौरान दिल्ली मेट्रो में राजनीतिक विज्ञापनों पर लगी रोक को बरकरार रखा है. अदालत ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं.

अनिल अंबानी के पूर्व करीबी सतीश सेठ और गौतम दोषी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में

मनी लॉन्ड्रिंग केसः रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को कोर्ट ने भेजा जेल

18 जून 2026

रिलायंस कम्युनिकेशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गौतम दोषी को 1 जुलाई और सतीश सेठ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

दिल्ली दंगा साजिश केस में शरजील और उमर ने फिर मांगी जमानत (File Photo: ITG)

'सालों से जेल में बंद हैं', जमानत के लिए उमर-शरजील ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी

13 जून 2026

2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद ने कड़कड़डूमा कोर्ट में नई नियमित जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं. शरजील इमाम ने अपनी याचिका में ट्रायल की धीमी प्रगति और छह साल से जेल में रहने का हवाला दिया है. 4 जुलाई को अब इस मामले में सुनवाई होगी.

कोर्ट ने ग्राहकों को पकड़े जाने पर पुलिस को लगाई फटकार. (Photo: Representational)

मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार पर छापा: ग्राहकों की गिरफ्तारी पर पुलिस को फटकार

10 जून 2026

मुंबई के दहिसर इलाके में 'समुद्र' नाम के ऑर्केस्ट्रा बार में सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने आठ स्टाफ मेंबर और 64 कस्टमर्स को पकड़ लिया. इसके बाद सभी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने ग्राहकों को हिरासत में लेने पर पुलिस को फटकार लगाई और उन्हें छोड़ने का आदेश दिया.

Former CJI DY Chandrachud (File Photo: PTI)

पूर्व CJI को वकील का कानूनी नोटिस, कहा- पीरियड्स वाली स्पीच सनातन का अपमान

10 जून 2026

मासिक धर्म और पूजा को लेकर दिए गए एक बयान ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को विवादों में ला दिया है. मुंबई के एक वकील ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफी और सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उनकी टिप्पणी सनातन धर्म की स्थापित धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के विपरीत है.

Supreme Court

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिल्डिंग पेमेंट केस में SC की एंट्री, 3 महीने में भुगतान का आदेश

09 जून 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिल्डिंग निर्माण भुगतान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिससे यह मामला फिर चर्चा में आ गया है.

pravesh verma

अब 4 जुलाई को बयान रिकॉर्ड कराएंगे प्रवेश वर्मा, AAP नेता पर किया है मानहानि का केस

09 जून 2026

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि के मामले में बयान दर्ज कराने राउज एवेन्यू कोर्ट नहीं पहुंचे.

Supreme Court

'सहमति से संबंध खराब चरित्र का प्रमाण नहीं...', SC की बड़ी टिप्पणी

08 जून 2026

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में कहा है कि आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध किसी व्यक्ति के खराब चरित्र का प्रमाण नहीं है. कोर्ट ने कहा कि हर रिश्ता शादी में तब्दील नहीं होता है.  इसलिए, केवल इसलिए कि रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हुआ, यह मानने का कोई आधार नहीं है कि एक पक्ष ने दूसरे को धोखा दिया है.

Supreme Court

सालेहा खातून और सरबानू बेगम को बांग्लादेश डिपोर्ट करने पर अंतरिम रोक

06 जून 2026

असम में विदेशी घोषित की गई दो महिलाओं को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके बांग्लादेश निर्वासन पर अंतरिम रोक लगा दी है. सालेहा खातून और सरबानू बेगम मार्च से गोलपारा डिटेंशन सेंटर में बंद हैं. अदालत ने केंद्र और असम सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई तक दोनों को डिपोर्ट न करने का निर्देश दिया है.

अदालत ने PFI और उसके शीर्ष पदाधिकारियों पर आरोप तय करने का आदेश दिया है (File Photo: ITG)

PFI नेताओं के मंसूबे आए सामने, 2047 तक भारत में इस्लामिक खिलाफत का था प्लान

05 जून 2026

दिल्ली की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन PFI और उसके 25 नेताओं के खिलाफ UAPA और IPC की विभिन्न धाराओं में आरोप तय करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह गंभीर संदेह पैदा होता है कि संगठन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़कर 2047 तक शरिया आधारित इस्लामिक खिलाफत स्थापित करने की साजिश में शामिल था.

Delhi High Court, Special Marriage Act

'स्पेशल मैरिज एक्ट में कूलिंग ऑफ से सिर्फ पीड़ा', तलाक पर HC का फैसला

05 जून 2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने वाले एक दंपति को एक साल का कूलिंग ऑफ पीरियड समाप्त होने से पहले तलाक का मामला दायर करने की अनुमति दे दी है.

8 अप्रैल को इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान सामने आया था मामला. (Photo: Screengrab)

'वंदे मातरम' गाने से इनकार करने वाली कांग्रेस पार्षद की जमानत अर्जी खारिज

05 जून 2026

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थानीय अदालत ने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की गिरफ्तारी से पहले जमानत (anticipatory bail) की अर्जी खारिज कर दी. उन पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की बैठक के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाने से इनकार कर दिया था.

Allahabad High Court, UP Govt

'कर्मचारियों की गलती पर अधिकारी भी आपराधिक जिम्मेदार', इलाहाबाद HC की टिप्पणी

05 जून 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो एफआईआर दर्ज होने की वजह से पासपोर्ट के लिए एनओसी देने से इनकार किए जाने के खिलाफ दायर याचिका स्वीकार कर ली है.

Lavkesh Bajaj

'मैं भी पीड़ित, इमारत खाक', दिल्ली अग्निकांड में होटल मालिक की ये दलील खारिज

04 जून 2026

दिल्ली में 21 लोगों की मौत जिस होटल में लगी आग से हुई थी, उस होटल के मालिक को अब साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

yogi govt, obc reservation commission, up panchayat election

'UP में पंचायत चुनाव कब?', देरी पर इलाहाबाद HC सख्त, पूछी तारीख

04 जून 2026

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को ही समाप्त हो चुका है. प्रदेश सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर मौजूदा प्रधानों को ही पंचायत चुनाव होने तक प्रशासक नियुक्त कर दिया था. सरकार के इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

Supreme Court

संपत्ति के बाद अनुकंपा में नियुक्तियों पर भी अब बेटियों का हक, SC का पूरा फैसला

03 जून 2026

सुप्रीम कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर याचिका पर फैसला याचिकाकर्ता के पक्ष में सुनाया है.

Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrasekhar

215 करोड़ की ठगी: जैकलीन-सुकेश को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश

30 मई 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सबूत मजबूत संदेह पैदा करते हैं. अब 3 जून को सभी आरोपियों को अदालत में पेश होना होगा.

NTA ने NEET पेपर लीक पर क्या कहा?

'2027 से ऑनलाइन होगा NEET-UG', एनटीए ने SC में बताया

30 मई 2026

NEET-UG परीक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 2027 से मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेन-पेपर मोड की जगह पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. पेपर लीक विवाद के बाद बनाई गई विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया है. NTA ने कहा कि परीक्षा सुरक्षा मजबूत करने के लिए AI आधारित अनुवाद, मल्टी-सेशन टेस्ट और नई SOP भी लागू की जाएंगी.

Advertisement
Advertisement