राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (Graduate) या NEET (UG), पूर्व में अखिल भारतीय प्री-मेडिकल टेस्ट (AIPMT) है. देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को रद्द कर दी गई थी. पेपर लीक और एक संदिग्ध 'सैंपल पेपर' को लेकर बवाल मचा, जिसके कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई 2026 को परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया. NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को देश भर में आयोजित की गई थी.
'नीट' उन छात्रों के लिए एक अखिल भारतीय प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जो स्नातक चिकित्सा (MBBS), दंत चिकित्सा करना चाहते हैं. भारत में सरकारी और निजी संस्थानों में (BDS) और आयुष (BAMS, BUMS, BHMS) पाठ्यक्रम और विदेशों में प्राथमिक चिकित्सा योग्यता हासिल करने के इच्छुक छात्रों के लिए भी है.
परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है, जो सीट आवंटन के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राज्य परामर्श प्राधिकरणों के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को परिणाम प्रदान करती है (NEET Result).
NEET-UG ने राज्यों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्री मेडिकल टेस्ट (AIPMT) और कई अन्य प्री-मेडिकल परीक्षाओं की जगह ले ली, हालांकि, परीक्षा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के कारण 2014 और 2015 में यह आयोजित नहीं हो सका.
नीट-यूजी पूरे भारत में 66,000 से अधिक एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा है.
सितंबर 2019 में NMC अधिनियम 2019 के लागू होने के बाद, NEET-UG अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) सहित भारत में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा बन गया.
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी CJP के प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं. वांगचुक जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रोटेस्ट में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
री-नीट परीक्षा पूरी हो चुकी है लेकिन इसे लेकर चर्चा अभी तक खत्म नहीं हुई है. लेकिन इस बार जो चर्चा हो रही है, वह छात्रों की संख्या को लेकर है. दरअसर, ऐसा माना जा रहा था कि करीब 22.79 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले थे लेकिन इसमें गिरावट दर्ज की गई है. इसमें से करीब 20 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए जिसका मतलब साफ है कि 2.79 लाख छात्रों ने परीक्षा नहीं दी.
री-नीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. इसमें एक सवाल ड्रॉप किया गया है जिसके वजह से 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 नंबर बोनस अंक मिलेंगे. वहीं, कल यानी 28 जून को आंसर-की चैलेंज विंडो का आखिरी दिन है. जिन छात्रों को किसी भी सवाल के जवाब में कोई दिक्कत है तो वह कल तक उस सवाल को चैलेंज कर सकते हैं.
हिंगोली में 18 वर्षीय छात्र सुशील ढगे की मौत हो गई। परिवार के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और हाल ही में परीक्षा देने के बाद अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन न होने से तनाव में था। घटना से पहले उसने एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड कर मां से माफी मांगी और परिवार के लिए संदेश छोड़ा।
महाराष्ट्र के हिंगोली में नीट परीक्षा देने वाले 18 वर्षीय छात्र की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, परीक्षा को लेकर तनाव में चल रहे छात्र ने यह कदम उठाया. घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
महाराष्ट्र के हिंगोली में NEET-UG री-एग्जाम देने वाले 18 वर्षीय छात्र सुशील ढागे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने मां के नाम एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर माफी मांगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है.
झारखंड में एक बार फिर NEET में गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग के तार जुड़ रहे हैं. साल 2024 में नीट यूजी की परीक्षा में पेपर लीक में यहां का हजारीबाग एपीसेंटर था. लेकिन इस बार यानी साल 2026 में लखीसराय से गिरफ्तार 2 सॉल्वर गैंग के सदस्यों का नाता झारखंड से जुड़ गया है. एक है गिरिडीह के बिरनी थाना की पूनम कुमारी और दूसरी है चंचल कुमारी जो पलामू के हरिहरगंज की रहने वाली है.
परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा. आजतक को दिए अपने इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से लगातार उठाए जा रहे इस्तीफे की मांग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्यों के एक ही बात को बार-बार दोहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं वहीं, लोग जंतर-मंतर पर डफली बजा रहे हैं.
री-नीट एग्जाम खत्म हो गई है लेकिन इसका असर और डर छात्रों और अभिभावकों पर अभी भी दिखाई दे रहा है. कई ऐसे वीडिया परीक्षा के दिन से सामने आए हैं, जिसे देखकर लोगों दिल थम गया है. कहीं देर से पहुंच के कारण एक बाप अपनी बेटी के लिए अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ रहा है तो, कहीं एक मां अपनी बेटी का एक साल बचाने के लिए गार्ड्स के पैरों में गिरकर गुहार लगा रही है. तो एक जगह पर पुलिस छात्र को समय से पहले सेंटर पर पहुंचने में मदद कर रही है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिया है कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जा सकती है. उन्होंने पेपर लीक मामलों में शामिल 'पेपर माफिया' पर सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया. जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कुछ संगठनों की मंशा पर सवाल उठाए और राहुल गांधी पर छात्रों के बीच डर फैलाने का आरोप लगाया.
NEET री-एग्जाम में दो बड़े फर्जीवाड़े सामने आए हैं. बिहार के लखीसराय में डमी कैंडिडेट, फर्जी आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन में मिलीभगत के मामले में मेडिकल छात्रों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जयपुर में एक छात्रा को परीक्षा के दौरान मोबाइल के जरिए नकल की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. देखें वीडियो.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आजतक को इंटरव्यू देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि भविष्य में किसी भी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों. इसके लिए व्यापक स्तर पर सुधार किए जा रहे हैं और आने वाले समय में कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) मोड को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि इंसानी हस्तक्षेप कम हो और परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित बन सके.
री-नीट परीक्षा पूरी तो हो गई है लेकिन इसमें फर्जीवाड़े की खबरें तेजी से फैल रही हैं. इस मामले में एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है. जांच में खुलासा हुआ है कि सॉल्वर गैंग ने बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में सेंध लगाकर असली अभ्यर्थियों की जगह मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के मेधावी छात्रों को परीक्षा में बैठाया. इस पूरे खेल में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़ी एजेंसियों के कुछ कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. मामले का खुलासा लखीसराय में गैंग के पकड़े जाने और एक गुप्त ईमेल मिलने के बाद हुआ है.
जयपुर में NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ी गई. पुलिस के अनुसार उसने मोबाइल को अंडरगारमेंट्स में छिपाकर परीक्षा केंद्र में पहुंचाया था और AI की मदद से सवालों के जवाब खोजने की योजना बनाई थी. मोबाइल में प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी मिली हैं, हालांकि जैमर के कारण वे बाहर नहीं भेजी जा सकीं. छात्रा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET री-एग्जाम के दौरान कुछ मिनट की देरी से पहुंचने पर छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला. 70 किमी दूर से आई छात्रा और उसके पिता भावुक हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है.
भारत में NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर चर्चा के बीच दक्षिण कोरिया के सुनेउंग डे का भी जिक्र हो रहा है. इसके पीछे वजह है लेट आए छात्रों को एंट्री न मिलना. दरअसल, कल यानी 21 जून को देशभर में री-नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था लेकिन परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने की वजह से कई छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिला और बाद में छात्र रोने लगे. इस बीच सुनेउंग डे वाले दिन के नियमों की चर्चा तेज हो गई है. जहां परीक्षा वाले दिन हर कुछ बंद हो जाता है.
कल देशभर में 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने कड़ी सुरक्षा के बीच री-नीट परीक्षा दी. लेकिन पेपर खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया री-नीट पेपर लीक हो गया है. इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे लेकिन अब इस पूरे मामले पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सफाई दी है.
री-नीट परीक्षा समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें पेपर लीक होने का दावा किया गया. वीडियो के प्रसार के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच कई सवाल उठने लगे. इस बीच एनटीए ने आधिकारिक बयान जारी कर वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है. एजेंसी का कहना है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित हुई और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.
री-नीट 2026 की परीक्षा पूरी हो गई है. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. इसे लेकर NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. लेकिन इसके पहले उन्होंने बताया कि परीक्षा को सुरक्षित और लीक प्रूफ बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. ऐसे में चलिए जानते हैं कि एनटीए के चीफ ने क्या-क्या कहा?
NEET-UG री-एग्जाम में शामिल हो रहे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने में देरी की.
वाराणसी में NEET-UG परीक्षा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान अनुचित सामग्री के साथ पकड़ लिया गया. मामला मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज का है, जहां आरोपी के अंडरगारमेंट्स से ग्लू के पैकेट, फेविकोल की छोटी डिब्बी, एक मोबाइल सिम और पुराने NEET प्रश्नपत्र की कॉपी बरामद होने का दावा किया गया है.