scorecardresearch
 
Advertisement

न्यूज़

Jaunpur minor girl rape murder

4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, जंगल में मिली खून से लथपथ लाश

29 जून 2026

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची शादी समारोह से गायब हुई. जब उसे तलाश किया गया तो देर रात बच्ची की खून से सनी लाश 300 मीटर दूर जंगल के रास्ते में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. आरोपी की तलाश जारी है.

Gujarat Weather Forecast Today 25 June 2026 (File Photo- PTI)

मौसम: नॉर्थ इंडिया में गर्मी का सितम, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यो में हीटवेव का अलर्ट

29 जून 2026

IMD ने पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू और भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.

Congress President Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे ही होंगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता, सदस्यता की ली शपथ

29 जून 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ दिलाई. खड़गे कर्नाटक से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं.

हुमायूं कबीर ने कहा- जेल भेजने की कोशिश की तो कानूनी लड़ाई लड़ूंगा.

मैंने गुंडों के खिलाफ बहुत कुछ बोला, शुभेंदु अधिकारी को कुछ नहीं कहा: हुमायूं कबीर

29 जून 2026

AJUP नेता हुमायूं कबीर ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना गुंडे थे, शुभेंदु अधिकारी नहीं. जेल भेजे जाने पर कानूनी लड़ाई की चेतावनी दी.

Haryana and Rajasthan sing yamuna water sharing agreement.

हरियाणा-राजस्थान के बीच ऐतिहासिक जल समझौता, साइन हुआ MoU

29 जून 2026

हरियाणा और राजस्थान सरकार ने सोमवार को दशकों पुराने यमुना जल विवाद को सुलझाते हुए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुए इस समझौते से राजस्थान को मानसून के दौरान उसके हिस्से का हक का पानी आसानी से मिल सकेगा.

Rekha Gupta

दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी... CM रेखा गुप्ता का ऐलान

29 जून 2026

दिल्ली में 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी लागू होने जा रही है.

'हमारा वकील हमें धमका रहा', स‍िया के भाई का दावा, जानें क्या है व‍िवाद

29 जून 2026

केतन मर्डर केस में आरोपी सिया के भाई साहिल ने बड़ा खुलासा किया है और वो पूरा वाकया बताया है जिसमें बाली जाने से पहले पासपोर्ट के जानबूझकर गुम कर दिए जाने का दावा किया जा रहा था. वहीं सिया के भाई साहिल ने ये भी कहा है कि हमारा वकील हमें धमका रहा. सिया और केतन को लेकर भी साहिल ने कई बातें कही है.

राबड़ी देवी ने मांगा पांच जुलाई तक समय (Photo: PTI)

सरकारी सामान की लिस्ट 'गुल'... कैसे खाली हो राबड़ी देवी का बंगला?

29 जून 2026

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने का मामला उलझा हुआ है. साल 2006 में आवंटन के समय दिए गए सामान की लिस्ट उपलब्ध न होने से पेंच फंस गया है. 22 जून को विभाग ने आखिरी नोटिस भेजा था, और 24 जून को टीम पहुंची लेकिन उसके पास सामान की आधिकारिक लिस्ट नहीं थी. राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने सचिव को चिट्ठी लिखकर लिस्ट मांगी है.

Parents of accused emotional story

एक हत्या ने उजाड़े तीन परिवार, क्यों गुनहगार बच्चों की सजा मां-बाप को मिलती है?

29 जून 2026

सिया ने केतन का मर्डर करके सिर्फ एक जान नहीं ली, बल्कि तीन परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर दी. केतन के माता-पिता बेटे को खोने का दर्द झेल रहे हैं, जबकि सिया और चेतन के माता-पिता अपने बच्चों के गुनाह का कलंक साथ लेकर हर दिन जीने को मजबूर हैं. जानिए इस दर्दनाक कहानी का दूसरा पहलू.

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft

चढ़ावा चोरी केस में बढ़ा जांच का दायरा, 70-80 लोगों को भेजा गया नोटिस

29 जून 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों ने 70 से 80 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपियों के मोबाइल फोन से डिलीट चैट्स को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने उठाए ये सवाल

29 जून 2026

राम मंदिर के चढ़ावे में गबन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने हैं. अखिलेश ने कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादियों के राज में रामभक्तों के साथ हुए सलूक को लेकर सीधा वार किया.

Northeast India Weather forecast, IMD rains alert (File Photo- PTI)

पूर्वोत्तर में बारिश से नहीं राहत! इन राज्यों में 2 जुलाई तक IMD का अलर्ट

29 जून 2026

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. IMD ने अगले पांच दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर भारत में मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है.

क्या बंगाल विधानसभा में पेश होने जा रहा है UCC बिल, बढ़ा सस्पेंस

29 जून 2026

पश्चिम बंगाल की अटकलें तेज हैं कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा समान नागरिक संहिता से जुड़ा बिल पेश हो सकता है लेकिन अब तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है, विपक्ष के विधायकों का दावा है कि उन्हें बिल की कॉपी नहीं मिली है. ऐसे में बिल आज पेश होगा या नहीं, कहना मुश्किल है. आजतक ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री शंकर घोष से बात की.

ucc bjp strategy change bjp ruling state

UCC पर स्टेट रूट क्यों अपना रही BJP? समझें नफा-नुकसान

29 जून 2026

जनसंघ के जमाने से बीजेपी के एजेंडे में देश में समान नगारिक संहिता, राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना शामिल रहा था. इसमें राम मंदिर और 370 के हटाने का सपना साकार हो चुका है, लेकिन यूसीसी को कानूनी अमलीजामा पहनाने की रणनीति बदल दी है. बीजेपी ने केंद्रीय कानून बनाने के बजाय राज्य का रूट पकड़ा है.

'नफरत फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं...', सीएम शुभेंदु का सख्त संदेश

29 जून 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था स्थापित करने और गुंडाराज खत्म करने के लिए दो नए विधेयक पेश करने से पहले सख्त संदेश दिया.

ISKCON ने अपने कोलकाता उपाध्यक्ष राधारमण दास को सभी पदों से हटा दिया है.

ISKCON के कोलकाता वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास पर एक्शन! सभी पदों से हटाए गए

29 जून 2026

ISKCON ने कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास को नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में सभी जिम्मेदारियों से हटाकर सार्वजनिक प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया है.

पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 7 को किया गिरफ्तार. (Photo: Representational )

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

29 जून 2026

असम पुलिस की CID ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने जल संसाधन विभाग के नाम पर नकली सरकारी मुहरों वाले फर्जी नियुक्ति पत्र और भर्ती नोटिस जारी कर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ठगे.

Bijendra Gupta has emerged as the mastermind behind Maharashtra TET exam paper leak.

बिजेंद्र गुप्ता को पकड़ने के लिए दिल्ली से बिहार तक छापेमारी

29 जून 2026

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में बिजेंद्र गुप्ता को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही है.

congress में भारी असंतोष, बैठक में भिड़ गए नेता जी

29 जून 2026

अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया. बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. मारपीट और धक्का-मुक्की के बीच एक युवक को चप्पलों से पीटने का वीडियो भी सामने आया. घटना के बाद पार्टी नेताओं ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी.

आरोपी भीमराव कांबले को मिली मौत की सजा (Photo: ITG)

3 साल की बच्ची से रेप और हत्या, 65 साल के आरोपी को मिली मौत की सजा

29 जून 2026

Bhimrao Kamble death penalty in Nasrapur Rape Case: पुणे की स्पेशल कोर्ट ने तीन साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा दी है. यह घटना 1 मई 2026 को नसरापुर गांव में हुई थी, जिसमें आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर रेप किया और उसकी हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे और हाईवे जाम किया गया था.

'मुल्ला और मौलवियों के सामने,'... CM योगी ने अखिलेश को दी चुनौती

29 जून 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का खुलकर समर्थन करने की चुनौती दी है. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement