यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है. सीएम योगी और अखिलेश यादव आमाने-सामने हैं. सोमवार को पीलीभीत से सीएम योगी ने अखिलेस यादव और कांग्रेस पर हमला बोला. योगी ने कहा कि यूपी में 'साइकिल' चलेगी तो दंगा होगा. तुष्टीकरण को लेकर भी सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को घेरा. देखें वीडियो.
AJUP नेता हुमायूं कबीर ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना गुंडे थे, शुभेंदु अधिकारी नहीं. जेल भेजे जाने पर कानूनी लड़ाई की चेतावनी दी.
राम मंदिर के चढ़ावे में गबन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने हैं. अखिलेश ने कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादियों के राज में रामभक्तों के साथ हुए सलूक को लेकर सीधा वार किया.
किसी आंदोलन या राजनीतिक विरासत पर नैतिक अधिकार किसका हो, टीएमसी में टूट के बाद यह सवाल खड़ा हुआ है. 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम पर पहले ममता बनर्जी का एकाधिकार नजर आता था, लेकिन अब टीएमसी का बागी गुट भी दावा करने लगा है - और कांग्रेस तो ममता बनर्जी के दावे को ही खारिज कर रही है.
जनसंघ के जमाने से बीजेपी के एजेंडे में देश में समान नगारिक संहिता, राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना शामिल रहा था. इसमें राम मंदिर और 370 के हटाने का सपना साकार हो चुका है, लेकिन यूसीसी को कानूनी अमलीजामा पहनाने की रणनीति बदल दी है. बीजेपी ने केंद्रीय कानून बनाने के बजाय राज्य का रूट पकड़ा है.
अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा हो गया. बाहरी लोगों की मौजूदगी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. मारपीट और धक्का-मुक्की के बीच एक युवक को चप्पलों से पीटने का वीडियो भी सामने आया. घटना के बाद पार्टी नेताओं ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. पुलिस ने जांच के तहत ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है. सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट को कथित गड़बड़ी की जानकारी पहले से थी. मामले में सीसीटीवी फुटेज, नकदी बरामदगी और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. अब तक इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
AIADMK विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने कथित तौर पर इस्तीफा दिया. ईपीएस नेतृत्व से नाराजगी के बीच उनके टीवीके में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में जो कुछ हुआ है, बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. लेकिन, राहत की बात बस इतनी है कि विपक्ष मुद्दा उठाने के नाम पर बयानबाजी की रस्मअदायगी भर निभा रहा है.
हाल के दिनों में वेनेजुएला में आए भूकंपों और उसके बाद के झटकों की एक श्रृंखला के बाद ला गुआइरा राज्य का तटीय शहर मकुटो लगभग पूरी तरह से तबाह हो गया. भूकंप से पहले और बाद में ली गई सैटेलाइट इमेज से वेनेजुएला के बुरी तरह प्रभावित ला गुइरा राज्य के तटीय शहर मकुटो में हुई तबाही का भयावह मंजर पता चलता है.
RCP Singh एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं। 27 जून को उन्होंने Nitish Kumar से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।
प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और भोजपुर एनकाउंटर मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या हुई है। उन्होंने सम्राट चौधरी को राजनीतिक रूप से अनुभवहीन बताते हुए उन पर अपराधियों के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को गद्दार करार दिया और भाजपा पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के दमन का मुकाबला करने का आह्वान किया.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ आया है. केतन के पिता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर जल्द न्याय की मांग की. मुख्यमंत्री ने परिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का भरोसा दिया. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी.
राम मंदिर दान प्रकरण में जांच के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. एसआईटी की प्रारंभिक जांच और दर्ज एफआईआर के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो सदस्यों के इस्तीफे की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. संबंधित एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर तय की जाएगी.
प्रशांत किशोर ने आजतक के साथ खास बातचीत में भोजपुर एनकाउंटर, सम्राट चौधरी, बांकीपुर उपचुनाव, राम मंदिर चढ़ावा मामला, TMC और INDIA गठबंधन पर खुलकर बयान दिए.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में माफी मांग ली है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने 8 साल पहले राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था. लंबी कानूनी सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने बिना शर्त माफी मांग ली है. हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच के इस आदेश के बाद भोपाल की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही भी अब खत्म मान ली गई है.
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबूत हों तो एसआईटी को दें. अयोध्या आस्था का प्रतीक है. आरोप लगाने वालों की मंशा ठीक नहीं है.
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान किया है. संगठन में ओबीसी, दलित और सवर्ण नेताओं को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है. माना जा रहा है कि नई टीम के जरिए पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति को धार देना चाहती है.
बीजेपी ने यूपी में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है.पंकज चौधरी की नई टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ ही कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. अधिक जानने के लिए देखें Video.
उद्धव गुट को छोड़कर शिंदे में गुट में जाने वाले सांसद संजय दीना पाटील का एक विवादित वीडियो सामने आया है..जिसमें वो पत्रकारों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करते नज़र आ रहे.. पत्रकारों को सवाल न पूछने और कैमरा बंद करने की धमकी देते दिखे...और वीडियो में कह रहे है...अगली बार आओगे तो मार खाओगे. देखें...