राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं. वे पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के पुत्र हैं (Rahul Gandhi Parents).
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था. उन्होंने रॉलिन्स कॉलेज, फ्लोरिडा से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से एम. फिल की उपाधि ली (Rahul Gandhi Education). भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में तकनीकी आधारित फर्म, बैकऑप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की. उनकी एक छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हैं (Rahul Gandhi sister), जो ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की महासचिव (Congress General Secretary) होने के साथ उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं.
राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में 2004 में आए (Rahul Gandhi political Debut). वह लोकसभा में पहली बार अमेठी चुनाव क्षेत्र से चुनकर आए. उन्हें 2017 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का महासचिव बनाए जाने के साथ भारतीय युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन का प्रभारी भी बनाया गया. वे अमेठी से जीतकर दूसरी बार 2009 में लोकसभा पहुंचे और उन्हें उसी साल कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया (Congress vice-president).
गांधी ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी अमेठी से जीत का क्रम जारी रखा और 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने (Congress president). हालांकि, 2019 में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों अमेठी में शिकस्त का सामना करना पड़ा (Rahul lost to Smriti Irani in Amethi ) लेकिन केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली. राहुल गांधी ने 3 जुलाई 2019 को लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया (Rahul Gandhi Resigned).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RahulGandhi है. उनका फेसबुक पेज Rahul Gandhi के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर rahulgandhi यूजरनेम से एक्टिव हैं.
हरियाणा में कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निजी सचिव कनिष्क सिंह के नाम पर एक फर्जी कॉल के जरिए पार्टी के नेता से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए.
2018 में झाबुआ में राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स मामले में गलती से कार्तिकेय का नाम लिया था. बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे से था और वे अपनी गलती सुधार चुके थे. कार्तिकेय ने भी विवाद बढ़ाने से इनकार किया. इस मामले ने राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी राहुल की भूल पर राजनीति कर रही है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ बयान देना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए महंगा पड़ गया है. कार्तिकेय के द्वारा मानहानि केस में राहुल गांधी ने कोर्ट में आवेदन देकर खेद जताया है और बयान के लिए सफाई दी है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में माफी मांग ली है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने 8 साल पहले राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था. लंबी कानूनी सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने बिना शर्त माफी मांग ली है. हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच के इस आदेश के बाद भोपाल की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही भी अब खत्म मान ली गई है.
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन तेज हो गई है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की लगातार बैठकों, ऑब्जर्वर कमेटी की कवायद और स्थानीय चुनावों के नतीजों ने PCC में बदलाव की चर्चाओं को हवा दे दी है.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किस मुंह से लोकतंत्र की बात करते हैं और संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से ज्यादा किसी ने संविधान का अपमान नहीं किया है.
मायावती उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दलित और ब्राह्मण वोटर की सोशल इंजीनियरिंग आजमाने जा रही हैं. ब्राह्मणों को बीएसपी का उम्मीदवार बनाया जाने लगा है, और एक ही शर्त है, 'जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी’. मायावती का दावा है कि ब्राह्मण समाज को मान-सम्मान और सुरक्षा सिर्फ बीएसपी शासन में ही मिल सकता है.
देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की विचारधारा पर राहुल गांधी हमलावर देखे गए हैं. राहुल गांधी तो मानते ही नहीं कि क्षेत्रीय दलों के पास कोई विचारधारा भी होती है. टीडीपी नेता नारा लोकेश का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस और AAP जैसे क्षेत्रीय दलों का सत्ता पाने के बाद विचारधारा की परवाह न करना, उनको भारी पड़ रहा है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिया है कि अगले वर्ष से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जा सकती है. उन्होंने पेपर लीक मामलों में शामिल 'पेपर माफिया' पर सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया. जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कुछ संगठनों की मंशा पर सवाल उठाए और राहुल गांधी पर छात्रों के बीच डर फैलाने का आरोप लगाया.
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. बीजेपी में शामिल होने से पहले शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस में हुआ करते थे. मालूम हुआ है कि बीजेपी से पहले शुभेंदु अधिकारी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी की मंजूरी नहीं मिल पाई.
पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी राज्य लीडरशिप बदलने की तैयारी में है. हाई कमान ने इसके लिए कई बैठकें की हैं और राहुल गांधी ने टॉप 5 दावेदार नेताओं चन्नी, बाजवा, सिंगला, अमर सिंह और रंधावा से अकेले में मुलाकात की है. इन नेताओं से पंजाब की राजनीति, पार्टी की रणनीति और मौजूदा कमजोरियों को लेकर सवाल पूछे गए.
रेवती सुले की शादी नागपुर के बिजेसनमैन संरग लाखानी से शनिवार को हुई है. हाई-प्रोफाइल वेडिंग में राजनीतिक और फिल्मी गलियारों के सितारे शामिल हुए.
सियासत में कदम रखते ही राहुल गांधी ने 2004 में युवाओं को आगे लाने की मुहिम शुरू की थी. उस वक्त जब वे बदलाव करना चाहते थे, तो पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के पास जाकर अपना वीटो लगवा दिया करते थे, लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने और राहुल गांधी के 'नेता प्रतिपक्ष' के बाद हालात बदले तो कांग्रेस भी बदलने लगी है.
नीट पेपर लीक विवाद के बाद अब सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट और ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने एक प्रतिष्ठित संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया है. उन्होंने युवाओं और Gen-Z को सरकार के अहंकार को तोड़ने की चेतावनी दी है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शनिवार को नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं. मुंबई में आयोजित इस भव्य विवाह समारोह में देश की राजनीति, उद्योग जगत और सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया. यूथ कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ रोजगार मेला नहीं, बल्कि बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध भी है. कार्यक्रम में करीब 170 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए. युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि संगठन पिछले दो वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे रोजगार मेले आयोजित कर रहा है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 10 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद हमने केरलम में चुनाव जीता है. अगले साल पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हैं. इन जगहों पर हम मजबूत स्थिति में हैं.
नेता विपक्ष राहुल गांधी का आज 56वां जन्मदिन है. इस मौके पर कांग्रेस में जश्न के बीच सियासत की तस्वीरें भी सामने आई हैं. वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के अवतार में राहुल गांधी का पोस्टर सामने आया, जिसका दूध से अभिषेक किया गया. अब इस पर BJP ने नाराजगी जताई है. देखें वीडियो.
राहुल गांधी ने 19 जून को अपना 56वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए. राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
झारखंड की राजनीति राज्यसभा चुनाव के बाद झटके झेल रही है. सरकार में शामिल दो घटक दलों आरजेडी और सीपीआईएमल ने तीसरे पार्टनर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है और कहा है कि राज्यसभा चुनाव में हार की पूरी कहानी कांग्रेस प्रभारी के राजू ने ही रची है.
आज का दंगल देश में हुए राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की खोखली एकता को लेकर है. क्योंकि आज राहुल गांधी चर्चा में हैं, 56 साल के हो गए हैं. जन्मदिन का जश्न दिल्ली में मनाया जा रहा है. वाराणसी में तो भगवान परशुराम बनाकर दुग्धाभिषेक तक हो गया है. लेकिन दिल्ली से दूर रांची में जबरदस्त कलह मची है.