शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं. 9 मई 2026 को शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वो इस तरह राज्य के बीजेपी के पहले सीएम बने. 2026 विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत हासिल की. उन्होंने ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक वोटों से हराया.
वे 2021 से पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं. वे नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से और 2006 से 2009 तक कोंटाई साउथ विधानसभा क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधानसभा के सदस्य हैं.
राजनीतिक करियर की शरुआत में वे पहली बार 1995 में कांथी नगर पालिका में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पार्षद के रूप में चुने गए थे. 2006 में कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुने गए. वे उसी वर्ष कांथी नगर पालिका के अध्यक्ष भी बने. वह 1998 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जहां से 2020 तक बने रहे.
वे पश्चिम बंगाल सरकार में 2016 से 2020 तक परिवहन मंत्री, 2018 से 2020 तक सिंचाई और जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किया. वह 2009 से 2016 तक लोकसभा के सदस्य और 2020 से 2021 तक भारतीय जूट निगम के अध्यक्ष भी रहे.
अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के करकुली में हुआ था. वह मनमोहन सिंह सरकार में सांसद और पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी के बेटे हैं.
अधिकारी अविवाहित हैं.
शुभेंदु के भाइयों में से एक सौमेंदु कांथी नगर निगम के अध्यक्ष हैं. 2019 में तमलुक निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए दिव्येंदु अधिकारी भी उनके भाई हैं.
अधिकारी ने नेताजी सुभाष मुक्त विश्वविद्यालय से कला में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था स्थापित करने और गुंडाराज खत्म करने के लिए दो नए विधेयक पेश करने से पहले सख्त संदेश दिया.
पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार राज्य में तोड़फोड़, आगजनी और दंगे जैसी असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए आज विधानसभा में दो बेहद कड़े विधेयक पेश कर सकती है. उत्तर प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर बनने वाले इस नए कानून के तहत उपद्रवियों की संपत्ति जब्त करने का कड़ा प्रावधान शामिल किया गया है.
बंगाल विधानसभा में पेश होने जा रहे यूसीसी विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों के लिए सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होने वाला एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना है.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत डे की हत्या के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया. उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया. परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की. पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है. घटना को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है.
पश्चिम बंगाल सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जा रही है. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में धर्मांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून भी लागू किया जाएगा.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली नई बीजेपी सरकार ने कोलकाता के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील की जिम्मेदारी इस्कॉन (ISKCON) को सौंप दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब स्कूलों के खाने से अंडा हटाया जा सकता है. पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने 22 जून को बजट पेश करते हुए बताया कि कोलकाता में मिड-डे मील बनाने और बांटने में ISKCON मदद करेगा.
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है. जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है. अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
बांग्लादेश के सांसद गुलाम मोहम्मद सिराज ने अपने देश की संसद में पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के बयानों का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि सीएम के बयान भारत-बांग्लादेश रिश्तों के लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि अब शेख हसीना का समय नहीं रह गया है.
पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में संभावित बदलाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट एक साथ विरोध जता रहे हैं. बीजेपी सरकार के कोलकाता में मिड डे मील तैयार करने का काम ISKCON को देने का यह कह कर विरोध किया जा रहा है कि मिड डे मील से अंडा हटाया तो बच्चों के पोषण पर असर पड़ेगा.
कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 21 लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.
कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन फैक्ट्री शेड गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. 21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन ढांचे में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि इस कोलकाता में कोई मुगल-पठान नाम नहीं रहेगा. एक सड़क, तीन किरदार... और इतिहास की ऐसी बहस, जिसमें 1946 के दंगे, विभाजन की त्रासदी और आज की राजनीति सब एक साथ आ खड़े हुए हैं. कोलकाता की सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलकर गोपाल पाठा के नाम पर किए जाने के फैसले ने एक बार फिर तीन नामों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. ये नाम हैं- हसन सुहरावर्दी, हुसैन शहीद सुहरावर्दी और गोपाल पाठा.और पढ़ेंविवाद की शुरुआत इस सवाल से हुई कि आखिर जिस सड़क का नाम सुहरावर्दी एवेन्यू था, वह किस सुहरावर्दी के नाम पर थी?
पश्चिम बंगाल की सियासत एक समय ममता बनर्जी के इर्द-गिर्द सिमटी रही है, लेकिन सत्ता से बाहर होते ही उनकी पकड़ ढीली पड़ती जा रही. ममता बनर्जी के हाथ से उनके दो-तिहाई विधायक और सांसद निकल गए हैं. ऐसे स्थिति में बागी गुट की अगुवाई कर रहे ऋतब्रत बनर्जी का पलड़ा भारी हो रहा है.
पश्चिम बंगाल में मछली के बाद अब मिड-डे मील के अंडे पर भयंकर राजनीतिक जंग छिड़ गई है. शुभेंदु अधिकारी सरकार द्वारा कोलकाता के स्कूलों में मध्याह्न भोजन की कमान धार्मिक संस्था इस्कॉन को सौंपने के फैसले के बाद बच्चों की थाली से अंडा गायब होने जा रहा है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरजी कर रेप-मर्डर मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है. अपनी बेटी को इंसाफ मिलने की बात सुनकर सदन में मौजूद पीड़िता की मां और विधायक रत्ना देबनाथ की आंखों से आंसू आ गए.
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर BGBS के लिए FICCI को 324.73 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया. इन दावों को FICCI ने खारिज कर दिया है.
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी बनाम ऋतब्रत बनर्जी की सियासी टक्कर देखने को मिल सकती है. राज्य में PAC चेयरमैन पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है. संसदीय परंपरा है कि यह पद विपक्ष के नेता को मिलता है, लेकिन बंगाल में असली विपक्ष ममता की टीएमसी है या ऋतब्रत की टीएमसी ये अभी तक तय नहीं हो पाया है.
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने सरकार के फैसले की आलोचना की. जवाब में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ऋतब्रत को उनकी कथित कम्युनिस्ट विचारधारा वाली टिप्पणियों के लिए निशाना बनाया. उन्होंने कहा, "कोलकाता में मुगलों और पठानों के नाम पर कोई नाम नहीं रखा जाएगा."
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. बीजेपी में शामिल होने से पहले शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस में हुआ करते थे. मालूम हुआ है कि बीजेपी से पहले शुभेंदु अधिकारी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी की मंजूरी नहीं मिल पाई.
पश्चिम बंगाल सरकार ने हासीमारा एयरबेस को 25 एकड़ और कलाईकुंडा को 37 एकड़ जमीन दी है. इससे राफेल, S-400 और Su-30 MKI वाले इन बेसों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा. पूर्वी सीमा सुरक्षित होगी.
शुभेंदु सरकार ने 22 जून 2026 को विधानसभा में पूर्ण बजट भाषण के दौरान कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 20% महंगाई भत्ते (DA) की एकमुश्त भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है.