सिया गोयल (Siya Goyal) पुणे के बिबवेवाड़ी की रहने वाली हैं. वह एक प्रतिष्ठित संपन्न कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनका परिवार सामाजिक और व्यावसायिक रूप से स्थापित माना जाता है.
जानकारी के मुताबिक, परिवार ने सिया की शादी केतन नामक युवक के साथ तय की थी. दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित थे और शादी की तैयारियां भी बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह समारोह के लिए राजस्थान के एक शाही पैलेस का चयन किया गया था. मेहमानों के आने-जाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही थी और शादी पर करोड़ों रुपये खर्च होने की बात भी सामने आई थी.
हालांकि, पुलिस जांच में दावा किया गया है कि सिया इस रिश्ते से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं. जांच एजेंसियों के अनुसार, उनका किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस का कहना है कि यह युवक चेतन चौधरी है, जो पुणे के कोंढवा इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय युवक बताया जाता है.
पुलिस के अनुसार, चेतन और सिया पिछले लगभग एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. जांच में यह भी दावा किया गया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. पुलिस का आरोप है कि दोनों केतन को अपने रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा मानते थे.
मामले की जांच कर रही एजेंसियों का कहना है कि इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम सच्चाई अदालत की प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
फिलहाल, सिया गोयल का नाम इस मामले के चलते चर्चा में बना हुआ है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.
केतन मर्डर केस में आरोपी सिया के भाई साहिल ने बड़ा खुलासा किया है और वो पूरा वाकया बताया है जिसमें बाली जाने से पहले पासपोर्ट के जानबूझकर गुम कर दिए जाने का दावा किया जा रहा था. वहीं सिया के भाई साहिल ने ये भी कहा है कि हमारा वकील हमें धमका रहा. सिया और केतन को लेकर भी साहिल ने कई बातें कही है.
क्या बिना चश्मदीद गवाह के भी सिया गोयल और चेतन चौधरी को सजा हो सकती है ? केतन अग्रवाल मौत मामले में यही सबसे बड़ा सवाल बन गया है. पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी, कॉल डिटेल और परिवार से पूछताछ समेत कई साक्ष्य जुटाए हैं. अब जांच की दिशा परिस्थितिजन्य और डिजिटल सबूतों पर टिकी है.
सिया ने केतन का मर्डर करके सिर्फ एक जान नहीं ली, बल्कि तीन परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर दी. केतन के माता-पिता बेटे को खोने का दर्द झेल रहे हैं, जबकि सिया और चेतन के माता-पिता अपने बच्चों के गुनाह का कलंक साथ लेकर हर दिन जीने को मजबूर हैं. जानिए इस दर्दनाक कहानी का दूसरा पहलू.
वो लाइफ में थ्रिल पसंद करती है, पछतावा उसे किसी बात का नहीं होता, लेकिन गुमान हर का चीज होता है. ये सिया की पर्सनैलिटी के ट्रेट्स नहीं बल्कि वो तीन खतरनाक विशेषताएं हैं जो डार्क ट्रायड पर्सनैलिटी में पाए जाते हैं. गजब के आत्मविश्वासी दिखने वाले ये लोग चेहरे पर कई नकाब पहनकर चलते हैं. क्या पुणे की 20 साल की सिया गोयल मनोविज्ञान की इसी अवस्था का शिकार थी?
केतन हत्याकांड में आरोपी सिया के भाई साहिल ने आजतक से बातचीत में कई अहम बातें कहीं. उसने दावा किया कि वकील आशुतोष श्रीवास्तव को उसने नियुक्त नहीं किया और उन पर धमकी देने का आरोप भी लगाया. साहिल ने कहा कि अब बिपुल उनके वकील होंगे और इस संबंध में कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जा चुका है.
बाली रवाना होने से पहले आखिर कैब में क्या हुआ था? केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में कैब चालक के बयान ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. ड्राइवर ने रास्ते में सिया गोयल और उसके भाई साहिल के बीच लड़ाई, पासपोर्ट की तलाश और संदिग्ध घटनाक्रम का दावा किया है. वहीं, पुलिस ने सिया के माता-पिता और भाई से करीब 12 घंटे पूछताछ कर चेतन, केतन और रिश्तों को लेकर 10 अहम सवाल किए.
'सिया, आपने आखिर केतन को क्यों मारा?' लोहागढ़ किले पर यही सवाल सबसे ज्यादा गूंजा, लेकिन आरोपी सिया गोयल ने एक शब्द भी नहीं कहा. क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को दोहराया. जांच में पुलिस का दावा है कि वारदात पहले से बनाई गई योजना के तहत हुई थी. अब पूरे मामले की नजर अदालत की अगली सुनवाई और जांच में सामने आने वाले नए साक्ष्यों पर टिकी है.
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस का दावा है कि सिया गोयल का बैठना चेतन चौधरी को हमला करने का संकेत देने के साथ खुद को सुरक्षित रखने की योजना भी थी. चेतन पहचान छिपाने के लिए कार की बजाय स्कूटर से लोहगढ़ किला पहुंचा और रास्ते में हुडी बदलकर काली टी-शर्ट पहन ली. पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया है. दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर पहले रिहर्सल करने की बात स्वीकार की है, जबकि सिया के परिवार से भी पूछताछ की गई है.
पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की ऐसी साजिश रची थी, जिसमें हर छोटे-बड़े कदम की पहले से योजना बनाई गई. अब क्राइम सीन रीक्रिएशन और पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है. मुंबई एयरपोर्ट तक आरोपी सिया, उसके भाई साहिल और केतन को छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने दावा किया है कि रास्ते में सिया ने गाड़ी की डिक्की खुलवाकर अपने पर्स से कुछ निकाला था. इसके कुछ देर बाद केतन का पासपोर्ट गायब होने की बात कही गई.
18 जून को जिस लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत हुई थी, आज रविवार को पुलिस उसी जगह सिया गोयल को लेकर पहुंची. चेहरा ढके सिया ने जांच टीम को क्राइम स्पॉट तक का रास्ता दिखाया. इस दौरान पुलिस ने डमी का इस्तेमाल कर यह समझने की कोशिश की कि केतन को कहां से और कैसे खाई में धक्का दिया गया. अब इसके बाद चेतन चौधरी को भी किले पर ले जाया जाएगा.
पुणे के चर्चित Ketan Agarwal Murder Case में पुलिस ने आरोपी सिया गोयल को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना दोहराई. जांच टीम ने बताए गए विवरण के आधार पर हालात समझने की कोशिश की. इस प्रक्रिया में एक डमी का इस्तेमाल किया गया. मामले में अब जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.
Pune Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में शव निकालने वाले रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ का बड़ा बयान. कहा कि केतन का सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मौके पर मौजूद मंगेतर सिया गोयल हैरान करने वाली हद तक शांत थी. पूरी रिपोर्ट...
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने लोहगढ़ किले पर घटनास्थल का सीन रीक्रिएट किया है. अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल की मौजूदगी में दोहराया, ताकि घटना के क्रम और उसके बयानों का मिलान किया जा सके. पुलिस इस प्रक्रिया के जरिए हत्या से जुड़े अहम तथ्यों और परिस्थितियों की पुष्टि करने में जुटी है. माना जा रहा है कि सीन रीक्रिएशन से जांच में नए सुराग मिल सकते हैं और मामले की कड़ियां और मजबूत हो सकती हैं.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच को लेकर पुलिस आज सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची. आज रविवार की सुबह 6:30 बजे उसे घटनास्थल ले जाया गया, जहां सीन रीक्रिएशन हुआ. पुलिस इस दौरान यह समझने की कोशिश कर रही है कि वारदात कैसे हुई और आरोपियों के बयान घटनास्थल के हालात से कितने मेल खाते हैं.
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में लोनावला ग्रामीण पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस ने चेतन चौधरी की वह बाइक जब्त कर ली है, जिससे वह कथित तौर पर वारदात वाले दिन लोहागढ़ किले तक गया था. इसके अलावा घटना के समय पहनी गई हुडी और हेडफोन भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने पूरी प्लानिंग तैयार कर रखी थी. इसमें यह तय किया गया कि लोहगढ़ किले पर कौन किस जगह खड़ा रहेगा, चेतन किस दिशा से आएगा और किस समय केतन को धक्का दिया जाएगा.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को नए सुराग मिले हैं. 18 जून की घटना से पहले 14 जून को भी केतन की हत्या की कथित कोशिश की गई थी. इतना ही नहीं, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने वारदात से पहले कथित तौर पर हत्या की योजना का रिहर्सल भी किया था. जांच में यह भी दावा है कि दोनों ने गूगल और यूट्यूब पर हत्या के तरीके खोजे और लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या करने की योजना बनाई. फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और बड़ा और एक्सक्लूसिव खुलासा हुआ है. अब आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में मार्केट यार्ड फ्रेंड्स क्रिकेट लीग यानी MFCL का मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने से दोनों के पुराने कनेक्शन को लेकर पुलिस के दावे और मजबूत हो गए हैं.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी. उसे लगता था कि अगर केतन अग्रवाल की हत्या हो जाती है तो उसे कम से कम तीन साल तक शादी के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा. पुलिस का यह भी कहना है कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची.
Siya Goyal Party Video: पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के बीच अब आरोपी मंगेतर सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में लाइफस्टाइल और पारिवारिक विवाद की एक नई परत जुड़ गई है.