नोवाक जोकोविच के पास इतिहास रचने का मौका है, मगर जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव जैसे खिलाड़ियों के रहते उनके लिए सफर आसान नहीं होगा. नोवाक जोकोविच ने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते हैं.
विम्बलडन 2026 की शुरुआत से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है. स्टार खिलाड़ियों ने मांग की है कि इस टूर्नामेंट में मिलने वाली प्राइज मनी में और बढ़ोतरी की जाए. विम्बलडन में आयोजकों को जो आमदनी होती है, उसका बहुत कम हिस्सा ही खिलाड़ियों को मिलता है.
विम्बलडन 2026 ने खिलाड़ियों की बढ़ती मांगों के बीच कुल प्राइज मनी में रिकॉर्ड 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब पुरुष और महिला सिंगल्स चैम्पियन को 36 लाख पाउंड (4.8 मिलियन डॉलर) मिलेंगे यानी करीब-करीब 46 करोड़ रुपए. कुल पुरस्कार राशि 6.42 करोड़ पाउंड (76 करोड़ 77 लाख रुपए ) पहुंच गई है, जो टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी सालाना वृद्धि है.
रविवार को पेरिस की फिलिप-चैटरियर कोर्ट एक सपने के साकार होने की गवाह बनी. अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सालों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, और वो पहली बार ग्रैंड स्लैम चैम्पियन बन गए. 4 साल पहले सेमीफाइनल के दौरान जिस कोर्ट को उन्हें चोट के बाद व्हीलचेयर पर छोड़ना पड़ा था, उसी कोर्ट पर जर्मन खिलाड़ी के हाथों में फ्रेंच ओपन की चमचमाती ट्रॉफी थी.
French Open 2026: एलेक्जेंडर ज्वेरेव (29 साल) ने आखिरकार इतिहास रच दिया. जर्मन स्टार ने फ्रेंच ओपन 2026 जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया. रोलां गैरो की लाल मिट्टी पर रची गई इस जीत ने उन्हें इतिहास में जगह दिला दी. अब वे फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी हैं.
मीरा एंड्रीवा ने माजा च्वालिंस्का को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. महज 19 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम चैम्पियन बनकर मीरा एंड्रीवा सुर्खियों में आ गई हैं. पेरिस की लाल मिट्टी पर लिखी गई यह कहानी शायद कई और ऐतिहासिक अध्यायों की शुरुआत भर है.
रूस की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है. उन्होंने फाइनल में पोलैंड की माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराया. यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है.
पराग्वे के एक स्टार टेनिस खिलाड़ी ने जैसी टिप्पणी की, उससे फ्रेंच ओपन में भारी विवाद खड़ा हो गया. मामला बढ़ने पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने सख्त कार्रवाई करते हुए खिलाड़ी पर भारी जुर्माना ठोक दिया.
फ्रेंच ओपन 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन मेनसिक की यह जीत शायद सबसे ज्यादा भावुक और दर्दनाक पल बन गया. मेनसिक ने जिस तरह दर्द से लड़ते हुए मैच खत्म किया, उसने साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी सिर्फ प्रतिभा से नहीं, बल्कि जज्बे से बनते हैं.
Daniil Medvedev को Monte Carlo Masters में अपने करियर की सबसे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी, जहां Matteo Berrettini ने उन्हें 6-0, 6-0 से हरा दिया. मैच के दौरान दूसरे सेट में पिछड़ते ही मेदवेदेव का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने 40 सेकंड में सात बार अपना रैकेट पटक दिया...
भारतीय टीम ने डेविस कप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-6 नीदरलैंड्स को पराजित किया. भारतीय टीम की जीत के हीरो दक्षिणेश्वर सुरेश रहे, जो 'डीके' के नाम से फेमस हैं. सुरेश इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आ गए हैं.
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में कार्लोस अल्कारेज ने 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता जोकोविच को हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित करा लिया था. अल्कारेज की ये जीत क्यों बेहद स्पेशल है, इस पर नजर डालते हैं...
स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया है. अल्कारेज ने 24 बार के ग्रैेंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच को धूल चटाई और खिताब अपने नाम किया. अल्कारेज ने इसी के साथ करियर स्लैम पूरा किया.
ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज आमने-सामने होंगे. जोकोविच 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि अल्कारेज़ करियर ग्रैंड स्लैम के सपने के साथ उतरेंगे. यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि जज़्बे, भरोसे और विरासत की लड़ाई है.
ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला सिंगल्स का खिताब एलेना रिबाकिना ने अपने नाम किया है. रिबाकिना ने दूसरी बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. अब रविवार को मेन्स सिंगल्स का फाइनल मैच खेला जाएगा.
अलेक्जेंडर ज्वेरेव का मानना था कि कार्लोस अल्कारेज क्रैम्प्स से जूझ रहे थे और ATP नियमों के मुताबिक क्रैम्प्स के लिए मेडिकल टाइम आउट की अनुमति नहीं है. यह ब्रेक मैच की लय तोड़ने वाला था, खासकर तब जब मुकाबला कांटेदार स्थिति में पहुंच चुका था.
नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में यानिक सिनर को पांच सेट के ऐतिहासिक मुकाबले में हराकर 11वीं बार फाइनल में जगह बनाई. 38 साल की उम्र में जोकोविच ने उम्र और हालिया फॉर्म को चुनौती देते हुए सिनर की 19 मैचों की जीत की लय तोड़ दी. अब फाइनल में उनका सामना कार्लोस अल्कारेज से होगा.
कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव को पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई. 5 घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में अल्कारेज ने शारीरिक परेशानी के बावजूद हौसला दिखाया. 22 साल की उम्र में वह चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.
वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराकर लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई. राजनीतिक तनाव के बीच खेले गए इस मुकाबले में सबालेंका ने दमदार खेल और मजबूत मानसिकता का प्रदर्शन किया. अब वह अपने तीसरे ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर एक कदम दूर हैं.
ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला सेमीफाइनल से पहले ही एलिना स्वितोलिना और एरिना सबालेंका के बीच तनाव साफ नजर आया. प्री-मैच फोटो और नेट पर हाथ मिलाने से स्वितोलिना के इनकार ने यूक्रेन-रूस युद्ध से जुड़े राजनीतिक संकेतों को एक बार फिर सामने ला दिया.
एक तपती दोपहर में ऑस्ट्रेलिया की सूरज से झुलसी धूप ने मेक्सिकन टेनिस खिलाड़ी रेनाटा जाराजुआ की पीठ लाल कर दी... तस्मानिया की तेज धूप में झुलसी रेनेटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले खिलाड़ियों के सामने बढ़ती चुनौती ...