scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार न्यूज़

राबड़ी देवी ने मांगा पांच जुलाई तक समय (Photo: PTI)

सरकारी सामान की लिस्ट 'गुल'... कैसे खाली हो राबड़ी देवी का बंगला?

29 जून 2026

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने का मामला उलझा हुआ है. साल 2006 में आवंटन के समय दिए गए सामान की लिस्ट उपलब्ध न होने से पेंच फंस गया है. 22 जून को विभाग ने आखिरी नोटिस भेजा था, और 24 जून को टीम पहुंची लेकिन उसके पास सामान की आधिकारिक लिस्ट नहीं थी. राबड़ी देवी के आप्त सचिव ने सचिव को चिट्ठी लिखकर लिस्ट मांगी है.

पुलिस या STF भरत को किसकी गोली लगी ? फॉरेंसिक टेस्ट से खुलेगा एनकाउंटर का राज

29 जून 2026

बिहार के आरा में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से अहम खुलासे की उम्मीद है. इसके लिए निलंबित एसएचओ के पिस्टल और एसटीएफ कर्मियों के हथियारों की फॉरेंसिक जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि आखिर भरत तिवारी की मौत किसकी गोली से हुई थी. भरत तिवारी के हाथ में जो पिस्टल था उसकी भी जांच की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ परिजनों ने अपने बेटे के लिए निष्पक्ष न्याय की मांग की है.

patna

आमदनी 27 लाख, खर्चा ढाई करोड़? बिहार में जांच के घेरे में DPO और उनकी पत्नी

29 जून 2026

बिहार के सारण जिले में शिक्षा विभाग के एक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की आय से अधिक संपत्ति के मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. जांच समिति की रिपोर्ट में वेतन और बैंक खातों में हुए करोड़ों रुपये के लेनदेन के बीच बड़ा अंतर सामने आने के बाद मामला राज्य शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है.

Bharat Tiwari

भरत तिवारी को आखिर किसकी गोली लगी, खुलेगा एनकाउंटर का सबसे बड़ा राज

29 जून 2026

भरत तिवारी को आखिर किसकी गोली लगी? भोजपुर एनकाउंटर मामले में अब इसी सवाल का जवाब एफएसएल रिपोर्ट देगी. कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने शाहपुर के निलंबित SHO, एसटीएफ जवान और भरत के पास से बरामद पिस्टल समेत तीन हथियार जांच के लिए भेज दिए हैं. जांच से गोली, खोखों और हथियारों का मिलान होगा. उधर, दशकर्म के दौरान परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराई.

दोनों गार्ड्स का अब रद्द होगा लाइसेंस. (Photo: ITG)

नियमों के खिलाफ राइफल इस्तेमाल कर रहे थे खान सर के गार्ड, लाइसेंस होगा निरस्त

29 जून 2026

पटना के मुसल्लहपुर फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार खान कोचिंग संचालक फैजल खान के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड नियमों के विरुद्ध राइफल का इस्तेमाल कर रहे थे. ऐसे में अब पुलिस टीम दोनों के लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई करेगी.

राबड़ी देवी ने आवास खाली करने के लिए एक महीने का वक्त मांगा था.

बिहार: आज सरकारी बंगला छोड़ेंगी राबड़ी देवी! जानिए कहां होगा अगला ठिकाना

29 जून 2026

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है.

2 हजार 28 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी.(Photo: DistrictAdministration.darbhanga)

पोलियो के खिलाफ 5 दिन की जंग शुरू, DM ने नवजात को पिलाई दो बूंद

28 जून 2026

दरभंगा जिले में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई. डीएम कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान सीएचसी में नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. प्रशासन ने इस बार 7.54 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए.

दशकर्म में शामिल पिता. Photo ITG

'अब भरत तिवारी के लिए न्याय का इंतजार', पिता का बयान

28 जून 2026

भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का दसवां संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ. इस दौरान परिवार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. भरत के पिता काशीनाथ तिवारी ने बेटे की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना की और एक बार फिर निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आनी चाहिए. ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

SP राज पर भरत के परिजनों को धमकी देने का आरोप है. (Photo: ITG)

'भरत तिवारी जैसा हाल कर देंगे', परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

28 जून 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के भाई चंदन तिवारी ने प्रशासन पर पांच गोलियां लगने की बात छिपाने और आंदोलन खत्म करने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने सिटिंग जज की निगरानी में जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग की. वहीं, भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय ने परिजनों से मुलाकात कर सीबीआई जांच, परिवार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा जताया.

'बदला लेने' वाला वीडियो वायरल हुआ था. Photo ITG

भरत तिवारी का कॉन्स्टेबल भाई सस्पेंड, ये है पूरा मामला

28 जून 2026

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में वायरल वीडियो के बाद बिहार पुलिस ने कॉन्स्टेबल आशीष कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है. वीडियो में वह कथित तौर पर अपने चचेरे भाई की मौत का बदला लेने की बात करते नजर आए थे. कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए विभागीय जांच शुरू की गई है. पुलिस के अनुसार, आशीष के खिलाफ पहले भी अनुशासनहीनता और अन्य मामलों में कार्रवाई हो चुकी है.

29 जून से पहले खाली होगा 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू परिवार ने शुरू की शिफ्टिंग

28 जून 2026

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड से घरेलू सामान तेजी से राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के निजी आवास में शिफ्ट किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पटना के कौटिल्य नगर स्थित लालू परिवार के नए निजी घर को अंतिम रूप दिया जा रहा है और वहीं सामान पहुंचाया जा रहा है. 29 जून को 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली करने की अंतिम समय-सीमा तय है, जिसके चलते शिफ्टिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है.

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार, वित्तीय कुप्रबंधन और जवाबदेही से बचने के आरोप लगाए (Photo: ANI)

'सम्राट तो अंगूठाछाप सीएम हैं', तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

28 जून 2026

तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि 21 साल से सत्ता में बैठी सरकार से जनता जवाब चाहती है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी फंड से 3660 करोड़ रुपये निकाले, जिससे राज्य की खराब आर्थिक हालत का पता चलता है.

बंदूक के बल पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम. (Photo: ITG)

पहले हाथ-पैर बांधे, फिर आंखों पर पट्टी... घर में घुसकर 30 लाख की डकैती

28 जून 2026

बंदूक के बल पर पहले हाथ-पैर बांधे गए, फिर आंखों पर पट्टी बांधकर पूरे घर की तलाशी ली गई. जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पातीं, तब तक बदमाश करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो चुके थे. बिहार के मुजफ्फरपुर में एयर फोर्स के एक जवान के घर हुई इस डकैती ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (photo: ITG)

बिहार: DJ बजाने के विवाद में दुल्हन के मामा की हत्या, 4 गिरफ्तार

28 जून 2026

भांजी की शादी में शामिल होने आए रंजीत साहनी की सिर में गोली मारकर हत्या की गई. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गाना बजाने और खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं.

एसएसपी ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया है. Photo ITG

मुहर्रम में वर्दी पहनकर तलवार लहराने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन

27 जून 2026

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में तलवार लहराने के कथित वायरल वीडियो के बाद कांटी थाना के सब-इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान पर कार्रवाई हुई है. एसएसपी ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी कर पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए हैं. मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

'चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार', बांकीपुर को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

27 जून 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पटना में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सीट भले ही भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती हो, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के चयन के बाद स्थानीय जनता में नाराजगी है. प्रशांत किशोर ने यहां से खुद उपचुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी अगर ऐसा चाहती है तो वो इसके लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.

'भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं, हत्या हुई', सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

27 जून 2026

भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है. जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने दावा किया कि यह पुलिस एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या का मामला है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से अनुभवहीन हैं और अपराध के खिलाफ उनकी नीति केवल दिखावटी है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के अतीत और उनकी कार्यशैली को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए.

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Controversy in Bihar

भरत तिवारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कमर के नीचे दागी गईं पांचों गोलियां

27 जून 2026

Bharat Tiwari Post Mortem Report: परिवार का आरोप है कि गोलीबारी से पहले ही भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था और अपना हथियार फेंक दिया था. दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पता चलता है कि जब पुलिस ने गोली चलाई, तब वह निहत्थे थे. जबकि पुलिस का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं.

बांकीपुर उपचुनाव से भरत तिवारी एनकाउंटर तक... पीके ने दिया हर सवाल का जवाब

27 जून 2026

जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर ने न्यूज चैनल आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान पीके ने बांकीपुर उपचुनाव से लेकर भरत तिवारी एनकाउंटर जैसे तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी. देखें आजतक पर प्रशांत किशोर का Exclusive इंटरव्यू.

RCP Singh met Nitish Kumar at 7 Circular Road in Patna

क्या फिर साथ आएंगे नीतीश और आरसीपी? मुलाकात से तेज हुईं अटकलें

27 जून 2026

आरसीपी सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर भी सामने आ गई है. चुनाव के बाद जन सुराज से अलग हुए आरसीपी सिंह की इस मुलाकात के बाद अब उनकी जेडीयू में वापसी की अटकलें बेहद तेज हो गई हैं.

बिहार पुलिस ने अपने कॉन्स्टेबल पर लिया एक्शन. (File Photo: ITG)

'भरत की मौत का बदला लूंगा...' VIDEO हुआ वायरल, कॉन्स्टेबल सस्पेंड

27 जून 2026

बिहार पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. उस पर आरोप है कि उसने एक वायरल वीडियो में अपने चचेरे भाई भरत भूषण तिवारी की मौत का बदला लेने की धमकी दी थी. भरत तिवारी भोजपुर एनकाउंटर में मारा गया था. इसी के साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

Advertisement
Advertisement