scorecardresearch
 
Advertisement

राजस्थान

आमेर में बड़ा हादसा! दीवार ढहने से अफरा-तफरी, 3 मजदूरों की गई जान, कई घायल

29 जून 2026

राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान शुरू किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाले की खुदाई के दौरान दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

Building collapse in Jaipur.

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

29 जून 2026

जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि मलबे के नीचे कई अन्य श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

jalore

प्रेमी संग मिलकर पति का मर्डर! जमकर पिलाई फ्री की शराब फिर कर दी हत्या

29 जून 2026

जालोर जिले में 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की भूमिका की जांच जारी है.

सोन चिरैया के संरक्षण में 'जंपस्टार्ट इंटरवेंशन' का कमाल.(Photo:ITG)

खुशखबरी... सोन चिरैया के 3 चूजों ने लिया जन्म, अब संख्या बढ़कर हुई 94

28 जून 2026

राजस्थान के जैसलमेर में प्रोजेक्ट बस्टर्ड के तहत गोडावण यानी सोन चिरैया के 3 नए चूजों का जन्म हुआ है. संरक्षण केंद्रों में इनकी संख्या बढ़कर 94 हो गई है.

राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान स्थित शाहजाद भट्टी से कथित संपर्क रखने वाले युवक को गिरफ्तार किया है (Photo: ANI)

थानों की रेकी और जासूसी... पाकिस्तानी गैंगस्टर के स्लीपर सेल को पुलिस ने दबोचा

28 जून 2026

राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने 20 साल के कृष राय उर्फ शान को गिरफ्तार किया है. आरोपी पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसे हनुमानगढ़ टाउन और रायसिंहनगर थानों की लोकेशन और सुरक्षा वीडियो भेज रहा था.

मृतक का मोबाइल गायब.(Photo: AI-generated)

आत्महत्या या हत्या? 19 जून से लापता मुस्कान का मिला शव, 5 दिन बाद हुई पहचान

27 जून 2026

राजस्थान के भिवाड़ी में 19 जून से लापता 18 वर्षीय मुस्कान खातून का शव सूरज सिनेमा के पास पहाड़ी पर मिला. शव की हालत इतनी खराब थी कि पांच दिन बाद उसकी पहचान हो सकी. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

10.419 किलो हेरोइन बरामद.(Photo: Screengrab)

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 50 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

27 जून 2026

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई 10.419 किलो हेरोइन बरामद की है. करीब 50 करोड़ रुपये कीमत की इस खेप के साथ एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने नकदी और तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

Minor Boy Arrested for Hoshiarpur Rape Case

13 साल की मासूम को रिक्शावाले ने बेचा, 5 दिन में 30 लोगों ने किया गैंगरेप

27 जून 2026

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम से होटलों में गैंगरेप के बाद बवाल. रिक्शा चालक ने बच्ची को होटल मालिक को बेचा था. 150 अवैध होटलों को बंद करने और फांसी की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना जारी. पूरी रिपोर्ट...

अजमेर के सांसद और कृषि राज्य मंत्री पर अशोक गहलोत का हमला.(Photo:ITG)

'आम किसान भटक रहा, मंत्रियों को मलाई...', अशोक गहलोत का तीखा हमला

27 जून 2026

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए 'हितों के टकराव' और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं.

हाइवे पर पलट गया दूध का टैंकर. (Photo: Screengrab)

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पलटा दूध का टैंकर, बाल्टी-बोतल लेकर दौड़े लोग

27 जून 2026

राजस्थान के कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को भी हैरान कर दिया. दूध से लबालब भरा एक टैंकर सड़क किनारे नाले में पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. कोई बाल्टी लेकर पहुंचा तो कोई बोतल और डिब्बा. देखते ही देखते बह रहे दूध को भरकर ले जाने की होड़ मच गई.

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी. (Photo: ITG)

केंद्रीय मंत्री ने अपने ही विभाग से ली 1 करोड़ की सब्सिडी, फिर दी सफाई

27 जून 2026

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ पर अपने ही विभाग से करोड़ रुपये सब्सिडी लेने का आरोप लगा है. जिससे सियासत गरमा गई है और विपक्ष लगातार उनपर हमलावर है.

7वीं की छात्रा को सौंपा गया शाही वंश का जिम्मा.(Photo:ITG)

13 साल की बेटी बनी शाही परिवार की उत्तराधिकारी, टूटा सदियों पुराना रिवाज

26 जून 2026

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले के खेरवा किले में पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए 13 साल की तेजस्वी कुमारी जोधा को शाही परिवार का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है. मारवाड़ राजपरिवार ने 'पाग' भेजकर इस ऐतिहासिक बदलाव पर मुहर लगाई. पूरी रिपोर्ट...

accused arrested

5 साल की मासूम से दरिंदगी, 220 CCTV खंगालने के बाद ओला कैब ड्राइवर अरेस्ट

26 जून 2026

अलवर में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ी कामयाबी हासिल की. 220 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मुख्य आरोपी राहुल मीणा को जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. आरोपी ओला कैब चालक है और वारदात के बाद उदयपुर भागने की फिराक में था.

Rajasthan: 12 साल की बालिका बनीं ठिकाने की उत्तराधिकारी

26 जून 2026

राजस्थान के पाली जिले में 12 वर्षीय तेजस्वी कुमारी जोधा को खैरवा ठिकाने की उत्तराधिकारी घोषित किया गया. जोधपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से उनके सिर पर पाग बांधी गई और पारंपरिक रस्मों के बीच उनका अभिषेक किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, राजस्थान में किसी बालिका को इस तरह ठिकाने की उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की ये एक उल्लेखनीय और ऐतिहासिक घटना मानी जा रही है.

Pali 12-year-old girl becomes the village Thakur.

जहां बेटियां घूंघट में रहती थीं, वहीं पहली बार 12 साल की बच्ची बनी 'ठाकुर'

26 जून 2026

पाली जिले के खैरवा ठिकाने में इतिहास रचते हुए पहली बार 12 वर्षीय तेजस्वी कुमारी जोधा को गांव का उत्तराधिकारी घोषित किया गया. ठाकुर हरीशचंद्र जोधा के निधन के बाद पूर्व राजपरिवार की परंपराओं के अनुसार उनके सिर पर जोधपुर राजपरिवार की ओर से भेजी गई पाग बांधी गई और रक्त से तिलक कर उन्हें गांव की ठाकुर बनाया गया.

jaipur momos vendor girl

CM का काफिला गुजरता रहा, सड़क पर दर्द से तड़पती रही मोमोज बेचने वाली बेटी

26 जून 2026

मुख्यमंत्री के वीआईपी रूट के दौरान एक गरीब युवती के झुलसने और उसके बाद सामने आए नए वीडियो ने प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

pregnant lady

सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की मौत, WHO पहुंचा मामला

26 जून 2026

कोटा में सीजेरियन डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं की मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत सरकार से इस मामले में जानकारी मांगी है. वहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश में जैक्सन लेबोरेट्रीज की उन निर्माण इकाइयों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, जहां ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाए जाते थे. मामले की जांच अभी जारी है.

Khatu Shyam Sundarpura Railway Station (File Photo created by- Vani Gupta/AajTak)

ट्रेन से खाटू श्याम जाना होगा आसान! सुंदरपुरा रेलवे स्टेशन का ब्लू प्रिंट तैयार

26 जून 2026

Khatu Shyam Sundarpura Railway Station: रेल मंत्रालय ने राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम सुंदरपुरा नाम से नया रेलवे स्टेशन बनाने की मंजूरी दी है. यह स्टेशन मंदिर से करीब 11 किलोमीटर दूर होगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रेलवे स्टेशन का डिजाइन खाटू श्याम मंदिर की धार्मिक भव्यता को दर्शाएगा.

Jaipur Rajasthan Education minister

'यह पतिव्रता महिला पर आरोप लगाने जैसा...', डोटासरा पर शिक्षा मंत्री की टिप्पणी

25 जून 2026

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर विवादित टिप्पणी की है. दिलावर ने डोटासरा के आरोपों की तुलना वेश्या से की, जिस पर कांग्रेस नेता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने तीखा पलटवार किया है.

 Jaipur Friends livestream

'राजा-राजा होता है...' बिजनेसमैन का कत्ल कर दोस्तों का फेसबुक Live

25 जून 2026

जयपुर में दोस्ती और शराब पार्टी का अंत खौफनाक हत्याकांड में हुआ. शेयर कारोबारी गुरु प्रसाद चौधरी की हत्या के बाद आरोपियों ने Facebook Live कर सनसनी फैला दी. अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

jaipur woman arrested jem

'बबिता' जैश आतंकी से करना चाहती थी निकाह, PAK जाने के लिए बनाया ये प्लान

25 जून 2026

जयपुर की 38 वर्षीय महिला बबिता धाकड़ उर्फ खदीजा को ATS ने UAPA के तहत गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक कथित कमांडर से निकाह करने के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रही थी.

Advertisement
Advertisement