इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने SCERT के पूर्व निदेशक मनोज पाधी समेत चार अधिकारियों को निलंबित करने और तीन सहायक निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. हालांकि बीजेडी इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और सीबीआई जांच की मांग कर रही है.
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से एक सनसनीखेज कहानी सामने आई. पुलिस के मुताबिक, एकतरफा प्यार में एक युवक ने देर रात युवती के घर में खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस आग में 26 साल की युवती करीब 40 फीसदी झुलस गई. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. बच्ची का गला कटा मिला, जबकि महिला के शरीर पर चाकू के वार के निशान मिले हैं. शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन पुलिस ने डबल मर्डर की संभावना से भी इनकार नहीं किया है.
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक व्यक्ति की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है. पुलिस का आरोप है कि पत्नी और उसके पुरुष मित्र ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और सबूत छिपाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है.
पूर्व आईएएस अधिकारी और वीके पांडियन की पत्नी सुजाता कार्तिकेयन बीजद में शामिल हो गई हैं. उनके पार्टी में आने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हुईं, लेकिन नवीन पटनायक ने साफ कर दिया कि अगले चुनाव में बीजद का नेतृत्व वही करेंगे. सुजाता ने ओडिशा की जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराया है.
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में मणिमा नायक नाम की महिला को घर पर एक जहरीले सांप ने काट लिया. महिला ने सांप को पकड़कर बिस्कुट के डिब्बे में बंद कर दिया. तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें एंबुलेंस से मथिली उप-जिला अस्पताल ले गए और जिंदा सांप को भी साथ लेकर पहुंचे. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ओडिशा के गंजाम जिले में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की 20 वर्षीय BCA छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राज्य के परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना के भतीजे और छात्रा के कथित बॉयफ्रेंड बिस्वजीत जेना को गिरफ्तार कर लिया है.
ओडिशा के रायगढ़ा जिले में 16 जून को भीड़ ने दो NGO कर्मियों को बच्चा चोर समझकर हमला कर दिया. पीड़ितों ने अपना ID कार्ड दिखाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी. इस घटना में गंभीर मारपीट हुई और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ओडिशा सरकार ने कक्षा 1 से 8 की त्रुटिपूर्ण पाठ्यपुस्तकों को वापस लेने से इनकार कर दिया है. सरकार का कहना है कि शिक्षक कक्षा में ही गलतियां सुधारेंगे, जबकि संशोधित किताबें 2027-28 सत्र से लागू होंगी. वहीं, बीजेडी ने 1,760 गलतियों का दावा करते हुए किताबें तुरंत वापस लेने और नई प्रतियां देने की मांग की है.
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पैतृक संपत्ति के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.