भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 14 जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है.
इस दौरे में कुल आठ सीमित ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें तीन वनडे इंटरनेशनल (ODI) और पांच ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल (T20I) मैच शामिल हैं. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा अहम रहेगा.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जुलाई 2025 में इस दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि की थी. यह सीरीज इंग्लैंड के 2026 घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का हिस्सा होगी. दौरे के दौरान मैच इंग्लैंड के विभिन्न प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट में लंबे समय से प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती रही है. दोनों टीमों के पास कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसके कारण सीरीज को लेकर क्रिकेट जगत की नजरें टिकी रहेंगी.
इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से होगी और अंत 19 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन में वनडे मैच के साथ होगा.
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
1 जुलाई - पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
4 जुलाई - दूसरा टी20, मैनचेस्टर
7 जुलाई - तीसरा टी20, नॉटिंघम
9 जुलाई - चौथा टी20, ब्रिस्टल
11 जुलाई - पांचवां टी20, साउथम्पटन
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
14 जुलाई - पहला वनडे, बर्मिंघम
16 जुलाई - दूसरा वनडे, कार्डिफ
19 जुलाई - तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
भारतीय T20I स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेगडे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज
भारतीय ODI स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेगडे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा,जसप्रीत बुमराह, गुरनूर सिंह बरार, कुलदीप यादव
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला. कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन फिलहाल टीम उन अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा कर रही है जिन्होंने हाल के समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं, इस्तीफे और अन्य आरोपों से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि और जांच प्रक्रिया आगे जारी है.
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू नहीं मिला. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनके बाहर रहने से यह बहस छिड़ गई है कि क्या असाधारण प्रतिभाओं के लिए अलग दृष्टिकोण होना चाहिए. फिलहाल वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू टल गया है, लेकिन चर्चा इस बात पर है कि असाधारण प्रतिभाओं को अवसर देने का सही समय और तरीका क्या होना चाहिए.
आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना मजबूत है. लेकिन उन्हें मौका देने के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ सकता है. सवाल है कि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन में किसकी जगह प्रभावित होगी? वीडियो में जानें खेल का समीकरण.
टीम इंडिया के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे से पहले चर्चा में हैं. 15 साल के वैभव को ICC और ECB के सेफगार्डिंग नियमों के कारण टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग चेंजिंग रूम इस्तेमाल करना होगा. आखिर क्या है ये नियम और क्यों वैभव के माता-पिता भी पूरे दौरे में उनके साथ रहेंगे? जानिए पूरी कहानी.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के दौरान ICC के सेफगार्डिंग नियमों के तहत अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि वह टीम मीटिंग, मैच और ड्रेसिंग रूम गतिविधियों में पूरी तरह शामिल रहेंगे. उनके माता-पिता भी पूरे दौरे पर साथ रहेंगे. वैभव जल्द ही भारत के सबसे यंग इंटरनेशनल क्रिकेटर बन सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 119 गेंदों पर 168 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.आशीर्वाद की इस यादगार पारी को बड़े भाई उज्ज्वल और वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज को भारतीय क्रिकेट के लिए अहम माना जा रहा है. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सभी की नजरें होंगी, खासकर विदेशी परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन को लेकर. यह सीरीज आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. क्रिकेट जगत को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अपने अनुभव से टीम को मजबूती देंगे और चुनौतीपूर्ण हालात में प्रभाव छोड़ेंगे.
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने वैभव सूर्यवंशी को तेजी से मिल रही लोकप्रियता के बीच अहम सलाह दी है. श्रीसंत ने कहा कि वैभव को प्रोफेशनल मैनेजरों से दूरी बनाकर सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने वैभव के पिता और कोचों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि परिवार ही उनके करियर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पर्याप्त है.
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले तीन से चार दिनों में हो सकता है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक सेलेक्शन समिति जल्द बैठक करेगी. वहीं हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे विराट कोहली ने रिहैब शुरू कर दिया है और उनके इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुने जाने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है.
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर संभावित टी20 डेब्यू से पहले बीसीसीआई ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को उनके साथ भेजने का फैसला किया है. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया का मानना है कि इससे युवा खिलाड़ी को सीनियर टीम के माहौल में ढलने में मदद मिलेगी. साथ ही बीसीसीआई ने श्रीलंका-ए विवाद पर कार्रवाई की अटकलों को भी खारिज कर दिया.
भारत के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी नहीं बल्कि शोहरत, दबाव और बाहरी शोर से निपटना होगी. अप्टन ने कहा कि युवा बल्लेबाज को सफलता नहीं, बल्कि असफलता के लिए तैयार करना जरूरी है. उन्होंने परिवार, सोशल सर्कल और बढ़ती अपेक्षाओं को भी बड़ा जोखिम बताया.
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ जिस आत्मविश्वास और सफलता के साथ वैभव ने बल्लेबाजी की है, वह अविश्वसनीय है. कोटक ने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट युवा बल्लेबाज पर जरूरत से ज्यादा दबाव या ओवर-कोचिंग नहीं करेगा.
भारतीय टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. BCCI मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. कम उम्र में मिली बड़ी सफलता के बाद उन्हें आगामी विदेशी दौरे के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया है. क्रिकेट जगत में उनके प्रदर्शन और भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि उभरती प्रतिभाओं को सही माहौल और मार्गदर्शन देना उनके विकास के लिए अहम होता है. अब सभी की नजर उनके अगले प्रदर्शन पर है.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ अंदाज से सबका दिल जीत लिया. 15 वर्षीय सनसनी को अब टीम इंडिया में जगह मिली है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वैभव को भारतीय टीम में चुना गया है. इस पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने क्या कहा, देखें वीडियो.
भारतीय क्रिकेट में आने वाला शनिवार बेहद अहम रहने वाला है, जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम चुनेगी. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना मजबूत है, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं. श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या भी चर्चा के केंद्र में हैं.
Team India News:भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज और UK टूर से बाहर हो सकते हैं. दोनों अभी चोट से उबर रहे हैं और मैच फिटनेस से दूर हैं. BCCI सूत्रों के मुताबिक, उनकी वापसी में समय लगेगा. अगस्त में डूलीप ट्रॉफी के जरिए दोनों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म अब भी सवालों में है. आने वाला इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा उनके लिए निर्णायक माना जा रहा है, जहां प्रदर्शन ही उनके भविष्य और कप्तानी तय करेगा. युवा खिलाड़ियों की बढ़ती चुनौती के बीच सूर्या के सामने टीम में अपनी जगह बनाए रखने की बड़ी परीक्षा खड़ी हो गई है.
शेफाली वर्मा ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बल्ले से ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था, फिर दो विकेट झटककर टीम इंडिया की खिताबी जीत आसान की थी. शेफाली बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं.
List of Captains for India in Tests: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के नए टेस्ट कप्तान का ऐलान आज हो गया है. रोहित शर्मा की जगह भारतीय सेलेक्टर्स ने नए कप्तान के नाम पर मुहर लगाई. शुभमन गिल के रूप में भारत को 37वें नंबर का कप्तान मिला. भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू थे. देखें भारत के सभी टेस्ट कप्तानों की पूरी लिस्ट....
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में शनिवार (8 नवंबर) को पांचवां टी20 खेला गया. जहां सूर्यकुमार यादव एक बार फिर टॉस हार गए. इस दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स का जो रिएक्शन दिखा, वो देखने लायक था.