scorecardresearch
 
Advertisement

गुजरात

ahmedabad

कार से टक्कर के बाद बाइक पर सवार तीन शख्स उछलकर जमीन पर आ गिरे

29 जून 2026

कार से हुई टक्कर के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन शख्स हवा में उछलकर जमीन पर आ गिरते हैं. घायलों की मदद करने की बजाय मौके से कार सवार फरार हो जाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत काटकर अंदर घुसे चोर.(Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG)

ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, छत काटकर घुसे चोर, DVR भी ले गए

28 जून 2026

सूरत के पांडेसरा इलाके में चोरों ने कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान की छत का टीन काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए. यह चार साल में चौथी बार है, जब इसी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है.

बैग के पास जाकर रुक गया स्निफर डॉग. (Photo: ITG)

सूंघते ही अलर्ट हो गया स्निफर डॉग... ट्रॉली बैग से मिला 10 करोड़ का ड्रग्स

28 जून 2026

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बैंकॉक से आए एक पैसेंजर के ट्रॉली बैग से करीब 11 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना यानी ड्रग्स बरामद हुआ है. इसकी कीमत 10 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. कस्टम्स ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है.

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच.(Photo: Screengrab)

मिड-डे मील खाने 10 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

27 जून 2026

गुजरात के जामनगर जिले के कालावड़ तालुका स्थित मणवर खीजड़िया गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 10 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सभी बच्चों को इलाज के लिए कालावड़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bharat Taxi का विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. File Photo ITG

भारत टैक्सी अगले 2 साल में 500 से ज्यादा शहरों में शुरू होगी: अमित शाह

27 जून 2026

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के 14 शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू करते हुए कहा कि अगले दो वर्षों में इसका विस्तार 500 से अधिक शहरों तक किया जाएगा. यह देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित, ड्राइवर-स्वामित्व वाली टैक्सी सेवा है, जिसमें जीरो कमीशन मॉडल लागू होगा. ड्राइवरों को पूरी कमाई मिलेगी और वे प्लेटफॉर्म के सह-स्वामी होंगे. योजना के तहत कम ब्याज पर ऋण, बीमा और व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.

 जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई.(Photo: AI-generated)

ऑनलाइन मंगाए वेज पास्ता में नॉनवेज के टुकड़े! जांच में जुटा फूड विभाग

27 जून 2026

गुजरात के जामनगर में ऑनलाइन फूड ऑर्डर को लेकर एक विवाद सामने आया है. एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि Zomato के जरिए मंगाए गए वेज पास्ता में कथित तौर पर नॉनवेज के टुकड़े मिले. ग्राहक ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए जामनगर महानगरपालिका के फूड विभाग में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

महिला का आरोप- बीमारी में पति ने खिला दीं उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाएं. (Photo: Representational)

'पति पोर्न दिखाता है, फिर करता है अप्राकृतिक कृत्य', महिला की आपबीती

27 जून 2026

गुजरात के अहमदाबाद की महिला ने पुलिस के सामने जो आपबीती बयां की, वो सन्न कर देने वाली है. महिला का आरोप है कि पति उसे जबरन पोर्न दिखाता है, फिर अप्राकृतिक कृत्य करता है. विरोध करने पर पीटता है. बीमारी में भी उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाएं खिला देता है, फिर जबरन संबंध बनाता है. महिला ने पति, सास और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

rajkot mega demolition tea snack bill

3 दिन में ₹46 लाख का खर्च... डेमोलिशन ड्राइव में अधिकारियों ने उड़ाई 'दावत'

26 जून 2026

गुजरात के राजकोट में मेगा डिमोलिशन अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के चाय-नाश्ते व खाने पर लाखों रुपये खर्च होने का मामला विवादों में आ गया है. स्टैंडिंग कमेटी ने बिल पर रोक लगाकर अधिकारियों से जवाब मांगा है, जबकि कांग्रेस ने इसे जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी और भ्रष्टाचार करार देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

सेलिब्रिटीज संग फोटो दिखाकर ठगे.(Photo: Sanjay Singh J Rathod/ITG)

नोरा फतेही-कपिल शर्मा के शो का झांसा और 1.41 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

25 जून 2026

सूरत में इवेंट मैनेजमेंट का कारोबार करने वाले एक युवक से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लाइव शो कराने के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के साथ तस्वीरें दिखाकर भरोसा जीता और अलग-अलग खर्चों के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है.

The terror of wild animals

दादा के सामने 5 साल के जियान को उठा ले गई शेरनी, उल्टी में मिले अवशेष

25 जून 2026

गुजरात के अमरेली जिले के चतूरी गांव में 5 साल के जियान को शेरनी उसके दादा की आंखों के सामने उठाकर ले गई. कुछ देर बाद बच्चे का शव मिला. वन विभाग ने नौ घंटे तक अभियान चलाकर पांच शेरों को पकड़ा. एक नर शेर की उल्टी में बच्चे के अवशेष मिलने से घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

court demo

हरेन पंड्या मर्डर केस: दोषी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 6 महीने का वक्त

25 जून 2026

हरेन पंड्या हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी मोहम्मद असगर अली की समयपूर्व रिहाई की अर्जी पर गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 6 महीने के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है. असगर अली 14 साल से अधिक जेल में बिता चुका है और अच्छे आचरण के आधार पर रिहाई की मांग कर रहा है.

अंगूठी सहित पैसे लूटकर फरार हो गए थे आरोपी. (Photo: ITG)

गे-डेटिंग ऐप पर पार्टनर की तलाश, युवक मिलने पहुंचा, फिर हो गया खेल

25 जून 2026

अहमदाबाद में एक युवक समलैंगिक संबंधों की चाह में गे-डेटिंग एप यूज कर रहा था. इसी दौरान उसका संपर्क एक अनजान व्यक्ति से हुआ. बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया. जब युवक मिलने पहुंचा तो वहां दो लोग थे. दोनों युवक को सुनसान जगह पर ले गए और फिर पीटने के बाद लूट लिया.

Air India and IndiGo aircraft came face-to-face Ahmedabad.

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आए 2 विमान

25 जून 2026

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए. ATC की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई से दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया.

Gujarat Weather Forecast Today 25 June 2026 (File Photo- PTI)

अल-नीनो का असर, गुजरात में मॉनसून की एंट्री लेकिन पारा 40 डिग्री पार!

25 जून 2026

Gujarat Weather: देश के मौसम पर इस बार अल नीनो का साया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में पानी का तापमान बढ़ने से भारत का मॉनसून कमजोर पड़ सकता है. गुजरात में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 24 जून 2026 को गुजरात के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है, लेकिन गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है.

Rajkot AAP leader committed suicide.

AAP नेता फंदे से लटकी मिली, परिवार बोला- शादीशुदा पार्टनर ने मार डाला

24 जून 2026

राजकोट में आम आदमी पार्टी की पूर्व उम्मीदवार नंदनी बोसमिया का शव उनके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला है. जेतपुर नवागढ़ नगरपालिका का चुनाव लड़ चुकीं नंदनी जूनागढ़ के एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं, जिसके बाद परिवार ने हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं.

राजकोट में बारिश से गहराया संकट, अंडरपास में पानी भरने से फंसी बस

24 जून 2026

राजकोट के गोंडल में तेज बारिश से संकट गहरा गया है. रेलवे अंडरब्रिज में करीब 5 फीट तक पानी भर गया और एक बस उसी अंडरब्रिज में जा फंसी. जूनागढ़-दाहोद रूट पर एसटी बस अंडरब्रिज से गुजरने का प्रयास कर रही थी, तभी ये हादसा हुआ. उस वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे. हालात ऐसे हो गए कि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर जेसीबी को बुलाना पड़ा.

Bus stuck in Railway Underbridge due to Waterlogged in Rajkot

राजकोट: बारिश के पानी से लबालब अंडरब्रिज में फंसी यात्रियों से भरी बस

24 जून 2026

Gujarat Rain: भारी बारिश के कारण गुजरात के गोंडल इलाके के एक रेलवे अंडरब्रिज में बारिश का पानी भर गया. इस पानी में यात्रियों से भरी बस फंस गई. स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने JCB की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकाला.

Ahmedabad police busted fake blood plasma racket.

अहमदाबाद में नकली ब्लड प्लाज्मा रैकेट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 

24 जून 2026

गुजरात के अहमदाबाद में फार्मा और मेडिकल जगत को हिलाकर रख देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. चांगोदर की एक लैब में कैंसर की दवाओं और मरीजों के इलाज में काम आने वाले असली ब्लड प्लाज्मा को चुराकर उसकी जगह नमक का पानी (सलाइन वॉटर) भरकर बाजार में बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है.

अंडरब्रिज में फंसी यात्रियों से भरी बस. (Photo: Screengrabs)

VIDEO: पहली ही बारिश में खुली पोल, अंडरब्रिज में फंसी बस... JCB से हुआ रेस्क्यू

24 जून 2026

गुजरात के राजकोट से एक प्रशासन की पोल खोलने वाला वीडियो सामने आया है. यहां गोंडल में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरब्रिज में पानी लग गया. जिससे वहां से गुजर रही बस फंस गई. काफी मशक्कत के बाद भी जब बस नहीं निकली तो जेसीबी की मदद से निकाला गया.

AAP MLA Chaitar Vasava

AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की जेल, पत्नी समेत 9 दोषियों को सजा

23 जून 2026

नर्मदा की अदालत ने वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट, धमकी और रंगदारी से जुड़े मामले में AAP विधायक चैतर वसावा समेत 9 लोगों को 7 साल की सजा सुनाई है. फैसले के बाद वसावा के विधायक पद पर भी खतरा बढ़ गया है. मामले को लेकर गुजरात की राजनीति गरमा गई है और विपक्षी दलों ने फैसले पर सवाल उठाए हैं.

नगर निगम टीम के आगे बुजुर्ग का अनोखा प्रदर्शन, वायरल हुआ वीड‍ियो

23 जून 2026

राजकोट में गुजरात हाउसिंग बोर्ड के जर्जर आवासों में नल कनेक्शन काटने पहुंची नगर निगम टीम के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, मकानों को खाली कराने की कार्रवाई के बीच स्थानीय लोगों ने विरोध किया और इसी दौरान एक बुजुर्ग नल कनेक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे में जाकर लेट गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.

Advertisement
Advertisement