यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है. सीएम योगी और अखिलेश यादव आमाने-सामने हैं. सोमवार को पीलीभीत से सीएम योगी ने अखिलेस यादव और कांग्रेस पर हमला बोला. योगी ने कहा कि यूपी में 'साइकिल' चलेगी तो दंगा होगा. तुष्टीकरण को लेकर भी सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को घेरा. देखें वीडियो.
अयोध्या के फैजाबाद बार एसोसिएशन ने राम मंदिर के दान में कथित हेराफेरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया है. एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जो वकील आरोपियों की पैरवी करेगा, उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. बैठक में मंदिर प्रबंधन से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से तीन दिन में अयोध्या छोड़ने की मांग भी की गई.
यूपी के हरदोई में शादी से ठीक पहले संविदा बिजलीकर्मी महेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई. इस दुखद घड़ी में कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला देवदूत बनकर सामने आए. उन्होंने पूरे मान-सम्मान के साथ बेटी सान्वी की शादी का खर्च उठाया और खुद पिता बनकर उसका कन्यादान किया.
राम मंदिर के चढ़ावे में गबन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने हैं. अखिलेश ने कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादियों के राज में रामभक्तों के साथ हुए सलूक को लेकर सीधा वार किया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत की जनसभा में तुष्टिकरण की नीति को लेकर सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विभाजन के बाद आए हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध शरणार्थियों की कभी सुधि नहीं ली.
मुजफ्फरनगर जिले में बिजली कटौती से नाराज लोगों द्वारा बिजलीघर पर हंगामा करने के बाद बड़ा सियासी ड्रामा सामने आया है. सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को धमकी भरा फोन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का खुलकर समर्थन करने की चुनौती दी है. सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हाईराइज सोसाइटी की इमारत में आग लग गई. एक फ्लैट के एसी में धमाके के बाद इमारत धू-धू कर जलने लगी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अरण्या सोसाइटी की एक इमारत में 22वीं मंजिल पर ये आग लगी थी.
वाराणसी के आईएमएस-बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में एनेस्थीसिया विभाग के 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू ने ड्रिप के जरिए एनेस्थीसिया की दवा का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली. कमरे से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान भी दर्ज किया है. इस मामले में अनिल मिश्रा से भी पूछताछ हो सकती है. चंपत राय ने अभी हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है. हालांकि उनके इस्तीफे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. छापेमारी के दौरान अविनाश शुक्ला को हिरासत में लिया गया है. उसके पास से नकदी भी बरामद की गई है.
उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों राम मंदिर के चंदा चोरी के मुद्दे पर सपा ने आक्रामक तेवर अपना रखा है, जिसे काउंटर करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने भी बड़ा दांव चल दिया है. सीएम योगी ने एक तरफ मथुरा का मुद्दा उठाकर प्रहार किया तो दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मनोहर लोहिया के परिजनों से मुलाकात की.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में इंसानियत और साहस की मिसाल पेश करने वाले एक बुजुर्ग सपेरे की दर्दनाक मौत हो गई. जहरीले कोबरा के डसने के बावजूद उन्होंने पहले सांप को पकड़कर सुरक्षित बोरे में बंद किया, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े. अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में जो कुछ हुआ है, बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. लेकिन, राहत की बात बस इतनी है कि विपक्ष मुद्दा उठाने के नाम पर बयानबाजी की रस्मअदायगी भर निभा रहा है.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पीएम आवास की नींव खोदते समय 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश अचानक बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. पिता का शव देख उनका 15 वर्षीय बेटा राज भी सदमे से गिर पड़ा और उसकी भी मौत हो गई. इस हृदयविदारक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है.
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर मंदिर में चढ़ावा में हेरफेर करने के आरोप लगे हैं. इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा है कि सीबीआई की अगुवाई में एक टीम बनाकर समय सीमा के भीतर जांच कराई जाए और यह जांच कोर्ट की निगरानी में हो. याचिकाकर्ता ने इस मामले को तुरंत सुनने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट ने औपचारिक शिकायत दर्ज होने से पहले ही कथित गबन की गई रकम की रिकवरी शुरू कर दी थी. 4 जून को चंपत राय को पहली बार गड़बड़ी की जानकारी मिली थी.
बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी के साथ लंबे समय तक सियासी अदावत रखने वाले माफिया बृजेश सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. बृजेश सिंह के चुनाव लड़ने से सिर्फ एक सीट का नहीं बल्कि पूर्वांचल की सियासत पर भी असर पड़ सकता है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक एनआरआई युवक पर पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता के पिता का आरोप है कि रामपुर निवासी गगनदीप सिंह ने कनाडा में पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उनकी बेटी से अप्रैल 2022 में विवाह किया और करीब दो करोड़ रुपये दहेज लिया.
संभल जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-माफियाओं के चंगुल से 101 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया है. 60 साल पहले नगर पालिका के फर्जी पट्टे के जरिए इस बेशकीमती जमीन को निजी हाथों में सौंपने का यह खेल खेला गया था.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान दर्ज किया है. चढ़ावा चोरी केस में जांच जारी है.
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है. दान चोरी के कथित मामले के बाद अब सिफारिश के आधार पर हुई नियुक्तियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है. नियमों का पालन किए बिना भर्ती पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.