साउथ सिनेमा (South Cinema), भारत में चार प्रमुख फिल्म उद्योगों में से एक है. दक्षिण भारतीय सिनेमा में देश के चार प्रमुख भाषाओं- तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में फीचर फिल्में बनती हैं. उन्हें अक्सर बोलचाल की भाषा में टॉलीवुड (Tollywood), कॉलीवुड (Kollywood), सैंडलवुड (Sandalwood) और मॉलीवुड (Mollywood) कहा जाता है.
दक्षिण भारतीय फिल्में, चाहे कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, या तमिल, मुख्य रूप से उनके अपने क्षेत्रों के संस्कृति, बोली, राजनीति, सामाजिक संरचना और लोगों की जीवन शैली के अनुरूप होती हैं (South Cinema Culture).
साउथ सिनेमा ने हमेशा प्रभावी ढंग से अपनी फिल्मों का प्रोडक्शन किया है. इसने भारतीय सिनेमा में कई सबसे महंगी फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें कि के.जी.एफ.2.0 (KGF), एंथिरन, बाहुबली (Baahubali), पुष्पा (Pushpa) और आरआरआर (RRR) शामिल है. ये फिल्में सुपरहिट रहीं है. फिल्म आरआरआर के एक गाने को तो ऑरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है (Oscars for South Cinema).
दुनिया भर में 200 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म 2008 की तमिल फिल्म 'दशावतारम' थी, जिसमें भारत के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक कमल हासन ने दस अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं. इसके अलावा, दुनिया भर में 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म 2007 की तमिल फिल्म 'शिवाजी' थी, जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थें (South Cinema Gross over 200cr Worldwide).
साउथ सिनेमा के कलाकार विश्वभर में लोकप्रिय है, इनमें अभिनेता विजय, प्रभास, अजित कुमार, रामचरण, जू. एनटीआर, धनुष, कमल हासन और रजनीकांत शामिल है. अभिनेता रजनीकांत को तो दक्षिण भारतीय भगवान की तरह पूजते हैं. वहीं बात करें सबसे सफल साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियों की तो उनमें नयनतारा, सामंथा रुथ प्रभु, पूजा हेगड़े, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना और साईं पल्लवी शामिल हैं (South Cinema Most Famous Actors and Actresses).
2021 में, साउथ सिनेमा का संयुक्त घरेलू बॉक्स-ऑफिस कुल 2,400 करोड़ रुपए था, जो हिंदी फिल्म बाजारों से काफी अधिक था (South Cinema Box Office Collection 2021). तेलुगु फिल्म उद्योग बॉक्स ऑफिस राजस्व के मामले में भारत के सबसे बड़े फिल्म उद्योग के रूप में उभरा है.
साउथ एक्ट्रेस श्रुति कृष्णा अपनी लव लाइफ और पिता की जुड़वा बहनों संग शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं. श्रति का कहना है दो माओं का होना उनकी खुशनसीबी हैं. उन्हें दोनों माओं से प्यार मिला है.
बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राजामौली ने साफ किया है कि महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म आजकल के ट्रेंड की तरह कई पार्ट्स में नहीं आएगी. उन्होंने दर्शकों को फिल्म से 30 मिनट का एक सीक्वेंस भी दिखाया.
दिग्गज तमिल डायरेक्टर और राइटर के. भाग्यराज के निधन से बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर बेहद दुखी हैं. हाल ही में भाग्यराज का हार्ट अटैक से निधन हुआ था. अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक नोट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अनिल ने खुलासा किया है कि कई ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के असली क्रिएटर के. भाग्यराज ही थे
तमिलनाडु सरकार ने विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायगन' प्रोड्यूस करने वाले वेंकट नारायण को नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस नियुक्ति का सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही थलपति विजय के फैंस और जनता काफी हैरान हैं. कइयों ने तो इसमें कुछ 'विशेष' एंगल भी निकाल डाले.
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर, राइटर और एक्टर कृष्णस्वामी भाग्यराज (के. भाग्यराज) का शनिवार सुबह 73 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. 40 साल से भी लंबे फिल्मी करियर में सामाजिक संदेश और बेहतरीन कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले भाग्यराज का बॉलीवुड से भी गहरा नाता था
समांथा रुथ प्रभु बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. वो इन दिनों अपनी फिल्म मां इंति बंगाराम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म को करने में वो थोड़ी घबराई हुई थीं क्योंकि उन्हें डर था कहीं वो वापस बीमार ना पड़ जाएं.
बाहुबली फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. साउथ सिनेमा एकदम से लोगों की नजरों में आने लगा था. इस अचानक सक्सेस से प्रभास बड़े परेशान हुए थे. उन्होंने बताया कि कैसे बाहुली फिल्म ने उनकी तबीयत बिगाड़ दी थी.
एसएस राजामौली की कल्ट फ्रेंचाइजी 'बाहुबली' को लेकर एक ऐसा हिंट सामने आया है जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. नई डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबेयरर' में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने फिल्म की मेकिंग के कई अनसुने किस्से शेयर किए. इस दौरान प्रभास ने कैमरे की तरफ तीन उंगलियां दिखाकर 'बाहुबली 3' की तरफ बड़ा इशारा किया.
सीएम थलपति विजय ने तमिलनाडु की जनता को एक नया तोहफा दिया है. राज्य में 300 नई स्टेट बसें चलाई गई हैं, जिसका उदघाटन खुद विजय ने किया है. वो बस में बैठकर शहर की सैर भी करते नजर आए हैं.
'थलाइवा' रजनीकांत ने सार्वजनिक मंचों पर बोलने से लगने वाले डर और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी. थलपति विजय की जीत पर दिए गए बयान के बाद हुई भारी ट्रोलिंग का इशारा करते हुए रजनीकांत ने कहा कि आज के दौर में वे कुछ बोलें या चुप रहें, लोग दोनों ही सूरतों में उनकी आलोचना करने का बहाना ढूंढ लेते हैं.
वायरल वीडियो से प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलने के बाद, 'मा इंटी बंगरम' की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने कन्फर्म किया कि सामंथा रूथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरू के साथ अपने पहले बच्चे के वेलकम के लिए तैयार है.
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट से पर्दा आखिरकार उठ गया. इसी के साथ अब अगस्त का महीना सिने लवर्स के लिए काफी एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला होगा. एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होगी.
बीते दिनों 'कांतारा चैप्टर 1' की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी डीपफेक का शिकार बनीं. इसके बाद बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने एक्ट्रेस की AI-जनरेटेड तस्वीरें बनाने और शेयर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक्टर सामंथा ने शनिवार को फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ 'मा इंटी बंगारम' को मिले अच्छे रिस्पॉन्स का जश्न मनाया. जब इस सेलिब्रेशन के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, तो फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए.
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिनकारा कोनिडेला को काफी समय तक लोगों की नजरों दूर रखने के बाद उनका चेहरा दिखाया है. बेटी के तीसरे जन्मदिन पर सुपरस्टार ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.
डायरेक्टर अनिल रविपुडी की हैदराबाद में हुई फिल्म लॉन्चिंग के एक वीडियो में, जाने-माने फिल्ममेकर के. राघवेंद्र राव एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी के हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते हुए दिख रहे हैं. जिसके बाद लोगों ने उनके गलत व्यवहार के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया हैं.
'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद खबरें थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म में उनकी जगह ले सकती हैं और हैदराबाद में शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं. पहले खबर आई थी कि दीपिका की जगह साई पल्लवी लेने वाली हैं. फिल्म की टीम ने अब कास्टिंग का राज खोल दिया है.
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर अब साउथ सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' और 'चांद मेरा दिल' जैसी फिल्मों के लगातार फेलियर के बाद, धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी पहली मलयालम फिल्म ओडियन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. क्या साउथ से उन्हें सक्सेस मिल पाएगी?
ऑस्कर विनिंग फिल्म RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया है कि उन्हें सिंधु घाटी सभ्यता पर फिल्म बनाने का एक बेहतरीन आईडिया आया था. लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान की वजह से वो इस आईडिया को आगे डेवलप नहीं कर पाए. राजामौली का आईडिया जानने के बाद ट्विटर की जनता उनसे काफी इम्प्रेस नजर आई.
अमाला सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए फैन्स से कनेक्शन बनाए हुए हैं.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचंपेट क्षेत्र के 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देकर शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया. कार्यक्रम में दोनों ने छात्रों को प्रेरित किया और अपने सपनों के बारे में भी बात की.