scorecardresearch
 
Advertisement

महाराष्ट्र

अकोला में बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुवाई शुरू (फोटो- Screengrab ITG)

लंबे इंतजार के बाद मॉनसून मेहरबान, अकोला में खरीफ फसलों की बुवाई शुरू

29 जून 2026

महाराष्ट्र के अकोला जिले में लंबे इंतजार के बाद मॉनसून की पहली अच्छी बारिश हुई है, जिससे सूखे खेतों में रौनक लौट आई है. बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है. इस साल जिले में लगभग 5.41 लाख हेक्टेयर में फसलों की खेती का लक्ष्य है, जिसमें सोयाबीन और कपास प्रमुख हैं.

केतन के भाई का वकील को लेकर बड़ा दावा. (Photo: ITG)

Exclusive: 'आशुतोष हमारे वकील नहीं, वे हमें...', केतन केस पर सिया के भाई

29 जून 2026

केतन हत्याकांड में आरोपी सिया के भाई साहिल ने आजतक से बातचीत में कई अहम बातें कहीं. उसने दावा किया कि वकील आशुतोष श्रीवास्तव को उसने नियुक्त नहीं किया और उन पर धमकी देने का आरोप भी लगाया. साहिल ने कहा कि अब बिपुल उनके वकील होंगे और इस संबंध में कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जा चुका है.

 Ketan, 26, died after falling from Lohagad Fort on June 18. Police have arrested Siya Goyal and her alleged lover, Chetan Chaudhary,

क्या बच जाएंगे सिया-चेतन, केतन की मौत का ना चश्मदीद और ना गवाह

29 जून 2026

क्या बिना चश्मदीद गवाह के भी सिया गोयल और चेतन चौधरी को सजा हो सकती है ?  केतन अग्रवाल मौत मामले में यही सबसे बड़ा सवाल बन गया है. पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन, मोबाइल डेटा, सीसीटीवी, कॉल डिटेल और परिवार से पूछताछ समेत कई साक्ष्य जुटाए हैं. अब जांच की दिशा परिस्थितिजन्य और डिजिटल सबूतों पर टिकी है.

आरोपी भीमराव कांबले को मिली मौत की सजा (Photo: ITG)

3 साल की बच्ची से रेप और हत्या, 65 साल के आरोपी को मिली मौत की सजा

29 जून 2026

Bhimrao Kamble death penalty in Nasrapur Rape Case: पुणे की स्पेशल कोर्ट ने तीन साल की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा दी है. यह घटना 1 मई 2026 को नसरापुर गांव में हुई थी, जिसमें आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर रेप किया और उसकी हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे और हाईवे जाम किया गया था.

सिया के मां-पिता से कई घंटों तक पूछताछ हुई (Photo: AI Generated)

सिया-साहिल के बीच लड़ाई, केतन-चेतन पर वो 10 सवाल जो पूछे गए मां-बाप से

29 जून 2026

बाली रवाना होने से पहले आखिर कैब में क्या हुआ था? केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में कैब चालक के बयान ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. ड्राइवर ने रास्ते में सिया गोयल और उसके भाई साहिल के बीच लड़ाई, पासपोर्ट की तलाश और संदिग्ध घटनाक्रम का दावा किया है. वहीं, पुलिस ने सिया के माता-पिता और भाई से करीब 12 घंटे पूछताछ कर चेतन, केतन और रिश्तों को लेकर 10 अहम सवाल किए.

मुंबई के मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल, जान‍िए क्या थी पूरी साज‍िश

29 जून 2026

मुंबई में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी द्वारा जहरीले पदार्थ को पेनकिलर बताकर बांटने की कोशिश की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया.

भिवंडी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई. (Photo: ITG)

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेट बदलकर एक्सपायर सामान बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

29 जून 2026

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भिवंडी में एक्सपायर और खराब खाद्य पदार्थों को दोबारा बाजार में बेचने वाले अंतर-राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान 52 लाख रुपये से अधिक का अवैध खाद्य स्टॉक जब्त किया गया.

पुलिस अपने साथ सिया को लेकर लोहागढ़ पहुंची (Photo: ITG)

'सिया,आपने आखिर केतन को क्यों मारा...' हर कोई सुनना चाहता था जवाब

29 जून 2026

'सिया, आपने आखिर केतन को क्यों मारा?'  लोहागढ़ किले पर यही सवाल सबसे ज्यादा गूंजा, लेकिन आरोपी सिया गोयल ने एक शब्द भी नहीं कहा. क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को दोहराया. जांच में पुलिस का दावा है कि वारदात पहले से बनाई गई योजना के तहत हुई थी. अब पूरे मामले की नजर अदालत की अगली सुनवाई और जांच में सामने आने वाले नए साक्ष्यों पर टिकी है.

मुंबई के निचले इलाकों में भारी बारिश से जल भराव, अंधेरी सब वे बंद

29 जून 2026

मुंबई में देर रात से भारी बारिश हो रही है और तमाम इलाके पानी पानी हो गये हैं. अंधेरी सबवे में इतना पानी भर गया है कि वो पूरी तरह से बंद हो गया है. शहर के निचले इलाकों में कई जगहों पर भारी जल भराव की तस्वीरें आ रही हैं. मूसलाधार बारिश के बीच रात करीब पौने दो बजे अंधेरी सबवे में ट्रैफिक बंद करना पड़ा.

Mumbai Local Train

गर्मी में मुंबई लोकल का सफर होगा आसान, मेन लाइन पर बढ़ेंगी AC ट्रेनें

29 जून 2026

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सेंट्रल रेलवे ने 29 जून 2026 से मेन लाइन की 12 नॉन-एसी लोकल ट्रेनों को AC लोकल में बदलने का फैसला किया है. इसके साथ ही सेंट्रल रेलवे पर एसी लोकल ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो जाएगी, जिनमें मेन लाइन पर 92 और हार्बर लाइन पर 28 सेवाएं शामिल होंगी.

siya ketan chetan

...तो सिया भी खाई में जाती, इस गड़बड़ से बचने के लिए की थी मर्डर की प्रैक्टिस

29 जून 2026

पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की ऐसी साजिश रची थी, जिसमें हर छोटे-बड़े कदम की पहले से योजना बनाई गई. अब क्राइम सीन रीक्रिएशन और पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं.

सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि फुटबॉल ग्राउंड से जुड़े मुद्दे को संसद में उठाएंगे.

मुंबई: बांद्रा के फुटबॉल ग्राउंड को कन्वेंशन सेंटर बनाने के प्रस्ताव का विरोध, खिलाड़ियों ने उठाई आवाज

29 जून 2026

मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन फुटबॉल ग्राउंड को एग्जिबिशन सेंटर बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ खिलाड़ियों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की कोशिश है कि सरकार इस पर फिर से विचार करे.

ट्रैफिक ठप, अंधेरी सबवे बंद और हर तरफ जलभराव... भारी बारिश से मुंबई बेहाल

29 जून 2026

Monsoon Rain in Mumbai: मुंबई और नवी मुंबई में मॉनसून की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है. बीती रात से जारी तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव है. अंधेरी सबवे, वाशी, किंग्स सर्कल और कई निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित है.

उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. (Photo: Representational)

शिवसेना विधायक बोले- कमीशन वाली क्लिप फर्जी, AI से वीडियो बनाने का दावा

28 जून 2026

शिवसेना विधायक राजेश क्षीरसागर ने सोशल मीडिया पर वायरल कथित 'कमीशन' वाले वीडियो को फर्जी बताते हुए दावा किया कि इसे AI की मदद से बनाया गया है और उनकी आवाज डब की गई है. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. विधायक ने कहा कि वीडियो पहली बार नगर निगम चुनाव से दो दिन पहले वायरल हुआ था. उनकी कानूनी टीम भी मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Siya Goyal from Pune has been accused of killing her fiancé, Ketan Agarwal, by pushing him off Lohagad Fort

'सिया ने पर्स से कुछ निकाला...', केतन हत्याकांड में कैब ड्राइवर ने खोले राज

28 जून 2026

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है. मुंबई एयरपोर्ट तक आरोपी सिया, उसके भाई साहिल और केतन को छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने दावा किया है कि रास्ते में सिया ने गाड़ी की डिक्की खुलवाकर अपने पर्स से कुछ निकाला था. इसके कुछ देर बाद केतन का पासपोर्ट गायब होने की बात कही गई.

स्विमिंग पूल में लगाई छलांग और चली गई जान, देखें हादसे का Video

28 जून 2026

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से एक भयानक हादसे की तस्वीर सामने आई है जिसमें एक शख्स की जान चली गई. कुछ दोस्त मौसम का मजा लेते हुए पूल पार्टी कर रहे थे. तभी ऊंचाई से सिर के बल एक शख्स पूल में छलांग लगाता है. जिससे उसका सिर पूल के फ्लोर से टकराया और इसकी जान चली गई. देखें.

Mumbai local stabbing

मुंबई में फिर चाकूबाजी! 'सॉरी' बोलने के बाद भी युवक पर जानलेवा हमला

28 जून 2026

मुंबई से एक और चाकूबाजी का मामला सामने आया है. माहीम इलाके में एक युवक ने मामूली धक्का लगने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Siya Goyal का एक्सक्लूसिव वीडियो

28 जून 2026

पुणे के चर्चित Ketan Agarwal Murder Case में पुलिस ने आरोपी सिया गोयल को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना दोहराई. जांच टीम ने बताए गए विवरण के आधार पर हालात समझने की कोशिश की. इस प्रक्रिया में एक डमी का इस्तेमाल किया गया. मामले में अब जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

लोहगढ़ किले पर हैवानियत की गवाही.(Photo:ITG)

'सिया के चेहरे पर नहीं था कोई दुख', मंगेतर के बर्ताव से दंग थी रेस्क्यू टीम

28 जून 2026

Pune Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में शव निकालने वाले रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ का बड़ा बयान. कहा कि केतन का सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मौके पर मौजूद मंगेतर सिया गोयल हैरान करने वाली हद तक शांत थी. पूरी रिपोर्ट...

Ketan Murder का क्राइम सीन रिक्रिएशन

28 जून 2026

सिया ने केतन को किले से कैसे गिराया, इसका सच अब सामने आ गया है. इस मामले में जांच के दौरान कई हैरान करने वाली बातें निकलकर आई हैं. इसी बीच पुलिस ने 28 जून को सीन रिक्रिएशन किया और सिया को लोहागढ़ किला लेकर पहुंची. देखें ये Exclusive वीडियो...

उद्धव-फडणवीस एक ही फ्लाइट में, अनिल देसाई बोले- राजनीति में दूरियां ज्यादा दिन नहीं रहतीं

28 जून 2026

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद अनिल देसाई ने उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक ही विमान से यात्रा करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में दूरियां या फासले हमेशा के लिए नहीं रहते और समय के साथ परिस्थितियां बदलती रहती हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब बागी सांसदों के चुनाव क्षेत्रों में उद्धव ठाकरे की रैलियों की तैयारी चल रही है. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की शुरुआत हो रही है.

Advertisement
Advertisement