बेंगलुरु के जेपी नगर में हिस्ट्रीशीटर हलमुक राजा की भरी सड़क पर हत्या कर दी गई. शनिवार शाम आईजी सर्कल के पास तीन हमलावरों ने उसे घेरकर धारदार हथियारों से बेरहमी से काट डाला. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें राजा जान बचाने के लिए दौड़ता दिखा. हमले के बाद आरोपी पीली नंबर प्लेट की कार में फरार हो गए.
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने RSS के रजिस्ट्रेशन विवाद को लेकर दर्ज मानहानि मामले में कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ने की बात कही है. खड़गे ने कहा कि वो दबाव बनाने की कोशिशों का सामना करेंगे और कानून का पालन करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष बी.के हरिप्रसाद ने भी खड़गे का समर्थन करते हुए RSS को दोहरे मापदंड छोड़ने की सलाह दी.
ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड को जबरन कार में बैठाकर बेंगलुरु से ले जा रहा एक युवक... रास्ते में धमकियां... चलती कार में हमला और फिर अचानक जोरदार धमाका... कर्नाटक के तुमकुरु में सामने आई इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला और कैब ड्राइवर घायल हैं. पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में आरोपी अपने साथ विस्फोटक लेकर आया था और उसी से कार में धमाका हुआ.
बेंगलुरु में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषि थापंडा के घर 45 साल के व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक की शादीशुदा जिंदगी में अनबन चल रही थी और वह कई बार एक्ट्रेस के घर रुका करता था. वैशाक पर बिजनेसमैन को धमकी देने का आरोप भी था, जिसके कारण वो तनाव में था.
एनसीईआरटी की कक्षा 6 की कन्नड़ किताब 'कृष्ण' को लेकर कर्नाटक के शिक्षा अधिकार संगठन PAFRE ने कई सवाल उठाए हैं. संगठन का कहना है कि किताब में धार्मिक विषयों को बढ़ावा दिया गया है. खाने को लेकर भी आरोप है कि सिर्फ शाकाहारी भोजन को संतुलित आहार बताया गया है, जबकि अंडा, मछली और मांस को बाहर रखा गया है.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनके बेटे प्रियांक खड़गे पर सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट के जरिए 100 करोड़ रुपये की जमीन लूटने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर, प्रियांक खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ आरएसएस को खुश करने के लिए ऐसे निराधार आरोप लगा रही है.
ये दर्दनाक कहानी कर्नाटक की है. 21 साल की लड़की की शादी आज 24 जून को होने वाली थी. लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने और उसके माता-पिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. दरअसल, उल्लास गौड़ा नाम के युवक ने कुछ दिन पहले लड़की की प्राइवेट तस्वीरें उसके मंगेतर को भेज दी थीं.
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी सख्त एक्शन की तैयारी में है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. पार्टी ने क्रॉस वोटिंग में शामिल विधायकों के नाम और कारण बताने का आदेश दिया है.
बेंगलुरु के कस्तूरीनगर में PG मालिक माधव माटले (37) की कथित तौर पर दो कॉलेज छात्रों ने बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब माटले ने दोनों युवकों को PG परिसर में नल पर पैर धोने से रोका. बहस के दौरान माटले बैट लेकर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने बैट छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया.
कर्नाटक के बल्लारी में करीब 150 किसानों ने प्रशासन की अनदेखी के बाद सर्विस रोड की खुद मरम्मत करवाई. किसानों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. ऐसे में उन्होंने 3 लाख रुपये जमा करके सड़क बनवा डाली.
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस की रैली के कारण शहर में जाम लगने और नीट छात्रों के देर से परीक्षा केंद्र पहुंचने का आरोप लगाया था. अब कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने इन आरोपों को गलत करार दिया. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी किया था. प्रियांक ने BJP सांसद से कहा कि उन्हें अपनी गलतियों पर ध्यान देना चाहिए.
बी.के. हरिप्रसाद ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पद औपचारिक रूप से संभाला. पदभार ग्रहण करने के बाद हरिप्रसाद ने कहा पार्टी के सामने बड़ी चुनौती 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव हैं.
कर्नाटक सरकार ने जनता की शिकायतों के सीधे निपटारे के लिए 'प्रजासेवा विभाग' बनाने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया विभाग के प्रमुख के रूप में एक आईएएस अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा.
बेंगलुरु में मोबाइल छिनैती की कोशिश के बाद भाग रहे एक आरोपी की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में है. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है.
कर्नाटक में ट्रेडिंग के बहाने 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में एक CID पुलिस इंस्पेक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने निवेश में ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया था. इसके बाद उससे मारपीट की और धमकाकर पैसे लूट लिए.
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने भाजपा और जेडीएस गठबंधन के भीतर एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा सात में से पांच सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, भाजपा ने अपनी ही पार्टी के उन विधायकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का संकल्प लिया है जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है.
कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित प्रसिद्ध योग नरसिम्हा स्वामी मंदिर में हुंडी (दानपात्र) से चोरी का मामला सामने आया है. इसको लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य पुजारी समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के चलते यह कार्रवाई की गई है.
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग के जरिए कांग्रेस को मात दिया तो कर्नाटक में बीजेपी के साथ खेला हो गया. कर्नाटक एमएलसी चुनाव में बीजेपी और जेडीएस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस पांच सीटें जीतने में सफल रही, जो सीधे तौर पर जेडीएस को झटका लगा है, लेकिन उसकी आंच में बीजेपी भी झुलस गई है.
झारखंड और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में झटके लगे, जबकि कर्नाटक में अतिरिक्त वोटों से जीत मिली. चुनाव नतीजों ने संगठन, गठबंधन और रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं.
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की, जबकि बीजेपी को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा. चुनाव में बीजेपी और जेडी(एस) के विधायकों की कथित क्रॉस वोटिंग ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया और मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व को मजबूत संदेश मिला.
कर्नाटक के बिदादी में प्रस्तावित टाउनशिप परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर बवाल मच गया है. इसके विरोध में स्थानीय किसानों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है. किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार 33,000 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए उपजाऊ जमीन जबरन छीन रही है.