scorecardresearch
 
Advertisement

तेलंगाना

सुष्मिता, जिसने मौत को लगा लिया गले. (File Photo: Abdul Basheer/ITG)

अजन्मे बच्चे के DNA टेस्ट की जिद पर अड़ा पति... आहत गर्भवती ने दे दी जान

29 जून 2026

तेलंगाना के मेडक जिले में 23 वर्षीय गर्भवती महिला जी सुष्मिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. परिवार का आरोप है कि पति अभिलाष अजन्मे बच्चे के पितृत्व पर शक जताकर DNA टेस्ट की मांग करता था और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देता था.

4 आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Representational)

यूट्यूब पर सीखा हत्या का तरीका, फिर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

26 जून 2026

तेलंगाना के नलगोंडा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने ऑनलाइन वीडियो देखकर हत्या की पूरी साजिश रची थी. आर्थिक तंगी, पुरानी रंजिश और सोने के गहने लूटने की लालच में उसने रिश्तेदार के पूरे परिवार का बेरहमी से कत्ल कर दिया.

hyderabad school case

8वीं की छात्रा ने स्कूल में बच्चे को दिया जन्म, फिर दूसरी मंजिल से फेंका

24 जून 2026

हैदराबाद के गोलकोंडा स्थित एक रिहायशी स्कूल में 18 वर्षीय छात्रा पर नवजात शिशु को जन्म देने के बाद दूसरी मंजिल से फेंकने का आरोप है. गिरने से नवजात की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गर्भावस्था से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

जहरीले नाग के साथ खेल रहे 'नवाब' की अस्पताल में टूटी सांसें.(Photo:ITG)

कोबरा को पकड़कर खेलने लगा फार्महाउस मालिक, कुछ ही घंटों में चली गई जान

20 जून 2026

हैदराबाद के राजेंद्रनगर में फार्महाउस मालिक नवाब की जहरीले कोबरा के साथ खेलने के दौरान सांप के काटने से मौत. अस्पताल में इलाज के दौरान 3 घंटे में तोड़ा दम. जानिए पूरी घटना...

कार के ऊपर गिरी दीवार. (Photo: Screengrab)

निर्माणाधीन मकान की दीवार कार पर गिरी, इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत

18 जून 2026

एक पल पहले कार सड़क पर चल रही थी, अगले ही पल मलबे के ढेर में दब चुकी थी. तेलंगाना के महबूबनगर जिले में भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरी और नीचे से गुजर रही कार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई.

ठेले की पानी-पूरी पर उठे सवाल

पानी-पूरी खाने से बिगड़ी तबीयत! 20 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

17 जून 2026

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले के केसीआर नगर में दूषित पानी-पूरी खाने से 20 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वैश्विक नामों से सजेगा हैदराबाद का फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट

हैदराबाद की सड़कों के नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, तेलंगाना सरकार का प्लान

16 जून 2026

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित अमेरिकी कांसुलेट के पास की सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही गूगल स्ट्रीट, माइक्रोसॉफ्ट रोड और विप्रो जंक्शन जैसे नाम भी प्रमुख सड़कों और जंक्शनों के लिए प्रस्तावित हैं.

NSUI ने NEET पेपर लीक के खिलाफ निकाला 'चलो लोक भवन' मार्च

14 जून 2026

NSUI ने कथित NEET प्रश्न पत्र लीक, CBSE OSM घोटाले, SSC-GD भर्ती से जुड़ी समस्याओं और CUCET परीक्षाओं में देरी के खिलाफ "विद्यार्थी बचाओ आंदोलन - चलो लोक भवन" विरोध प्रदर्शन किया.

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, BJP पर लोकतंत्र की चोरी का आरोप

14 जून 2026

राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. पार्टी का आरोप है कि यह फैसला एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा था, जिसके तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गांधीवादी विचारधारा की प्रतिनिधि मीनाक्षी नटराजन को चुनावी दौड़ से बाहर किया गया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सामान्य परिस्थितियों में उम्मीदवारों को तकनीकी त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया. पार्टी ने भाजपा सरकार, प्रशासन और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया है.

बारिश के बीच टूट गया था बिजली का तार. (Photo: Representational)

बारिश के बीच कार के पास पहुंचे पिता-बेटी, करंट से दोनों की चली गई जान

14 जून 2026

हैदराबाद में भारी बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की करंट लगने से मौत हो गई. दोनों घर के बाहर खड़ी कार को पेड़ के नीचे से हटाने पहुंचे थे. इस दौरान टूटे हुए बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए. कुछ ही पलों में दोनों की जान चली गई. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रंप और नेतन्याहू को आर्थिक संकट का जिम्मेदार बताया (Photo: PTI)

'इजरायल की तबाही की कड़े शब्दों में करें निंदा', ओवैसी की पीएम मोदी से अपील

13 जून 2026

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को वैश्विक आर्थिक संकट, तेल संकट और गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को तुरंत युद्ध रोकना चाहिए क्योंकि इसका असर दुनिया भर के करोड़ों लोगों पर पड़ रहा है.

Hyderabad Electrocution Deaths

हैदराबाद में बारिश बनी काल, करंट लगने से 4 लोगों की मौत

13 जून 2026

हैदराबाद में मानसून की बारिश के दौरान करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बिजली विभाग की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. खुले तारों, लटकती डालियों, ढीले पोल जैसी दिक्कतों पर ध्यान न देने की वजह से लोगों में भारी गुस्सा है.

Software engineer Isha Sahu

छठी मंजिल से कूदी महिला इंजीनियर, गोद में थी 6 महीने की बच्ची

13 जून 2026

हैदराबाद के मियापुर में 37 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशा साहू ने अपनी 6 महीने की बच्ची को गोद में लेकर छठी मंजिल से छलांग लगा दी. इस हादसे में ईशा की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन नीचे गिरते वक्त बच्ची की जान बच गई. पुलिस के मुताबिक, महिला पिछले कई महीनों से नींद न आने की बीमारी के चलते गंभीर मानसिक तनाव में थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हर बजट का पैसा देश की सुरक्षा मजबूत करने में लग रहा है (Photo: ITG)

'मोदी सरकार में रक्षा बजट तीन गुना से ज्यादा बढ़ा', बोले राजनाथ सिंह

12 जून 2026

हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का रक्षा बजट 2.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने BJP को अगली पीढ़ी की चिंता करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि NDA सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है, जबकि UPA शासन पर कई बड़े घोटालों के आरोप लगे थे.

hyderabad

'मेरा शरीर खराब हुआ तो रिलेशन भी...', इसलिए करवा दिया पत्नी का मर्डर

11 जून 2026

हैदराबाद में मीना देवी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, पति अनिल कुमार साह ने बिहार के तीन लोगों को दो लाख रुपये देकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. पहले उसने सड़क किनारे हमला और अपहरण की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

12 करोड़ के जेवरात चुराकर भाग रहे थे नेपाली पति-पत्नी और साली. (Photo: Screengrab)

नेपाली नौकर, हैदराबाद का विला... 12 करोड़ चुराने वाले कपल और साली की कहानी

11 जून 2026

बुजुर्ग कपल घर लौटे तो मंदिर में रखी मूर्ति से सोने की चेन गायब थी. परिवार को लगा कि बस यही चोरी हुई है, लेकिन अगले दिन जब लॉकर खोला गया तो पता चला कि घर से 7-8 किलो सोना और 1.5 किलो चांदी गायब है, कीमत करीब 12 करोड़... यह हाई प्रोफाइल चोरी हैदराबाद के गाचीबौली में हुई, जिसे नेपाल के पति-पत्नी और साली ने मिलकर अंजाम दिया था. जानिये पूरी कहानी...

Asaduddin Owaisi

'6 बच्चे होने पर...', वोटर लिस्ट मैपिंग पर बरसे ओवैसी

10 जून 2026

असदुद्दीन ओवैसी ने परिवार के आकार और वोटिंग अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो छह बच्चे होने पर किसी व्यक्ति का वोट देने का अधिकार छीन ले. उन्होंने अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बड़े परिवारों का उदाहरण भी दिया.

Hyderabad water crisis

प्यासा हैदराबाद! रोज 20 हजार टैंकरों की मांग, पानी को तरसे लोग

10 जून 2026

भीषण गर्मी, गिरते भूजल स्तर और कमजोर मानसून ने हैदराबाद को गंभीर जल संकट की ओर धकेल दिया है. कई इलाकों में नलों का पानी दिनों तक नहीं पहुंच रहा, जबकि टैंकरों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को पानी राशन की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है और विपक्ष सरकार को घेरने में जुट गया है.

पकड़ा गया बिना लाइसेंस का अवैध वेस्ट सप्लायर नेटवर्क.(Photo:ITG)

मछलियों को चारे के नाम पर खिलाया जा रहा था चिकन वेस्ट, 7 गाड़ियां जब्त

08 जून 2026

Hyderabad Illegal Chicken Waste Syndicate: हैदराबाद पुलिस और GHMC ने कमर्शियल मछली तालाबों में चारे के तौर पर सप्लाई किए जा रहे 90 टन कच्चे चिकन वेस्ट को जब्त कर नष्ट कर दिया है. जानिए इस इंटर स्टेट रैकेट की पूरी इनसाइड स्टोरी...

CM Revanth Reddy claims Hydraa inspired by Hitler

'HYDRAA नाम हिटलर से प्रेरित' रेवंत रेड्डी का दावा, BJP ने किया पलटवार

07 जून 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य की अतिक्रमण विरोधी टास्क फोर्स HYDRAA का नाम हिटलर की टीम से प्रेरित है. इस बयान के बाद BJP ने उन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस और रेवंत रेड्डी पर तानाशाही मानसिकता का आरोप लगाया.

Telangana CM A Revanth Reddy

'मैंने हिटलर से प्रेरणा लेकर...', CM रेवंत रेड्डी के बयान पर मचा बवाल

07 जून 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर दिया गया बयान सियासी विवाद का केंद्र बन गया है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य की अतिक्रमण रोधी एजेंसी के नाम और अवधारणा की प्रेरणा उन्हें एडोल्फ हिटलर से मिली थी. इस टिप्पणी के बाद बीजेपी और बीआरएस ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं.

Advertisement
Advertisement