छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में पुलिस ने शहर के बीचोंबीच संचालित एक कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम लॉज पर छापेमारी के दौरान तीन युवतियों और तीन ग्राहकों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
छत्तीसगढ़ के कोसमंदा गांव की रहने वाली लड़की ने शराबी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया. इसमें उसके परिवार ने भी साथ दिया. दूल्हा मंडप में नशे में धुत होकर पहुंचा था. रस्मों के बीच वह डगमगाया तो दुल्हन ने शादी तोड़ दी. इसके बाद बारात खाली हाथ लौट गई. इसके बाद एसपी ऑफिस में दुल्हन और उसके परिवार का सम्मान किया गया.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार की शाम बारिश हो रही थी. इसी बीच लाइट गुल हो गई और गलियों में अंधेरा हो गया. इसी अंधेरे का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह से 11 नाबालिग फरार हो गए. इन सभी ने खिड़की तोड़ी और फिर पीछे की दीवार से फांद गए. जब इस बारे में पता चला तो अफरा-तफरी मच गई. पुलिस नाबालिगों की तलाश में जुटी है.
बलौदाबाजार जिले में एक कथित साइको किलर ने चार महीनों में जहरीली शराब पिलाकर 8 लोगों की हत्या कर दी. आरोपी राम सहाय जायसवाल पर पुराने विवाद, बदले और निजी रंजिश के चलते वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. हैरानी की बात यह है कि वह अपने शिकारों के अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जांजगीर-चांपा जिले में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान एक युवक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी के मोबाइल से विदेशी नंबरों से संपर्क और संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों के संकेत मिले हैं. मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक पड़ताल कराई जा रही है.
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बीजेपी नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह और भतीजे वीरेंद्र सिंह को जलाकर मार दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये हमला अचानक नहीं किया गया, बल्कि ये एक साजिश थी, जिसमें कई लोग शामिल थे. मामले में पांच आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
कोरिया जिले के नौगई गांव में रेत उत्खनन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन में आग लगा दी गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इलाके को छावनी में बदल दिया गया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में JCB के टायर में हवा भरते समय अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में हेल्पर शिवम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि लोग 10 से 15 फीट दूर जा गिरे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सूरजपुर जिले में एक पति पर पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है. महिला का आरोप है कि पति ने उसके बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोती और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में जांच के दौरान 16 जून की एक झड़प को अहम कारण माना जा रहा है. इस झड़प में सिंह और त्रिपाठी परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद FIR दर्ज हुई. पुलिस अब FIR, कथित समझौता कॉल और हत्या की वारदात के बीच संबंध की जांच कर रही है.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पति द्वारा पत्नी के साथ कथित तौर पर की गई अमानवीय हरकत का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश है. महिला ने मारपीट और गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से जहां चरित्र पर शंका के चलते पत्नी के साथ क्रूरता की घटना सामने आई है. आरोपित पति ने पहले तो पत्नी की पिटाई की, फिर उसका मुंडन कर दिया. कपड़े से उसके हाथ-पैर बांधकर चेहरे और चेहरे पर कालिख पोतने के साथ उसके ऊपर पेशाब कर दिया. आरोपित ने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया. पीड़िता की शिकायत पर पटना पुलिस जांच में जुट गई है.
कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में रेत खनन विवाद के चलते हुई हिंसक घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग लगा दी गई. इस घटना में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
छत्तीसगढ़ के बालोदाबाजार जिले के खरवे गांव में आठ लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके को हिला दिया है. ग्रामीणों ने जहरीली शराब, काला जादू और छिपे खजाने जैसे आरोप लगाए हैं. पुलिस का कहना है कि मौतों की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट के बाद ही होगा और जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी से घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपने दो मासूम बेटों को जहर दिया और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घर से तीनों के शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति-पत्नी के संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच तेज कर दी है.
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के खर्वे गांव में कुछ महीनों के भीतर हुई 8 लोगों की मौतों की जांच तेज कर दी गई है. ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन अब दफन शवों को निकालने की प्रक्रिया शुरू करेगा. पुलिस, फॉरेंसिक, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीमें मिलकर मौतों के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हैं.
Mercedes Car Accident: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मर्सिडीज कार से एक्सीडेंट के बाद मारपीट से तंग आकर ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू ने सुसाइड कर लिया. मरने से पहले इंस्टाग्राम पर जारी किए 6 वीडियो. पूरी खबर ...
छत्तीसगढ़ के कांकेर का ऐसा गांव, जहां आजादी के 8 दशक भी अब तक साफ पानी का अधिकार तक नहीं मिल पाया है. यहां के लोगों के लिए साफ पानी तक पाना दूर की कौड़ी है. कांकेर के मासपुर में पहाड़ी रास्तों से निकलकर महिलाएं पानी भरती हैं. चट्टानों के बीच निकला पानी जिसे नहीं पता और कितने जानवर भी पीते होंगे. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट.
फिल्म 'पुष्पा' में लाल चंदन की तस्करी के लिए अपनाए गए तरीके तो आपने देखे होंगे. लेकिन छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में तस्करों ने सागौन की लकड़ी छिपाने के लिए कुछ ऐसा ही खेल रच दिया. कहीं लकड़ी तालाब में डुबोकर रखी गई, कहीं नदी किनारे दबा दी गई और कहीं घरों के पीछे छिपा दी गई. लेकिन एक सूचना ने पूरा राज खोल दिया.
छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण पूर्व सीएम भूपेश बघेल की फ्लाइट डायवर्ट. दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड में भारी ओलावृष्टि की आईएमडी (IMD) की चेतावनी की पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें...