scorecardresearch
 
Advertisement

उत्तराखंड

कैंची धाम में हर हफ्ते लग रहा है जाम. (photo: Lila Singh Bisht/ITG)

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की परीक्षा कब तक? कैंची धाम में ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह बेनकाब

29 जून 2026

उत्तराखंड का कैंची धाम देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, लेकिन बढ़ती भीड़ के साथ ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की समस्याएं भी गंभीर होती जा रही हैं. वीकेंड और विशेष अवसरों पर लंबा जाम श्रद्धालुओं की यात्रा को कठिन बना देता है. हर बार ट्रैफिक प्लान बनने के बावजूद हालात नहीं बदलते.

Jaspal Rana

जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे के बर्थडे के दिन दुनिया को कहा अलविदा

29 जून 2026

राणा फैमिली के यह दूसरा बड़ा आघात माना जा रहा है. वक्त का फेर देखिए कि श्यामा देवी का निधन बेटे जसपाल राणा के बर्थडे के दिन हुआ.

(Photo: Representational)

उत्तराखंड: कर्णप्रयाग झड़प मामले में चार निहंग सिखों को मिली जमानत

27 जून 2026

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग हिंसक झड़प मामले में गिरफ्तार चार निहंग सिखों को चमोली जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है. अदालत ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया. बचाव पक्ष ने आरोपियों को निर्दोष बताया, जबकि अभियोजन ने जमानत का विरोध किया. अदालत ने घटना को अचानक हुए विवाद का परिणाम मानते हुए जमानत दी. इससे पहले इन गिरफ्तारियों को लेकर उत्तराखंड में कई दिनों तक तनाव और विरोध प्रदर्शन भी हुए थे.

उत्तराखंड में निहंगों ने लौटने का दिया भरोसा, प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद बनी सहमति

27 जून 2026

उत्तराखंड में निहंग सिखों और प्रशासन के बीच चले विवाद के बाद माहौल अब सामान्य होने की ओर बढ़ता दिख रहा है. उत्तराखंड सिख समाज के प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की बातचीत सकारात्मक रही और निहंगों का उद्देश्य किसी तरह का तनाव या उन्माद फैलाना नहीं, बल्कि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालना था. उन्होंने कहा कि यह विवाद किसी भी तरह से पहाड़ और सिख समुदाय के बीच टकराव नहीं था. बातचीत के बाद सभी निहंगों ने वापस लौटने पर सहमति जताई है.

बाघ भोला का वन चिकित्सकों ने किया रेस्क्यू. (Photo: Lila Singh Bisht/ITG)

कॉर्बेट में बाघों की खूनी जंग: मौत से जंग जीतने निकला 'भोला', चिकित्सकों ने बचाई जिंदगी

27 जून 2026

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई के दौरान मशहूर बाघ 'भोला' दूसरे बाघ से हुए संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए और संक्रमण के कारण वह शिकार करने में भी असमर्थ हो गया. सूचना मिलने पर वन विभाग ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित ट्रैंक्विलाइज़ किया और रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया.

'सानू जांण दो', उत्तराखंड कूच कर अड़ी महिला न‍िहंग, देखें पूरा हंगामा

26 जून 2026

उत्तराखंड में देर रात भारी बवाल हुआ, जहां निहंग सिख और पुलिस आमने-सामने थी. निहंग सिख कर्णप्रयाग जाना चाहते थे और पुलिस रास्ता रोके खड़ी थी. बॉर्डर पर कई घंटे तक मचे बवाल के बाद आखिरकार मान मनौव्वल के बाद निहंग सिख कर्णप्रयाग कूच स्थगित करने पर राजी हो गए. देखें वीडियो.

मोहर्रम के मौके पर सख्त दिखी सुरक्षा व्यवस्था. (Photo: Screengrab)

मोहर्रम से पहले सख्त सुरक्षा... कहीं 12 फीट का ताजिया, कहीं ड्रोन की नजर

26 जून 2026

मोहर्रम से पहले पूरे देश में एक अलग तरह की तैयारी दिखी. उत्तर प्रदेश में ताजियों की ऊंचाई तय कर दी गई है, संभल में 329 ताजियों पर अलग-अलग पुलिस अफसरों को तैनात किया गया, बिहार में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, उत्तराखंड में हाईकोर्ट के आदेश का असर दिख रहा है. भोपाल में जुलूस के दौरान कथित ब्लास्ट प्रदर्शन पर सियासत गर्म है.

 picture heavy damage in Narayan Bagad area of Chamoli (Photo- ITG)

चमोली में भारी बारिश का कहर, पहाड़ी से गिरा मलबा, दुकानों और वाहनों को नुकसान

26 जून 2026

उत्तराखंड के चमोली जनपद के नारायणबगड़ विकासखंड में बीती रात कुदरत का कहर देखने को मिला है. मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर (पत्थर) बाजार में गिरने से काफी नुकसान हुआ है. कई दुकानें और वाहन मलबे की चपेट में आए हैं.

रेस कोर्स गुरुद्वारे में बातचीत के बाद निहंगों ने वापस लौटने पर सहमति जताई (Photo: PTI)

उत्तराखंड में टला बड़ा टकराव... मान गए निहंग, ऐसे सुलझा पूरा विवाद

26 जून 2026

कर्णप्रयाग गुरुद्वारा विवाद को लेकर उत्तराखंड कूच कर रहे निहंग सिखों और प्रशासन के बीच तनाव अब खत्म हो गया है. रातभर चली बातचीत के बाद सुबह 3:30 बजे निहंग वापस लौटने पर सहमत हुए. कुल्हाल बॉर्डर से शुरू हुआ यह मामला देहरादून और ऋषिकेश तक पहुंच गया था, जिससे कई जगह बैरिकेडिंग और जाम लग गया था.

AI एप से डिजिटल रूप में जुड़ेगी उत्तराखंड की विरासत.(Photo: Lila Singh Bisht/ITG)

नैनीताल की विरासत अब AI के साथ होगी डिजिटल, राजभवन में पुस्तक और एप का लोकार्पण

25 जून 2026

उत्तराखंड राजभवन में इतिहास, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला. राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की नैनीताल और राजभवन की विरासत पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया. साथ ही एआई आधारित हेरिटेज एवं टूरिज्म एप लॉन्च कर विरासत को डिजिटल रूप से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की.

babita pandey

बबीता पांडे को भालू ले गए क्या? अब काली गुफाओं में जाएगी सर्च टीम

25 जून 2026

उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. खोज अभियान को और व्यापक बनाते हुए प्रशासन झील का पानी निकलवा रहा है, जबकि जंगलों, खाइयों और भालुओं की संभावित गुफाओं तक में तलाशी जारी है.

Ground Report

14 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदी, हरिद्वार लैंड स्कैम में कई अफसर​ घिरे

24 जून 2026

हरिद्वार भूमि घोटाले ने उत्तराखंड में जमीन खरीद-बिक्री और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सराय गांव की कृषि भूमि को रिकॉर्ड समय में व्यावसायिक घोषित कर करोड़ों रुपये में खरीदे जाने के मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है.

रुद्रप्रयाग के नागरासू गुरुद्वारे पर तीन दिनों से कब्जा जमाए हुए हथियारबंद निहंगों का समूह मंगलवार शाम को मोटरसाइकिल से चला गया.

उत्तराखंड में निहंग विवाद खत्म, लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

24 जून 2026

उत्तराखंड के नागरासू गुरुद्वारे से कई दिनों के बाद निहंग सिख हट गए, लेकिन बिना कार्रवाई मामले के खत्म होने पर पुलिस और प्रशासन सवालों के घेरे में है.

rudraprayag

रुद्रप्रयाग में नीचे उतरे तीसरे निहंग, हथियारों से लैस 4 अब भी गुरुद्वारे के ऊपर

23 जून 2026

रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में जारी विवाद के बीच प्रशासन लगातार समाधान की कोशिशों में जुटा है. गुरुद्वारे की छत पर बैठे निहंगों में से एक और निहंग नीचे उतर आया है, जिसके बाद अब चार निहंग छत पर मौजूद हैं. वहीं सिख समुदाय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई की मांग की है.    

बीचबचाव करती रही युवती, टोलकर्मी को बुरी तरह पीटते रहे कार सवार; Video

23 जून 2026

उत्तराखंड के विकासनगर में टोल प्लाजा पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद कार सवार कुछ युवकों ने एक टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की. वायरल वीडियो में टोल प्लाजा पर हंगामा और हाथापाई होती दिखाई दे रही है. आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए.

rudraprayag

छत पर अब भी 5 निहंग! नीचे सब कुछ नॉर्मल, गुरुद्वारे में जारी लंगर और अरदास

23 जून 2026

रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारे को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है. पुलिस और जिला प्रशासन का कहना है कि गुरुद्वारे में किसी प्रकार का कब्जा नहीं हुआ है और न ही किसी को बंधक बनाया गया है. हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी है.

बैठक में कुूूमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कई सख्त फैसले लिए (Photo ITG)

कुमाऊं कमिश्नर का बड़ा प्रहार, 30 मामलों में FIR के निर्देश

23 जून 2026

अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों से आए 77 मामलों की गहन समीक्षा की गई. जांच के बाद अल्मोड़ा के 1, उधम सिंह नगर के 12 और नैनीताल जिले के 17 मामलों सहित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति की गई. बैठक के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट संदेश दिया कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी रजिस्ट्री और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

nihang

रुद्रप्रयाग गुरुद्वारा विवाद पर CM मान ने मुख्यमंत्री धामी से की बात

22 जून 2026

रुद्रप्रयाग जिले में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित एक गुरुद्वारे को लेकर चल रहा विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. निहंग श्रद्धालुओं और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच जारी गतिरोध के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की है. वहीं, छत पर मौजूद निहंगों की संख्या अब घटकर पांच रह गई है.

रुद्रप्रयाग: गुरुद्वारे से नीचे उतरे 7 में से 2 न‍िहंग, देखें ताजा हालात

22 जून 2026

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग स्थित गुरुद्वारे को लेकर विवाद अभी भी जारी है. गुरुद्वारा प्रबंधन और निहंगों के बीच चल रहे विवाद के बाद निहंगों ने परिसर पर कब्जा कर लिया है. फिलहाल गुरुद्वारे की छत पर पांच निहंग डटे हुए हैं, जबकि पहले मौजूद सात में से दो निहंग नीचे उतर चुके हैं. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों का दावा है कि बातचीत के जरिए जल्द ही विवाद का समाधान निकाल लिया जाएगा.

rudraprayag

रुद्रप्रयाग में नीचे उतरे एक और निहंग, हथियारों से लैस 5 अब भी गुरुद्वारे के ऊपर

22 जून 2026

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नागरासू गुरुद्वारे में निहंग यात्रियों और सेवादारों के बीच विवाद के बाद तनाव बना हुआ है. गुरुद्वारे की छत पर चढ़े सात निहंगों में से दो नीचे उतर चुके हैं, जबकि प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार बातचीत के जरिए समाधान निकालने में जुटी हैं. एहतियातन इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

Sanjeev Chaturvedi case

'भ्रष्टाचार दिखाने पर घटाई मेरी ग्रेडिंग', IFS संजीव चतुर्वेदी का आरोप

22 जून 2026

सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड के वरिष्ठ IFS अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की ACR की ग्रेडिंग कम करने के मामले में कई टॉप अफसरों को नोटिस जारी किया है. दरअसल संजीव चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि उनकी ग्रेडिंग बिना ठोस कारण और गलत नीयत से कम की गई है, क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी.

Advertisement
Advertisement