scorecardresearch
 
Advertisement

पश्चिम बंगाल

हुमायूं कबीर ने कहा- जेल भेजने की कोशिश की तो कानूनी लड़ाई लड़ूंगा.

मैंने गुंडों के खिलाफ बहुत कुछ बोला, शुभेंदु अधिकारी को कुछ नहीं कहा: हुमायूं कबीर

29 जून 2026

AJUP नेता हुमायूं कबीर ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना गुंडे थे, शुभेंदु अधिकारी नहीं. जेल भेजे जाने पर कानूनी लड़ाई की चेतावनी दी.

mamata banerjee ritabrata banerjee

बंगाल में कांग्रेस का ‘शहीद दिवस’ ममता से होते हुए ऋतब्रत तक पहुंच गया

29 जून 2026

किसी आंदोलन या राजनीतिक विरासत पर नैतिक अधिकार किसका हो, टीएमसी में टूट के बाद यह सवाल खड़ा हुआ है. 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम पर पहले ममता बनर्जी का एकाधिकार नजर आता था, लेकिन अब टीएमसी का बागी गुट भी दावा करने लगा है - और कांग्रेस तो ममता बनर्जी के दावे को ही खारिज कर रही है.

क्या बंगाल विधानसभा में पेश होने जा रहा है UCC बिल, बढ़ा सस्पेंस

29 जून 2026

पश्चिम बंगाल की अटकलें तेज हैं कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा समान नागरिक संहिता से जुड़ा बिल पेश हो सकता है लेकिन अब तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है, विपक्ष के विधायकों का दावा है कि उन्हें बिल की कॉपी नहीं मिली है. ऐसे में बिल आज पेश होगा या नहीं, कहना मुश्किल है. आजतक ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री शंकर घोष से बात की.

'नफरत फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं...', सीएम शुभेंदु का सख्त संदेश

29 जून 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में कानून-व्यवस्था स्थापित करने और गुंडाराज खत्म करने के लिए दो नए विधेयक पेश करने से पहले सख्त संदेश दिया.

ISKCON ने अपने कोलकाता उपाध्यक्ष राधारमण दास को सभी पदों से हटा दिया है.

ISKCON के कोलकाता वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास पर एक्शन! सभी पदों से हटाए गए

29 जून 2026

ISKCON ने कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास को नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप में सभी जिम्मेदारियों से हटाकर सार्वजनिक प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया है.

Abhishek Banerjee

कलकत्ता HC से अभिषेक को झटका, विदेश जाने की याचिका पर अर्जेंट सुनवाई से इनकार

29 जून 2026

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए विदेश यात्रा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई जुलाई में निर्धारित की है.

shubhendu adhikari

शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी UCC बिल, TMC के बागी गुट का क्या प्लान?

29 जून 2026

बंगाल विधानसभा में पेश होने जा रहे यूसीसी विधेयक का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों के लिए सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होने वाला एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना है.

Adhir Ranjan Chowdhury

'बंगाल की वोटर लिस्ट से कैसे कटे 27 लाख नाम?' SC पहुंचे अधीर रंजन चौधरी

28 जून 2026

अधीर रंजन चौधरी का दावा है कि मुर्शिदाबाद में लगभग 5 लाख मतदाताओं के नाम मामूली स्पेलिंग की गलती या पते की छोटी-मोटी कमियों का हवाला देकर काट दिए गए.

Mamata led TMC Files Police Complaint Against Rebel Leaders Over Party Name Misuse

'पार्टी के नाम-सिंबल का गलत इस्तेमाल', ममता की बागियों के खिलाफ शिकायत

27 जून 2026

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. राज्यसभा सांसद डोला सेन की ओर से दायर की गई इस शिकायत में बागी विधायकों पर पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के दुरुपयोग, फर्जी दस्तावेज और संदेश प्रसारित करने का आरोप लगाया है.

17 जून को घटना को अंजाम दिया गया था. File Photo ITG

हावड़ा मर्डर केस: BJP कार्यकर्ता के घर पहुंच शुभेंदु अधिकारी

27 जून 2026

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत डे की हत्या के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनके परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया. उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया. परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की. पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है. घटना को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है.

Complaint at Taratala Police Station

तारातला हादसे पर फिरहाद हकीम घिरे, BJMC ने की शिकायत

27 जून 2026

तारातला गोदाम हादसे के बाद भारतीय जनता मजदूर सेल (BJMC) ने पूर्व मेयर फिरहाद हकीम समेत दो पार्षदों के खिलाफ तारातला थाने में शिकायत दी है. संगठन ने कथित अवैध निर्माण और लगातार हो रहे भवन हादसों की निष्पक्ष जांच, FIR दर्ज करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

Suvendu Adhikari

बंगाल में लागू होगा UCC और धर्मांतरण विरोधी कानून, CM शुभेंदु बोले

26 जून 2026

पश्चिम बंगाल सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जा रही है. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में धर्मांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून भी लागू किया जाएगा.

TMC नेता को कहीं पहनाई जूतों की माला, कहीं खंभे से बांधकर पीटा... VIDEO

26 जून 2026

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेताओं पर जनता का गुस्सा जमकर निकल रहा है. बराबानी में बाहुबली टीएमसी नेता असित सिंह पुलिस के हत्थे चढ़े तो जनता ने कोर्ट में पेशी के दौरान जमकर हंगामा किया. अंडे फेंकने की कोशिश की गई. ऐसा ही एक वीडियो कूच बिहार से वायरल हो रहा है. जहां TMC नेता को गुस्साई भीड़ रस्सी के बांधकर घुमाया और अंडे मारे. देखें.

बंगाल में स्कूलों की थाली से क्यों गायब हो रहे अंडे?

26 जून 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली नई बीजेपी सरकार ने कोलकाता के सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील की जिम्मेदारी इस्कॉन (ISKCON) को सौंप दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब स्कूलों के खाने से अंडा हटाया जा सकता है. पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने 22 जून को बजट पेश करते हुए बताया कि कोलकाता में मिड-डे मील बनाने और बांटने में ISKCON मदद करेगा.

 Kolkata warehouse collapse

मलबे के नीचे से पुकार रहे थे लोग, खौफनाक था कोलकाता गोदाम हादसे का मंजर

25 जून 2026

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तारातला इलाके में बुधवार को एक तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढह गया. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए.

mamata banerjee tmc rebel politics ritabrata banerjee and kakoli ghosh

नेताओं ने बदली चाल, कार्यकर्ताओं का बुरा हाल! बंगाल में TMC का हाल

25 जून 2026

TMC में बगावत और टूट फूट के बीच तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की क्या खबर है? कुछ जिलों में पूछताछ करने पर पता चला कि तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता दिशाहीन हैं. नेता फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं.

कोलकाता में निर्माणाधीन इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया.

कोलकाता गोदाम हादसे में नया खुलासा! मृत कॉन्ट्रैक्टर के साथ TMC नेता की कई तस्वीरें आईं सामने

25 जून 2026

कोलकाता के तारातला में हुए हादसे से पहले की कई तस्वीरों में कॉन्ट्रैक्टर असगर हुसैन को फरहाद हकीम के साथ देखा जा सकता है. ये तस्वीरें जांच के दौरान सामने आई हैं.

mamata banerjee suvendu adhikari ritabrata banerjee

मछली दिखाकर अंडा गायब कर दिया... एक नजर बंगाल की नई ‘डाइट पॉलिटिक्स’ पर

25 जून 2026

पश्चिम बंगाल में मिड डे मील में संभावित बदलाव के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट एक साथ विरोध जता रहे हैं. बीजेपी सरकार के कोलकाता में मिड डे मील तैयार करने का काम ISKCON को देने का यह कह कर विरोध किया जा रहा है कि मिड डे मील से अंडा हटाया तो बच्चों के पोषण पर असर पड़ेगा.

Howrah rural protest against TMC leader.

हावड़ा में आवास योजना की 'कटमनी' पर बवाल, TMC नेता के भाई को खंभे से बांधा

25 जून 2026

हावड़ा के जगतबल्लभपुर क्षेत्र के अंतर्गत शंकरहाटी-2 ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और 100 दिन के काम (मनरेगा) में कथित 'कटमनी' तथा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा है. ग्रामीणों ने TMC के पंचायत सदस्य बसु सांतरा के भाई शैलेन सांतरा को एक बिजली के खंभे से बांधकर विरोध प्रदर्शन किया.

दार्जिलिंग में पहाड़ दरका, भारी बारिश के बाद भूस्खलन से रास्ता बंद

25 जून 2026

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश के बाद पहाड़ दरक गया जिसके बाद सड़क पर मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं. भूस्खलन की ये डराने वाली तस्वीर लोगों को हैरान कर रही है. मलबा गिरने के बास सड़क पूरी तरह बंद हो गई. इस दौरान एक पुलिसकर्मी की बाइक भी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई.

बंगाल में मौसम का कहर, आंधी और बारिश से कई इलाकों में नुकसान

25 जून 2026

पश्चिम बंगाल में मॉनसून के दस्तक देने से पहले राज्य में भीषण आंधी तूफान आया जिससे कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. कई इलाकों में पेड़ गिर गए जिससे गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. इससे कई इलाकों में आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Advertisement
Advertisement