झारखंड के कोडरमा स्टेशन पर आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस से यात्रियों को पिस्टल दिखाकर धमकाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी 32 वर्षीय दिवाकर कुमार को गिरफ्तार किया गया. जीआरपी और आरपीएफ ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए. पूछताछ में उसने खुद को निजी सुरक्षा गार्ड बताया. पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस, रेलवे अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक फॉरेस्ट गार्ड और तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य लोग झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है. रांची में वॉच टावर का निरीक्षण कर रहे वनकर्मियों पर बिजली गिरी, जबकि लोहरदगा में पेड़ के नीचे बैठी मासूम इसकी चपेट में आ गई.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में भाग गया, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.
झारखंड के पलामू में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात सामने आई है. पंजाब नेशनल बैंक के केंद्र में बाइक सवार बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे और पिस्टल दिखाकर संचालक से करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. देखें...
रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने सीआईडी की छापेमारी के बाद इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को सीआईडी ने निदेशक दफ्तर, डाटा सेंटर, डीन ऑफिस और एडमिन बिल्डिंग में रेड की थी और करीब 7 घंटे पूछताछ की थी.
झारखंड हाईकोर्ट ने 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान कथित आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है. अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद सोरेन को राहत देते हुए जिला अदालत में लंबित कार्रवाई को निरस्त कर दिया.
झारखंड के गढ़वा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मारपीट में कई लोग घायल हो गए और शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं. दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौट गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
गढ़वा जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. हालात ऐसे बने कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात लेकर वापस लौट गया.
झारखंड की राजधानी रांची से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कल झारखंड प्रीमियर लीग टी20 का फाइनल खेला गया. इस मैच में इतनी भीड़ जुटी कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. भीड़ को संभालने में प्रशासन पूरी तरह फैल रहा. अधिक जानने के लिए देखें Video.
झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां के दशम फॉल थाना क्षेत्र में कांची नदी के किनारे बालू में दफन एक 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है, जिसका खुलासा एक कुत्ते द्वारा बालू खोदने की संदिग्ध हरकत के बाद हुआ.
झारखंड के बोकारो के एक गांव में एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई थी. दरअसल, उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ लिया था. लड़की की डिमांड थी कि पहले उसके बॉयफ्रेंड को छोड़ा जाए, वह तभी टावर से नीचे उतरेगी. इस मामले की खबर सुनकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़की को समझाना शुरू किया.
लोहरदगा में छह साल पुराने एक दिल दहला देने वाले मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. बेटे की चाहत में अंधविश्वास के जाल में फंसकर एक पिता ने अपनी 8 साल की इकलौती बेटी की हत्या कर दी थी. अब अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
लोहरदगा जिले में पुलिस की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल देखने को मिली. अंतिम संस्कार को लेकर दो गांवों के बीच उपजे विवाद के बीच सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने न सिर्फ हालात को शांत कराया, बल्कि स्वयं शव को कंधा देकर अंतिम संस्कार में सहयोग किया. उनके इस मानवीय कदम की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है.
रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में नया मोड़ आया है. मामले से जुड़े संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों और उनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है. जांच में विदेशी कनेक्शन की आशंका को भी खंगाला जा रहा है, जिसके चलते संभावित ISI लिंक की दिशा में भी जांच आगे बढ़ाई गई है. सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हमले के पीछे की साजिश और उससे जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी हैं.
झारखंड की राजनीति में राजद और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. हेमंत सोरेन सरकार में राजद कोटे से मंत्री संजय यादव और पार्टी विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने एक खास बातचीत में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. दोनों नेताओं ने कहा कि राजद पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और असली राजनीतिक विश्वासघात कांग्रेस की ओर से हुआ है. उन्होंने कांग्रेस के एक नेता का नाम लेते हुए उन्हें सबसे बड़ा विश्वासघाती बताया. इस बयान के बाद महागठबंधन की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और विपक्षी दलों को भी हमले का मौका मिल गया है.
झारखंड के रांची में आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले में नए CCTV फुटेज सामने आए हैं. इसके बाद पुलिस ने ISI मॉड्यूल कनेक्शन की जांच तेज कर दी है.
झारखंड के धनबाद जिले में अचानक जमीन धंसने से करीब 100 मीटर सड़क 10-12 फीट नीचे चली गई. हादसे के बाद 30 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया. ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन और भारी ब्लास्टिंग को घटना का कारण बताते हुए जांच की मांग की है.
गढ़वा जिले में एक माह पहले शादी के दौरान सिंदूरदान से इनकार करने वाली दुल्हन का मामला अब चर्चा में है. परिजनों के अनुसार पिता ने बेटी से रिश्ता तोड़ते हुए उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया. बारात बिना शादी लौट गई थी और मामला गांव में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा.
झारखंड की राजनीति राज्यसभा चुनाव के बाद झटके झेल रही है. सरकार में शामिल दो घटक दलों आरजेडी और सीपीआईएमल ने तीसरे पार्टनर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है और कहा है कि राज्यसभा चुनाव में हार की पूरी कहानी कांग्रेस प्रभारी के राजू ने ही रची है.
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में एक जेएमएम और एक सीट बीजेपी समर्थित निर्दलीय परिमल नथवानी जीतने में सफल रहे और कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ सवाल खड़े हो गए कि इंडिया गठबंधन का नंबर गेम मजबूत होने के बावजूद सियासी केमिस्ट्री क्यों नहीं दिखी.
झारखंड और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में झटके लगे, जबकि कर्नाटक में अतिरिक्त वोटों से जीत मिली. चुनाव नतीजों ने संगठन, गठबंधन और रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं.