सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले से सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी तस्वीर सामने आई. माता शूलिनी की डोली जब मस्जिद के सामने पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में फूल बरसाकर स्वागत किया और भंडारे का आयोजन भी किया. इस दृश्य ने सामाजिक एकता और आपसी सम्मान का संदेश दिया.
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां रविवार सुबह चुराह उपमंडल में एक कार करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. उरेई-सांबरा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो महिलाओं और चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीते रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल यहां एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिससे वाहन में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिक जानने के लिए देखें Video.
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग हिंसा मामले में गिरफ्तार चार निहंगों की रिहाई की मांग को लेकर अब हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित पांवटा साहिब गुरुद्वारे में 150 से अधिक निहंग जुट गए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि साथियों की रिहाई तक पंजाब वापस नहीं लौटेंगे.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिकअप खाई में गिर गई. जिससे 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में NH-5 पर 190 फीट लंबा बेली ब्रिज टूटकर गिर गया. जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त 10 टायर वाला डंपर पुल से गुजर रहा था. हालांकि, राहत की बात ये रही कि डंपर चालक की जान बाल-बाल बच गई. पुल गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि जरूरत से ज्यादा वजन हादसे की वजह हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एनएच-5 पर 190 फीट लंबा बेली ब्रिज टूट गया. हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जबकि यातायात वैकल्पिक मार्ग से जारी है.
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में 22,600 करोड़ रुपये की बायो-इकॉनमी की क्षमता होने का खुलासा नई रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार AI और सैटेलाइट तकनीक की मदद से जंगलों के संसाधनों का टिकाऊ और लाभदायक उपयोग किया जा सकता है.
हिमाचल के शिमला में संजौली बाईपास मार्ग पर पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया. इसके चलते मार्ग दोनों ओर से यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया. पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए ढली-संजौली बाईपास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक इस मार्ग का इस्तेमाल करने से बचें. देखें...
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं.
Himachal Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही 18 जून को ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. वहीं, अगले हफ्ते तक प्रदेश में मॉनसून भी दस्तक दे सकता है.
Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 जून से 18 जून तक गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 20 जून तक राज्य के मध्य और निचली पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है.
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं. जिसके चलते डलहौजी-खज्जियार और धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. कई पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे और उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, पानी व शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई.
हिमाचल प्रदेश में इन दिनो टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की भारी कतार दिख रही है. पुलिस प्रशासन ने जाम से निपटने के लिए हाईवे पर दिनरात 40 जवानों की तैनाती की है, लेकिन वीकेंड होने के चलते शनिवार को कुल्लू-मनाली की ओर गुजरने वाले वाले वाहनों के कारण हाईवे पर सुबह से ही लंबा जाम देखने को मिला.
गर्मी की छुट्टियों और लंबे वीकेंड के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है. कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, शिमला और डलहौजी में होटल लगभग फुल हैं, जबकि कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम लोगों के लिए परेशानी बन रहा है. वहीं बदरीनाथ धाम में अब तक 10.70 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. पर्यटन कारोबार को बड़ा फायदा मिल रहा है, लेकिन बढ़ती भीड़ और यातायात प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं.
धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और मेडिकल इमरजेंसी को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं. दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले मैदान पर जमकर अभ्यास कर रही हैं.
ओमान के पास हार्मुज में एक तेल टैंकर पर हुए हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई. मृतकों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी 23 वर्षीय आदित्य शर्मा और उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी 36 वर्षीय शिवानंद चौरसिया शामिल हैं. दोनों परिवारों ने शव जल्द भारत लाने, घटना की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में नैना देवी मंदिर के पास जंगल में भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैलने से मंदिर में भंडारे और जगराते के दौरान करीब 200 लोग फंस गए. प्रशासन और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत कार्य में तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ाईं.
Weather Forecast Himachal: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 11 से 15 जून तक भारी बारिश, गरज-चमक, आंधी और ओले पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश के मणिकरण साहिब में फोटो खिंचवाने के दौरान पंजाब से आया एक पर्यटक परिवार हादसे का शिकार हो गया. पैर फिसलने से मां, पिता और बच्चा पार्वती नदी के तेज बहाव में बहने लगे. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सतर्कता से तीनों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.