scorecardresearch
 
Advertisement

जम्मू-कश्मीर

क्या है सरला भट्ट मर्डर केस, ज‍िसमें यासीन मलिक के ख‍िलाफ म‍िले सबूत

29 जून 2026

जम्मू-कश्मीर के चर्चित सरला भट्ट हत्याकांड में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने इस मामले में 737 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट तैयार की है, जिसमें यासीन मलिक समेत चार अन्य लोगों की भूमिका की पुष्टि की गई है. जांच एजेंसी ने मौखिक, फॉरेंसिक, मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्र कर चार्जशीट तैयार की है. बताया जा रहा है कि एसआईए जल्द ही इसे अदालत में दाखिल करेगी, जिससे इस बहुचर्चित मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

सलाल बांध हुआ ओवरफ्लो, खोले गए कई गेट, निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी

29 जून 2026

जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्थित सलाल बांध भारी बारिश के बाद ओवरफ्लो हो गया जिसके बाद कई गेट खोलने पड़े. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट की हत्या के मामले में 35 साल बाद जांच एजेंसी बड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है (Photo: ITG)

35 साल पहले कश्मीरी पंडित नर्स से की गई दरिंदगी, अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

29 जून 2026

जम्मू-कश्मीर की SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में 700 से ज्यादा पेज की चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला 1990 में SKIMS नर्स सरला भट के अपहरण, टॉर्चर और हत्या से जुड़ा है. चार्जशीट में JKLF चीफ यासीन मलिक समेत 5 लोगों का नाम है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है और एक फरार है.

jammu-kashmir

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में LoC के पास ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल

27 जून 2026

शनिवार को LoC के पास आशा पोस्ट के नजदीक एक धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

कश्मीरियत की मिसाल! विस्थापित पंडित परिवार की वापसी पर मुस्लिमों ने बढ़ाया मदद का हाथ

27 जून 2026

करीब 36 साल बाद उत्तर कश्मीर के लंगेट क्षेत्र में एक विस्थापित कश्मीरी पंडित परिवार ने अपने पैतृक घर लौटकर नई शुरुआत की है. चंद्रा धर और उनके इंजीनियर बेटे आकाश ने स्थानीय लोगों के सहयोग से 'टेस्ट एंड ट्रीट्स' नाम से एक रेस्टोरेंट शुरू किया है. स्थानीय मुस्लिम समुदाय और व्यापारियों ने परिवार का स्वागत करते हुए इसे कश्मीरियत और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया. इस वापसी को घाटी में आपसी विश्वास और सामाजिक सहयोग के जरिए कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की दिशा में एक बड़ा कदम के रूप में देखा जा रहा है.

Shiv Sena Hindu Protection Board

'मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करो', शिवसेना की बड़ी मांग

27 जून 2026

शिवसेना UBT ने केंद्र सरकार से हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व में 'हिंदू संरक्षण बोर्ड' बनाने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि हाल के मंदिर विवादों के बाद पारदर्शी और स्वतंत्र प्रबंधन की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस हो रही है.

Akasa Air Flight Bomb Threat

तीन नोट, बम की धमकी और... अकासा एयर की फ्लाइट में मचा हड़कंप

21 जून 2026

श्रीनगर एयरपोर्ट पर अकासा एयर के विमान में रविवार को बम होने की धमकी मिली. विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद नियमित जांच के दौरान धमकी भरे तीन नोट मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. जांच के बाद बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने इस धमकी को अफवाह बताया.

खूबसूरत वादियां, यात्रियों में उत्साह... देखें जम्मू-श्रीनगर 'वंदे भारत' का शानदार सफर

19 जून 2026

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन ने दोनों शहरों के बीच का सफर अब सिर्फ साढ़े 4 घंटे का कर दिया है. इससे कनेक्टिविटी को नई रफ़्तार मिली है. आजतक संवाददाता सुनील जी भट्ट ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में सफर किया. इस दौरान क्या रहा खास और यात्रियों ने क्या कुछ कहा, देखें ये रिपोर्ट.

कुपवाड़ा में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक को सम्मानजनक व्यवहार के बाद लौटाया गया (Photo: X/@ChinarcorpsIA)

LoC पर PAK रेंजर से भारतीय जवान ने क्यों किया हैंडशेक? जानें पूरी कहानी

19 जून 2026

12 जून को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तीतवाल सेक्टर के सिमरी गांव के पास भारतीय सेना और पुलिस ने मिलकर एक पाकिस्तानी नागरिक असद खान को पकड़ा. 18 जून को उसे पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया. इस मौके पर दोनों देशों के अफसरों के बीच हैंडशेक की तस्वीर भी सामने आई, जो मौजूदा तनाव में खास मानी जा रही है.

बांदीपोरा में बादल फटने के बाद घुसा मलबा-पानी, दि‍खा बर्बादी का मंजर

17 जून 2026

बांदीपोरा में भारी बारिश के बाद अचानक बादल फटने से इलाके में फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई, जिससे कई रिहायशी घरों में पानी घुस गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बाढ़ के पानी से संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और जनजीवन प्रभावित हुआ है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

जम्मू में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.  (Photo: Representational )

जम्मू में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार, 701 तस्कर गिरफ्तार, 45 करोड़ की संपत्ति जब्त

16 जून 2026

जम्मू डिवीजन में चलाए जा रहे 100 दिवसीय ड्रग-विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. अब तक 598 मामलों में 701 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और 45 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई है. पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन, गांजा, चरस और पोस्ता भूसा बरामद किया है.

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. Photo ITG

क्या करने भारत में दाखिल हुआ था पाकिस्तानी नागरिक?

13 जून 2026

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी के पास भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन सिमरी’ के तहत एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. खुफिया सूचना के आधार पर सिमरी गांव के निकट उसे हिरासत में लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. वहीं अमरनाथ यात्रा से पहले पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

सिराज-उल-उलूम वेलफेयर फाउंडेशन देश विरोधी कामों में शामिल

सिराज-उल-उलूम वेलफेयर फाउंडेशन पर एक्शन, देश विरोधी कामों में शामिल होने का आरोप

13 जून 2026

जम्मू-कश्मीर में सिराज-उल-उलूम वेलफेयर फाउंडेशन के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने कार्रवाई की है. मंत्रालय की जांच में पाया गया कि ये गैर-लाभकारी संस्था राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम कर रही थी.कोर्ट ने फाउंडेशन के सभी बैंक खाते, संपत्तियां और वित्तीय रिकॉर्ड फ्रीज और जब्त करने के आदेश दिए हैं.

Amit Shah High-Level Review Meeting

अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग

12 जून 2026

अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर प्रशासन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

दोपहिया वाहन से जाते समय पकड़ा गया आरोपी. (Photo: Representational)

खुद को IB अफसर बताकर झाड़ रहा था रौब, पुलिस ने रोका तो खुल गई पूरी पोल

12 जून 2026

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक युवक खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर लोगों के बीच रौब झाड़ रहा था. लेकिन पुलिस की जांच ने उसके दावे की परतें उधेड़ दीं. चेकिंग के दौरान उसके पास मिला पहचान पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Omar Abdullah, Jammu and Kashmir

J-K: 223 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, LG और खेल मंत्री ने दी बधाई

10 जून 2026

जम्मू-कश्मीर में खेल कोटे के तहत 223 खिलाड़ियों का विभिन्न सरकारी पदों पर चयन किया गया है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान बताया. नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा सौंपे जाएंगे.

jammu kashmir loc violence jozila tunnel

LoC के आर-पार दो तस्वीरें: POK में बवाल, भारत में जोजिला टनल का जश्न

10 जून 2026

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रावलकोट में हिंसा का माहौल था, जबकि भारतीय हिस्से में जोजिला टनल का अंतिम ब्रेकथ्रू कर विकास का जश्न मनाया गया. इस तरह LoC पर दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं.

जोजिला टनल: डेढ़ घंटे का सफर 15 मिनट में, लद्दाख का विंटर वनवास भी खत्म!

10 जून 2026

जोजिला टनल की कुल लागत 6800 करोड़ रुपये है. यह 13.15 किलोमीटर लंबी टनल 11,578 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रही है.अभी जोजिला पास से लद्दाख जाने में डेढ़ घंटे का समय लगता है, लेकिन टनल बनने के बाद यह सिर्फ 15 मिनट का हो जाएगा.

जम्मू से श्रीनगर साढ़े चार घंटे का सफर

'वंदे भारत' बनी कश्मीर की नई लाइफलाइन, 4.5 घंटे में सिमटा 10 घंटे का सफर

09 जून 2026

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन ने सफर का वक्त घटाकर साढ़े चार घंटे कर दिया है. इससे पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्थानीय आवाजाही को बढ़ावा मिला है.

zojila tunnel final breakthrough successfully completed

JK के जोजिला सुरंग में भारत ने रचा इतिहास, फाइनल ब्रेकथ्रू पूरा

09 जून 2026

जोजिला सुरंग का अंतिम ब्रेकथ्रू पूरा हो गया है, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच ऑल-वेदर कनेक्टिविटी का सपना साकार होने के करीब पहुंच गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया. इस सुरंग के बनने से सर्दियों में लद्दाख का देश से संपर्क कटना बंद होगा.

कश्मीर से लद्दाख तक अब नॉनस्टॉप होगा सफर, जोजिला टनल से ग्राउंड रिपोर्ट

09 जून 2026

Zojila Tunnel break Through: भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और स्ट्रेटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से आज का दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है. दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बन रही आधुनिक तकनीक की नायाब मिसाल 'जोजिला सुरंग' को आज अपना आखिरी 'ब्रेकथ्रू' हासिल होगा.

Advertisement
Advertisement