जून महीना समाप्त होने को है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का इंतजार है कि समाप्त ही नहीं हो रहा. भीषण गर्मी से लोग परेशान है. अगले पांच दिन मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.
दिल्ली में यमुना ब्रिज से एक व्यक्ति ने यमुना नदी में छलांग लगा दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है.
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी CJP के प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं. वांगचुक जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रोटेस्ट में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को नई दिल्ली के राजघाट के पास विरोध मार्च निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने इसे देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत बताया. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कांग्रेस नेताओं से आईवाईसी और एनएसयूआई के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि पार्टी देशभर में छात्रों तक पहुंचने और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए लगातार विरोध मार्च आयोजित करेगी.
दिल्ली में जलेबी को लेकर हुए विवाद में वेंडर की हत्या के 2014 के मामले में कोर्ट ने दोषी नीरज को उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपी ने लाइन में लगे लोगों से पहले जलेबी देने की मांग की थी. वेंडर के इनकार करने पर उसने पहले थप्पड़ मारा और फिर सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
दिल्ली में 28 जून को हीट इंडेक्स 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि असली तापमान सिर्फ 41.3 डिग्री था. यह फर्क हवा में मौजूद नमी की वजह से है. नमी ज्यादा होने पर पसीना ठीक से नहीं सूखता और शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता. वेट-बल्ब तापमान, जो शरीर की ठंडक झेलने की ताकत मापता है, 29.77 डिग्री तक पहुंच गया, जो खतरनाक सीमा के करीब है.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ब्लैक थार ने बाइक सवार 34 वर्षीय सार्थक मट्टू को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसा 25 जून को हुआ, जबकि उनके जन्मदिन पर परिवार जश्न की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने थार चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.
दिल्ली के चर्चित दवा खरीद घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला करोड़ रुपये की खरीद में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. जांच तेज होने के बाद अब इस केस में आगे और खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है.
आदर्श नगर के एक होटल में महिला को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एसआई हिमांशु को लाइन हाजिर कर दिया है. डीसीपी आकांक्षा यादव ने मामले की जांच सतर्कता शाखा को सौंप दी है. पुलिस के अनुसार, दो महिला समूहों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. मौके पर पहुंचे एसआई पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप है. घायल महिला का मेडिकल कराया गया है और सभी पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है.
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन उमस के कारण लोगों को 48.4 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आंशिक बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन दिनों बारिश बढ़ने और तापमान घटकर 35-37 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है.
लाल किला (रेड फोर्ट) कार-बम धमाका मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने इस केस में तीन और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक चार्जशीट किए गए कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में देशभर से आए करीब 4,000 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने भाग लिया. सम्मेलन में टैक्स और जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं को AI की मदद से अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई. विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से टैक्स चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ वित्तीय ऑडिट और अनुपालन को भी अधिक सटीक बनाया जा सकता है.
दिल्ली के मुंडका स्थित एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री मालिक की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
सिर्फ 500 रुपये की घड़ी को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद एक शख्स की मौत तक पहुंच गया और मामला करीब तीन दशक तक अदालतों में चलता रहा. अब सुप्रीम कोर्ट ने 1997 के इस मामले में फैसला सुनाते हुए एक जीवित दोषी की पांच साल की सजा को पहले ही काटी गई सजा तक सीमित कर दिया है. दो अन्य दोषियों की अपील के दौरान मौत हो चुकी है.
पुर्तगाल में भारतीय मूल के कारोबारी किशोर गुजराती पर हुई गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और धमकी भरी पोस्ट ने मामले को नया मोड़ दे दिया है. कथित गैंगस्टर ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए खुलेआम भविष्य में भी गोली मारने की धमकी दी है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है.
दिल्ली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सेप्टिक टैंक में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस के कारण जान चली गई. फायर सर्विस की मदद से जब उन्हें टैंक से बाहर निकाला गया, तो तीनों दम तोड़ चुके थे.
केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. सरकार ने निर्देश दिया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.
दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट ISBT पर नशीली फ्रूटी पिलाकर यात्रियों को लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से गोलियां और चोरी का सामान मिला है.
अरविंद केजरीवाल अयोध्या के दौरे पर हैं, उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा घोटाला आखिर कैसे छोटे कर्मचारी कर सकते हैं.
दिल्ली के यमुना बाजार में NGT के निर्देश पर DDA ने फ्लडप्लेन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाते हुए सैकड़ों घर ध्वस्त कर दिए. कई परिवार बेघर हुए और आजीविका पर संकट गहरा गया है.
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मुहर्रम पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के मद्देनजर खास तैयारी की है. एक तरफ जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी तो वहीं, यातायात की सुविधा के लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है.